युवा महोत्सव छह मार्च को परेड ग्राउंड देहरादून में
देहरादून । आम चुनाव से पहले सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए युवा महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। युवा महोत्सव छह मार्च को परेड ग्राउंड देहरादून में होगा, जिसकी शासनस्तर पर तैयारियां जोर-शोर से पूरी की जा रही हैं। दून में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में पिछले दिनों युवा महोत्सव को लेकर बैठक हुई थी। इसमें अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, उच्च शिक्षा सचिव आरके सुधांशु, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौडियाल समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक से…
पाक को उसकी नापाक हरकतों का कड़ा जवाब दिया जाएगा
देहरादून । विश्व संवाद केन्द्र के वार्षिकी लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता डा. राकेश सिन्हा ने कहा कि पाक को उसकी नापाक हरकतों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। कश्मीर कोई इस्लामिक जमीन नहीं, उसकी इंच-इंच जमीन पर देश का अधिकार है। शेख अब्दुला, मुफ्ती के वारिस अपनी रीति नीति तय कर लें कि उन्हें कहां रहना है। वह यहां नहीं रह सकते तो दुनिया में कहीं भी नहीं रह पाएंगे। एएमएन घोष सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र के सम्मुख उपस्थित चुनौतियां विषय पर बोलते हुए दिल्ली विवि में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर डा. सिन्हा ने कहा कि जब…
शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पैतृक गांव को जोड़ने वाली सड़क का होगा सुधारीकरण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पैतृक गांव पिपली को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिये लगभग 4 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदो के गांवो को सड़क से जोड़ने का हमारा प्रयास है, यह शहीदों के सम्मान से जुड़ा विषय भी है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने तथा उनके परिवार को यथासम्भव सहयोग दिये जाने के लिये भी राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा…
शीघ्र टिहरी झील में उतरेंगे सी-प्लेन, जानिए खबर
झील महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे 24 राज्यों के प्रतिनिधि टिहरी / देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी में तीन दिवसीय टिहरी लेक महोत्सव-2019 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील हमारे लिये अनमोल धरोहर की तरह है, जिसमें देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता है। इस झील में हमे उत्तराखण्ड के बच्चों का भविष्य नजर आता है। प्रदेश के युवाओं के बेहतर भविष्य एवं संकल्पना को साकार करने के लिये झील महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश को पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित करना है।…
ड्रोन फेस्टिवल उत्तराखण्ड में पहली बार , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर 26 व 27 फरवरी को इंडियन ड्रोन फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर उत्तराखंड द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। आईटीडीए देहरादून में आयोजित ड्रोनाथॉन इंडियन ड्रोन फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में ड्रोन तकनीक के विकास व युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विशेष प्रयासों से ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर उत्तराखंड की स्थापना की गई थी। ड्रोन फेस्टिवल का मुख्य…
युवा भगीरथों ने गंगा में उतरकर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार । बीइंग भगीरथ की ऊर्जावान युवा टीम ने बैराज घाट पर फैली व्याप्त गंदगी को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। टीम के युवाओं ने बैराज घाट के आसपास वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाया। मीडिया प्रभारी शिवम अरोड़ा ने कहा कि बीइंग भगीरथ की युवा टीम अपने कर्तव्यों को निभाते हुए गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। गंगा घाटों के अलावा गंगा तटों के आसपास रिहाईशी कालोनियों में भी सफाई अभियान के प्रति जनजागरूकता की जा रही है। शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए नियत स्थानों पर वाॅल पेटिंग…
पाकिस्तान लातों का भूत है, जो बातों से नहीं मानने वाला : रामदेव
हरिद्वार । पुलवामा हमले पर बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि बातचीत का सिलसिला 70 सालों से चल रहा है लेकिन पाकिस्तान लातों का भूत है, जो बातों से नहीं मानने वाला है। वह रविवार को हरिद्वार में स्वामी रामानंदाचार्य हंस देवाचार्य महाराज के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि अब सरकार को युद्ध करना चाहिए यह वक्त की नजाकत है और समय की मांग भी है। बता दें कि इससे पहले भी बाबा रामदेव ने पाकिस्तान के साथ युद्ध को लेकर बयान दिया था। बाबा राम देव ने कहा कि अब हमारे…
पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया गोरखपुर से पीएम किसान सम्मान निधि का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खाते में किया गया डिजिटल पेमेंट गोरखपुर/देहरादून | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का डिजिटल शुभारम्भ रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर से किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 11 किसानों को किसान सम्मान निधि की सहायता राशि व 3 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिये। प्रधानमंत्री के हाथों किसान सम्मान निधि की पहली किश्त लेने वालों में उत्तराखण्ड के कृषक जसपाल सिंह भी शामिल हैं। एक करोड़ एक लाख किसानों के खाते में पहली किश्त का डिजिटल पेमेंट पहली किश्त के रूप में देशभर के 1 करोड़ एक लाख से अधिक…
‘‘एक शाम शहीदों के नाम‘‘ ……
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को देहरादून के एक स्थानीय वेडिंग पाॅइन्ट में रँवाई-जौनपुर सांस्कृतिक जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम शहीदों के नाम‘‘ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की सेवा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। आज पूरा देश सैनिकों और उनके परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि जनभावना को देखते हुए प्रदेश में सैन्य व अर्द्धसैन्य बलों की सहायता हेतु राहत कोष की स्थापना की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को सेना और उनके परिवारों के प्रति सम्मान करते हुए इसमें…
विधायक जोशी ने शहीद रतूड़ी की बेटी वैष्णवी की शिक्षा एवं विवाह की ली जिम्मेदारी
देहरादून । मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ स्थित बनकोट गांव पहुॅच कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद उत्तराखण्ड के जवान मोहन लाल रतूड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अमर शहीद के परिजनों से मुलाकात कर शहीद की छोटी बेटी वैष्णवी रतूड़ी के उच्च शिक्षा एवं विवाह का खर्चा स्वयं उठाने का भरोसा दिलाया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश के सभी विधायकों द्वारा पुलवामा हमले में शहीदों के आश्रितों हेतु एक माह का वेतन देने के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद बुधवार को विधायक जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को एक लाख…






























