देहरादून की राघवी जोशी ने भूटान में जीता सिल्वर मेडल
उत्तराखंड खेल में अपना एक नई पहचान बना रही बलूनी स्कूल देहरादून की छात्रा राघवी जोशी ने भूटान में 4th south Asian Jump Rope चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत उत्तराखंड का नाम रोशन किया है | जानकारी हो की राघवी जोशी बलूनी स्कूल देहरादून में 12 की छात्रा है, छात्रा राघवी जोशी के पिता चंद्रशेखर जोशी पत्रकारिता के क्षेत्र में है, विदित हो की राघवी जोशी ने इससे पूर्व नेशनल में 2 गोल्ड भी जीती है ज्ञात हो कि कत्थक में भी वो मास्टर डिग्री कम उम्र के कारण नही ले पाई थी, डांस में भी वो हमेशा प्रथम स्थान…
मसूरी में वाहन खाई में गिरा, आईटीबीपी के जवान खाइ में कूद बचाई सवारियों की जान
पहाड़ी क्षेत्र के रास्ते पर वाहन घटनाओ का दौर आज भी जारी रहा | जानकारी हो की आज सुबह स्प्रिंग रोड मोड़ पर एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। पर्यटक वाहन सरकुलर रोड से तीव्र गति से आ रही थी जैसे ही स्प्रिंग रोड मोड़ पर पहुंचा, वह सड़क पर लगे पैराफिट को तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा। इसी दौरान वाहन से एक बच्चा छिटककर दूर जा गिरा, जिसको घास काट रही महिलाओं ने सुरक्षित स्थान…
प्रभारी मंत्रियों को जनपद स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के लिए तैनात प्रभारी मंत्रियों को उनके जनपदों में प्रति माह समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन समीक्षा बैठकों में जनपदों में विकास योजनाओं के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही सभी प्रभारी मंत्रियों को जनपद स्तर पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन जनता दर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनपद स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी डीएम अपने अपने जनपदों में इन जनता दर्शन कार्यक्रमों…
उत्तराखंड : नई आबकारी नीति को मंजूरी
उत्तराखंड सरकार ने राज्य की जनता के विरोध और असमंजस से बाहर निकलते हुए नई आबकारी नीति को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आबकारी नीति के तहत 2310 करोड़ आय का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही तय किया गया कि शराब पर दो फीसद सेस लगाया जाएगा। सेस की यह धनराशि सामाजिक सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर खर्च होगी।उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद शराब नीति के मामले में बड़ी चुनौती पेश आई। राज्य के सभी जिलों में शराब विरोधी आंदोलन शुरू हो गए। इसके मूल…
देहरादून में जाम का झाम….
आज की भगती-दौडती जिंदगी में सबको इतने व्यस्त हो गए हैं कि सबको जल्दी है अपने गंतव्य तक पहुंचने की। वक्त की दौडती रफ्तार में ट्रेफिक से बदहाल है दून शहर जिसमें कुछ दिनों से यातायात जाम से लोगों को कई परेषानियों का सामना पड रहा। छात्र स्कूल-काॅलेजों में सही वक्त पर नहीं पहुंच पाते हैं। कुछ लोगों की जिंदगी दाव पर लग जाती है जब कोई इतनी मेहनत के बावजूद परीक्षा हाॅल में समय पर नहीं पहुंच पाताहै तो कोई जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा व्यक्ति समय पर अस्पताल न पहुंच पाने पर अपनी जान गवा बैठता है। ट्रेफिक…
उत्तराखंड : राष्ट्रीय फुटबाल के लिए 20 सदस्यीय महिला टीम घोषित
देहरादून |15 मई से फगवाड़ा पंजाब में आयोजित होने जा रही 22वीं राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए सूबे की टीम घोषित कर दी गई है। उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मोइन खान ने बताया कि टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें अनीता रावत, अंजलि बिष्ट, आरती, भगवती चौहान, चेतना पांडे, दया मेहरा, गीता नेगी, हिना नेतवाल, ज्योति, खुशबू शर्मा, मनीषा पलडिय़ा, निधि रावत, नितिका असवाल, पिंकी पपनै, प्रियंका पंवार, रश्मि खोलिया, रुचि सिंह, शिवानी रावत, शिवानी सक्सेना व मेघा कश्यप शामिल हैं। कविता नेगी टीम की कोच व अकरम खान मैनेजर होंगे।
सीएम ने सुनी जनता की फरियाद
सीएम कैम्प कार्यालय के जनता दर्शन हाॅल में आम जन की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक कर 200 से अधिक फरियादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन के लिए मुख्यमंत्री का 1 घंटे का समय निर्धारित था परंतु मुख्यमंत्री तीन घंटे से भी अधिक समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और लगभग सभी फरियादियों की समस्याओं को पूरी गम्भीरता के साथ सुना। जनता दर्शन में मुख्य सचिव एस रामास्वामी,…
प्रथम मिनी क्रॉसकंट्री रेस का हुआ आयोजन
देहरादून। मदर्स डे के अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती विमलादेवी प्रथम मिनी क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन रविवार सुबह किया गया। यह रेस रविवार आज प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुई। इस मिनी क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन बालावाला स्थित श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस क्रॉसकंट्री रेस में आसपास के क्षेत्रों से आये अलग-अलग स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। यह रेस गुरुरामराय पब्लिक स्कूल से शुरू होकर बालावाला के गुल्लरघाटी रोड पर भगवान सिंह चौक स्थित शिव मंदिर तक हुई तथा वहां से वापिस होकर पुनः श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल पहुंची। इस रेस में बालक एवं बालिका दो वर्ग…
द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
देहरादून | आज देहरादून कैनाल रोड स्थित द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल में नन्हे मुन्हे बच्चो द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो ने माँ के प्रति नाट्य प्रस्तुति कर कार्यक्रम में आये हुए समस्त लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिए | कार्यक्रम में द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल के प्रतिभावान बच्चो को विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर अविरल क्लासेज डी के मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम के अंत मे द दून लिटिल वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर रश्मि दुबे कार्यक्रम में आये हुए समस्त आगन्तुओ के प्रति आभार प्रकट किया |
पुलिसकर्मी ने पर्यटक प्रदेश को दिखाया नीचा
उत्तराखंड को जब भी पर्यटक प्रदेश की श्रेणी में गिना जाता है तो उसका नाम शीर्ष पर आता है लेकिन जहां देश विदेश से लाखों सैलानी घूमने आते हैं या फिर चारधाम की यात्रा करते हैं. अगर राज्य की पुलिस ऐसे पर्यटकों और श्रृद्धालुओं से मारपीट करने लगे तो इसका नतीजा क्या होगा . विदित हो की यह मामला हरिद्वार का है. जहां पुलिस ने दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक के साथ मामूली सी बात पर मारपीट कर डाली. मामला हरिद्वार के आनंद वन समाधी की पार्किंग का है. जहां दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक को एक पुलिसकर्मी…






























