Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



खेल मंत्रालय रियो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन की करेगी समीक्षा

reo

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने रियो ओलंपिक, 2016 में भारत के प्रदर्शन की समग्र समीक्षा कराने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। गोयल ने रियो ओलंपिक, 2016 में भाग ले चुके प्रत्‍येक खिलाड़ी को व्‍यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि वे व्यक्तिगत रूप से या मेल के माध्यम से कभी भी उन्‍हें अपने सुझाव या प्रतिक्रिया दे सकते हैं। अपने पत्र में गोयल ने इस बात पर बल दिया कि उन्‍हें इन खिलाडि़यों से अधिक जानकारी की आवश्यकता है, ताकि विश्व स्तरीय खिलाडि़यों की संख्‍या बढ़ायी जा सके और खेलों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूती प्रदान की जा सके। मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को भी पत्र लिखकर रियो ओलंपिक, 2016 में भारत के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देने को कहा है और भविष्‍य में प्रदर्शन में सुधार लाने के उपाय बताने को कहा है। इस तरह की प्रतिक्रिया राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से भी मांगी जाएगी।विजय गोयल इस संबंध में आईओए और एनएसएफ के साथ शीघ्र ही विस्तृत बैठकें करेंगे। इस कदम का उद्देश्य रियो ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन का विश्लेषण करना और भविष्य में आवश्यक सुधार लाना है। मंत्रालय रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल के सदस्‍यों की भूमिका का निष्पक्ष आकलन करने और भविष्य में सुधार लाने के उद्देश्‍य से विभिन्न सदस्यों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर भी गौर करेगा। युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हमारे खिलाडि़यों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुधार की आवश्‍यकताओं का प्रत्‍यक्ष रूप से जायजा लेने के लिए देश में कुछ प्रमुख अकादमियों और साई केंद्रों का दौरा करेंगे। इस महीने की 17 तारीख को वह हैदराबाद में गोपी चंद बैडमिंटन अकादमी का दौरा करेंगे, जहां वे खिलाड़ी, कोच और अन्य सहायकों से मुलाकात करेंगे। वह हैदराबाद में साई केंद्र का दौरा भी करेंगे।

Leave A Comment