Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



राजस्थान के दंपती ने लड़कियों की सुरक्षा के लिए की अनोखी पहल

pahal

जयपुर | शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर प्रसाद यादव दो साल पहले राजस्थान में अपने गांव चुरि जा रहे थे, जब उन्होंने रास्ते में बारिश में भीगती 4 लड़कियों को सड़क किनारे देखा। उनकी पत्नी तारावती ने उन लड़कियों को लिफ्ट ऑफर की। लड़कियों से बातचीत में पता चला कि लड़कियां अपने कॉलेज गई थीं जो 18 किमी दूर कोटपुतली में स्थित है लेकिन फिर भी उनकी उपस्थिति बेहद कम है। इसकी वजह इलाके में अक्सर होने वाली तेज बारिश नहीं बल्कि लड़कियों को इलाके के पथरीले, गर्म और धूलभरे रास्ते पर 3 से 6 किमी तक पैदल चलना होता है, तब जाकर वह पब्लिक बस स्टॉप पहुंच पाती हैं, जहां से उन्हें कोटपुतली जाने वाली बस मिलती है। एक छात्रा ने उन्हें बताया, ‘बस में लड़के अक्सर हमसे बुरा व्यवहार करते हैं।’ उनकी कहानी दंपती के दिल को छू गई। रामेश्वर प्रसाद बताते हैं, ‘जब हम घर पहुंचे तो मेरी पत्नी ने पूछा कि अपन कुछ कर सकते हैं क्या? इसके बाद उन्होंने दूसरा सवाल किया कि अगर हमारी बेटी आज जिंदा होती तो उसकी पढ़ाई और शादी में हम कितना खर्च करते, करीब 20 लाख रुपये?’ डॉ. रामेश्वर बताते हैं, ‘और इस तरह हमने उनके लिए एक बस खरीदने का फैसला किया।’ रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर रामेश्वर ने अपने सामान्य पीएफ से 17 लाख रुपये निकाले जो कि कुल पीएफ सेविंग का 75 फीसदी था। उन्होंने अपनी सेविंग से इसमें 2 लाख रुपये जोड़कर 19 लाख रुपये की एक सफेद टाटा स्टारबस खरीदी। तारावती बताती हैं, ‘हमारी बेटी की मौत के बाद हम कुछ सोचने समझने की स्थिति में नहीं थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि सब कुछ पूरा हो गया।’ यह बस मध्य राजस्थान के जयपुर जिले के चुरि, पावला, कायमपुरा बास और बनेती गांवों की लड़कियों को कॉलेज तक पिक और ड्रॉप करती है।

Leave A Comment