मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी उत्तराखण्ड को नए वर्ष की सौगात , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड को नए वर्ष की सौगात के रूप में 1 जनवरी को देहरादून में 100 बेड के प0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कोरोनेशन चिकित्सालय का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मौके पर ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि एक साल पांच महीने तेईसवे दिन 23 जून 2020 को यह अस्पताल किसी भी स्थिति में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल निर्माण का काम पूरी तरह से क्वालिटी कन्ट्रोल के साथ किया जाए। अत्याधुनिक तकनीक व सुविधाओं के साथ चौबीस घण्टे इसका निर्माण कार्य चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा…
पलायन रोकने को लेकर मशरूम की खेती की अलख जगा रही हूॅं : दिव्या रावत
देहरादून। पलायन रोकना है तो रोजगार देना पडेगा। इसलिए गाॅंव-गाॅंव उत्तराखण्ड में हर जगह में मशरूम की खेती की अलख जगा रही हूॅं। मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में दिव्या रावत ने कहा कि मशरूम की खेती करने से ग्रामीणों महिलाओं और युवाओं को अच्छा रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हर जगह मैं मशरूम की खेती की अलख जगा रही हूॅं। युवाओें की मेहनत को अच्छी आर्थिकी में बदलना मेरी मशरूम ब्राॅड अम्बेसडर के नाते एक महत्वपूर्ण दायित्व है 2019 को सेलिब्रेट करने का यह सबसे बढिया तरीका है। उन्होने कहा कि मैं इस…
जरूरतमंद एवं दिव्यांग संवासनियों के साथ सीएम त्रिवेंद्र ने मनाया नव वर्ष, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार नारी निकेतन व राजकीय शिशु गृह में रहने वाले संवासनियों व बालिकाओं की अभिभावक है। बालिकाओं व संवासनियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी देहरादून को निर्देश दिए कि नारी निकेतन में रहने वाली बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार उन्मुख कौशल विकास व बागवानी आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए कौशल विकास विभाग से अनुबन्ध किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने नारी निकेतन में रहने वाली संवासनियों व बालिकाओं के नियमित हैल्थ चैकअप के भी निर्देश…
मिशेल के इशारे बहुत कुछ बयां कर रहा : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड में जो खुलासे हुए है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस राफेल पर इतना शोर क्यो मचा रही थी। इसके कारण क्या है? अगस्ता वीआईपी हैलीकप्टर घोटाले में इटली की कोर्ट ने स्पष्ट रूप से यह खुलासा किया है कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में तत्कालीन सरकार के नेता तथा कुछ अन्य लोग सम्मिलित थे। मिस्टर क्रिश्रयन मिशेल जिन्हें अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के तहत गिरफ्तार कर भारत लाया गया उन्होंने भी तमाम तरह के तथ्य कोर्ट के…
त्रिवेन्द्र सरकार ने लिए कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले , जानिए ख़बर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट में प्राधिकरणों को सशक्त बनाते हुए आवास निर्माण की दिशा में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के निदान तथा संतुलित नियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जनहित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। उत्तराखण्ड भवन निर्माण एवं विकास विनियम 2011 को संसोधित करते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा व चम्पावत जनपदों के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों के मध्य के क्षेत्र के नैसर्गिक सौन्दर्य को यथावत एवं अनियंत्रित निर्माण को नियंत्रित करने हेतु फुटहिल क्षेत्रों का निर्धारण सम्बन्धित प्राधिकरण के बोर्ड द्वारा…
बांग्लादेशः चौथी बार पीएम बनने की ओर हसीना
ढाका | बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में की प्रधानमंत्री शेख हसीना शानदार जीत की तरफ बढ़ती दिख रही हैं। उनकी जित यदि होती है तो वह चौथी बार पीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस बीच चुनावों के दौरान हुई राजनीतिक हिंसा में देश भर से 17 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों के मुताबिक हसीना स्पष्ट तौर पर जीतती दिख रही हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से शेख हसीना के जीतने की बात कही है। शेख हसीना का एक बार फिर से पीएम बनना…
बेंगलुरु में हुआ चारधाम यात्रा एप्प का विमोचन, जानिए ख़बर
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड महासंघ बेंगलुरू ने प्रदेश के धार्मिंक पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की है। प्रवासी उत्तराखण्डियों के संगठन की बैठक में उत्तराखंड के तीज-त्यौहारों को बढ़ावा देने व अपनी संस्कृति को आने वाली पीढ़ीयों तक पहुँचाने के लिए कार्य करने के क्षेत्र में रूप रेखा तय की गई। उत्तराखंड महासंघ के सचिव ललित सनवाल व संस्थापक सदस्य अनोज जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26-27 जनवरी को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का होना सुनिश्चित हुआ है। उत्तराखंड व बेंगलुरु के प्रतिष्ठित उद्यमी जय सिंह कुँवर ने चारधाम यात्रा एप्प का विमोचन किया। युवा उद्यमी रमन शैली, अभिषेक…
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च प्रथम सप्ताह में , जानिए ख़बर
देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड अधिकारियों में परीक्षा की तिथि को लेकर संशय बनाथा। लेकिन अब वह संशय दूर हो चला है। उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च 2019 के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाएंगी। शासन से सरकारी छुट्िटयों की लिस्ट आते ही शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षाएं कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में इस बार हाईस्कूल में 149927 और इंटर में 124867 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल पांच मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गयी थीं। तय समय पर शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट भी जारी कर…
पुल हादसा : मृतक आश्रितों को सरकार देगी 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार
देेहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने वीरपुर पुल गिरने से डाकरा निवासी मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर परिवार को हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधायक जोशी ने अन्य जैंतनवाला निवासी मृत व्यक्ति के परिवारजनों से मिलकर शोक प्रकट किया और सरकार से हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक जोशी ने शोकाकुल परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देशों के बाद सरकार द्वारा प्रत्येक मृत व्यक्ति के आश्रित को दो-दो लाख एवं घायलों को पचास-पचास हजार की धनराशि दिये जाने की घोषणा की है। विधायक जोशी ने घायलों व्यक्तियों…
गोल्डन बाबा पर 34 अपराधिक मामले है दर्जः जूना अखाड़ा
हरिद्वार। पंचदशनाम जूना अखाड़ा से निष्कासित गोल्डन बाबा द्वारा जूना अखाड़ा के सचिव पर लगाये गये आरोपों को अखाड़ा ने पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि उनके द्वारा कही गयी बातें झूठ एवं बेबुनियाद है। इस सम्बन्ध् में गोल्डन बाबा के खिलाफ दो वर्ष पूर्व से ही जांच चल रही थी। अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरी, सभापति श्रीमहंत भागवत पुरी तथा प्रवक्ता श्रीमहंत विद्यानन्द सरस्वती ने सयुंक्त रूप से बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के द्वारा लिये गये निर्णय के बाद समस्त अखाड़ों में चर्चित संतो, श्रीमहंतो व महामण्डलेश्वरों की जांच प्रारम्भ की गई थी।…






























