हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नही : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा अपनायी जा रही हड़ताल की प्रवृति पर चिन्ता जताई है। उन्होंने पुनः दोहराया है कि हड़ताल किसी भी समस्या का समाधान नही है। हड़ताल से कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि आम जनता व प्रदेश को भी नुकसान होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिये वार्ता के लिये आगे आना चाहिए। किसी भी समस्या का समाधान अन्ततः वार्ता से ही निकलता है। इसके लिये हड़ताल का रास्ता उचित नही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान…
सीएम त्रिवेन्द्र से पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय पत्रकार एशोसियेशन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमण्डल ने विधायक कर्णप्रयाग सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व मे शिष्टाचार भेंट की। एशोसियेशन के प्रान्तीय अध्यक्ष हरीश सुभाष पिमोली ने मुख्यमंत्री को पर्वतीय क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को मान्यता दिये जाने, पत्रकार पेंशन, मान्यता समितियों में प्रतिनिधित्व दिये जाने सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने एशोसियेशन द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए पर्वतीय पत्रकार एशोसियेशन से पर्वतीय क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण में सहयोगी बनने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की…
दूरस्थ क्षेत्रों से आए फरियादियों ने बताई समस्याएं
रुद्रप्रयाग । जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में पुराने विकास भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों ने 47 शिकायतें दर्ज कराई गई। जिलाधिकारी की ओर से मौके पर 33 शिकायतों का निस्तारण किया गया और अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर फरियादियों ने सडक, पेयजल, आवास, खाद्य, समाज कल्याण आदि से संबंधित शिकायते दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने पूर्व में जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की। शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी…
सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटकों के जरिए , जानिए खबर
देहरादून । केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ एवं विकास कार्यों की जानकारी जनजन तक पंहुचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विकासरथ एलईडी वाहन प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुचेंगे तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस परिपेक्ष्य में जनपद देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा प्रचार विकासरथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके द्वारा गत दिवस देहरादून शहर के अलावा रायपुर व राजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार -प्रसार किया गया। विकासरथ आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में शासकीय योजनाओं का नुक्कड़ नाटक के माध्यम…
उत्तराखण्ड: विधानसभा बजट सत्र शुरू, जमकर हंगामा
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने सदन में हरिद्वार जिले में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया। विपक्ष के विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां उठाई हुई थीं। वहीं, विपक्ष ने राज्यपाल का अभिभाषण 11 बजे से पहले शुरु कराए जाने पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की। विपक्ष का कहना था कि सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 से शुरु होना निश्चित था लेकिन राज्यपाल का अभिभाषण 10.55 बजे ही शुरु करा दिया गया। विपक्ष का कहना था कि यह सदन की परंपरा और नियमों का उल्लंघन है। विपक्ष ने…
जहरीली शराब बेचने व अवैध कारोबार करने वालों लिए बनेगा सख्त कानून
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विधानसभा में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि इस सत्र में एक विधेयक लाया जायेगा, जिसमें जहरीली शराब बेचने व अवैध तरीके से इस तरह का कारोबार करने वालों लिए सख्त प्राविधान होंगे व इस तरह के अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मामलों की जांच के लिए एक आयोग का गठन भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरिद्वार जनपद में हुई घटना की तह तक जाकर जांच की जायेगी। इसके लिए आईजी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की जा…
सरकार के विकास पथ पर निकले विकास रथ , जानिए ख़बर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय से राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकास रथों का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को चाहे व महिला स्वयं सहायता समूह हो या पुरूष स्वयं सहायता समूह हो को पांच लाख रूपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जन को सरकारी योजनाओं की जानकारी हो और लोग इन योजनाओं का अधिक से अधिक उठा सकें इस उद्देश्य से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में विकास रथ के माध्यम से…
10 मई को बदरीनाथ धाम के खुलेंगे कपाट
देहरादून । बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। नरेंद्रनगर राजमहल में पूजा पाठ के बाद ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए तीर्थ पुरोहित ने कपाट खोलने की घोषणा की। बदरी विशाल के कपाट 10 मई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर पूरे विधान के साथ खोले जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। नरेंद्रनगर राजमहल में राजपरिवार ने विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए तीर्थ पुरोहितों से विचार विमर्श के बाद राजा…
596 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ कमाया एलआईसी एचएफएल ने, जानिए खबर
देहरादून । एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कर उपरांत 596.31 करोड़ रूपये के लाभ की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा की है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का कर उपरांत लाभ 475.10 करोड़ रूपये था। कंपनी का लाभ बीते वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 26 फीसदी बढ़ा है। 1,81,698 करोड़ रूपये के बकाया लोन पोर्टफोलियों 16 फीसदी बढ़ा है। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 1042 करोड़ रूपये रही है। वही कंपनी का पर्सनल लोन नेट एनपीए भी 0.93 फीसदी ही रहा…
सीएम ने ‘‘गौरादेवी पर्यावरण भवन’’ का किया लोकार्पण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड में उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्यालय भवन ‘‘गौरादेवी पर्यावरण भवन’’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन के बनने से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्य करने में सुविधा होगी व कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी विभागों को सुनियोजित कार्ययोजना के साथ कार्य करना जरूरी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति ने अनेक अमूल्य धरोहर दी हैं। हिमालय और पर्याप्त…






























