Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन

hunar

बिजली एवं कोयला राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल, अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने विदेश मामलों के राज्‍य मंत्री श्री एम.जे. अकबर के साथ आज भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। यह हाट राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेलेे में पहली बार अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस ‘हुनर हाट’ में देश के कोने-कोने से पारंपरिक कला और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए 184 शिल्‍पकार 100 मंडपों में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर बिजली एवं कोयला राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने कहा कि यह पारंपरिक भारतीय कला एवं हस्‍तशिल्‍प का अनूठी प्रदर्शनी है। हमारे शिल्‍पकारों की समृद्ध परंपराओं एवं संस्‍कृति की संरक्षण करना हमारा कर्तव्‍य है। गोयल ने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक मामलोंं के मंत्रालय द्वारा किए गए अच्‍छे कार्यों को देख कर प्रसन्‍न्‍ता होती है। विदेश मामलों के राज्‍य मंत्री एम.जे. अकबर ने कहा कि ‘हुनर हाट’ के जरिए जीने की कला आजीविका की कला में शामिल हो गई है। यह हमारे राष्‍ट्र के लोगों की सच्‍ची प्रतिभा है, जो उन्‍हें विरासत में मिली है। यह प्रतिभा की झलक इतिहास के जरिए हमारे भविष्‍य में भी मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि इस प्रदर्शनी ने इन शिल्‍पकारों को इतना बड़ा बाजार उपलब्‍ध कराया है। इस मौके पर अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा ‘हुनर हाट’ का उद्देश्‍य अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के शिल्‍पकारों को उनके उत्‍पादों की प्रदर्शनी को समर्थन देना तथा घरेलू व अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार उपलब्‍ध कराना है।

Leave A Comment