Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मोदी सरकार की बड़ी कैबिनेट का बड़ा संदेश, जानिए ख़बर

modi

नई दिल्ली | नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 57 अन्य मंत्रियों को भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 2014 में मोदी ने 45 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी, जिसमें 23 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 12 राज्य मंत्री थे। हालांकि इस बार 24 कैबिनेट, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। पिछली बार पीएम मोदी ने ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ का लक्ष्य रखा था। स्ट्रेंथ बाद में बढ़कर 70 हो गई थी। इस बार भी…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी को हरिद्वार माँ गंगा आरती में सम्मलित होने का दिया निमंत्रण

pm modi

हरिद्वार । केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के आशीर्वाद से पुनः कायम होने पर उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ने पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व् भाजपा नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में माँ गंगा के समीप केंद्र की मोदी सरकार स्थापित होने पर माँ गंगा की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरिद्वार माँ गंगा की आरती में सम्मलित होने का निमंत्रण दिया। उत्साही सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अलकनंदा घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 साल की सरकार की उपलब्धियों का बखान कर नरेंद्र मोदी के…

Read More

पीएम मोदी के शपथ में सब आएंगे पर पाक नहीं, जानिए ख़बर

Imran-Khan_modi

नई दिल्ली | पिछली बार जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी,उन्होंने SAARC (साउथ एशियन असोसिएशन फॉर रिजनल को-ऑपरेशन) देशों को न्योता भेजा था, जिसका पाकिस्तान भी हिस्सा है। पर इस बार नरेंद्र मोदी जब दोबारा शपथ लेंगे तो कार्यक्रम में पाकिस्तान को छोड़कर करीब सभी पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। इस बार पीएम मोदी ने BIMSTEC देशों को न्योता भेजा है। BIMSTEC (बे ऑफ बंगाल इनिशटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल, टेक्निकल ऐंड इकनॉमिक को-ऑपरेशन) में भारत के अलावा म्यांमार, बांग्लादेश, श्री लंका, थाइलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। इस बार शपथ में पाकिस्तान को न बुलाकर पीएम मोदी…

Read More

प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

नई दिल्ली /देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी नव निर्वाचित सांसदों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की है। रविवार को देर सायं नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभी सम्मानित सांसदगण अनुभवी तथा राज्य की समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य हित से जुड़ी केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में उनके प्रयास मददगार रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। राज्य की जनता द्वारा हम पर जो विश्वास व्यक्त किया है। तथा…

Read More

हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, जानिए ख़बर

rahul

नई दिल्ली | लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की और अब राज्य प्रदेश प्रभारी इस्तीफा ऑफर कर रहे हैं। एक के बाद एक इस्तीफों के पेशकश का दौर चल रहा है। आलम यह है कि असम से लेकर पंजाब और मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक के दिग्गज नेता पद से इस्तीफे की बात कर चुके हैं। अब तक विभिन्न प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है। महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों…

Read More

गुजरात: सूरत के कमर्शल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग

gujrat

गुजरात | सूरत के एक कमर्शल कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी | यह बिल्डिंग मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के पास सरथना इलाके में स्थित है। तक्षशिला कॉम्प्लेक्स नामक बिल्डिंग में कई दुकानें और कोचिंग सेटर्स हैं। शुक्रवार को आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई। दरअसल, आग की लपटें देख कोचिंग पढ़ने आए छात्रों ने जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूदना शुरू कर दिया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि कई बच्चों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना का विडियो भी सामने आया है जिसमें कई छात्र बिल्डिंग से कूदते दिखाई दे रहे हैं। सूरत के…

Read More

पारंपरिक संगीत के साथ हुआ स्वागत , वोट डालने पहुंचे पहले वोटर का

pahal

लोकसभा चुनाव में 17वीं बार वोट डालने पहुंचे नेगी का स्वागत पारंपरिक हिमाचली संगीत के साथ किया गया।102 साल के श्याम शरण नेगी आजाद भारत के पहले मतदाता हैं। उन्होंने 33 साल की उम्र में पहली बार 1951 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अपने मत का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर भी वोट डाले गए। श्याम शरण नेगी भी कन्नौर के कल्पा में वोट डालने पहुंचे। उनके लिए चुनाव आयोग ने बूथ पर खास इंतजाम किए थे।…

Read More

असम से 29 सालों बाद हटने जा रहा है AFSPA

army

गुवाहाटी | लागू होने के 29 सालों के बाद केंद्र सरकार ने असम से विवादास्पद AFSPA (आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर ऐक्ट) को हटाने का फैसला किया है। राज्य से इस कानून को अगस्त में हटाने का फैसला किया गया है और सेना को वापसी के लिए तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया गया है। असम में 27 नवंबर 1990 को अफ्सपा को उस वक्त लागू किया गया था, जब उल्फा उग्रवाद अपने चरम पर था। पूरे राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित करने के बाद अफ्सपा लागू हुआ था, जिसके तहत सशस्त्र बलों को क्या विशेष अधिकार हासिल हैं। अफ्सपा को…

Read More

पीएम मोदी 18 व 19 मई को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर , जानिए खबर

modi

देहरादून । लोकसभा चुनाव की आपाधापी से निबटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 18 मई को केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ जाएंगे। 19 मई को वह बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। केदारनाथ धाम के प्रति तो उनकी अगाध आस्था है। एक दौर में ननरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के नजदीक ही…

Read More

आंध्र प्रदेश: राष्ट्रध्वज के लिए बेचा अपना घर, जानिए ख़बर

tiranga

हैदराबाद | देश के हर एक नागरिक के अंदर तिरंगे के प्रति सम्मान का भाव होती है, लेकिन आंध्र प्रदेश के एक शख्स के मन में राष्ट्रध्वज के लिए जज्बा ऐसा कि उसने अपना घर ही बेच दिया। ऐसा करने वाले शख्स का नाम आर. सत्यनारायण है जो कि पेशे से बुनकर हैं। सत्यनारायण कुछ अलग तरीके से तिरंगे को तैयार करना चाहते थे। वह बिना किसी सिलाई या जोड़ के सिंगल कपड़े पर ही तिरंगे को तैयार करना चाहते थे। काफी दिनों से ऐसा करने की ठान चुके सत्यनारायण को अपने इस सपने को पूरा करने के लिए साढ़े…

Read More