Breaking News:

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026



जब कुश्ती स्थल पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री …

kushti-cm

   परेड ग्राउण्ड मे प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले कुश्ती स्थल पर रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। मुख्यमंत्री  रावत ने कुश्ती आयोजको तथा कुश्ती खिलाडियों से मुलाकात की। उन्होंने कुश्ती खिलाडि़यों को नगद धनराशि देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2018 में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का जिम्मा मिला है। इसके लिए सरकार कार्ययोजना तैयार कर तैयारी कर रही है। सरकार ने निश्चय किया है कि इस वर्ष को ग्रामीण खेल के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण स्तर पर खेलों का आयोजन किया जायेगा, ताकि स्थानीय युवाओं को…

Read More

देहरादून को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने पर केन्द्र सरकार का आभार : सुरेन्द्र कुमार

surendra-kumar

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है कि पूरे देश में स्मार्ट सिटी योजना शुरू कर रहे है जिसमें देहरादून को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की अपनी जनसंख्या के अलावा वर्षभर तीर्थयात्रियों व पर्यटकों के आने के कारण फलोटिंग जनसंख्या दबाव बढ़ जाता है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रीए पर्यटक व अन्य लोग कुम्भ, चारधाम यात्रा, हरिद्वार, ऋषिकेश में होने वाले स्नान में आते हैए इस कारण हमारी नागरिक सेवाओं के ऊपर भारी जन दबाव बढ़ जाता है। इससे देखते हुए हमारे राज्य के…

Read More

उत्तराखंड में फिल्म सिटी जल्द ही

सचिवालय में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत की अध्यक्षता में प्रस्तावित उत्तराखण्ड फिल्म नीति के संबंध मे चर्चा की गई। श्री रावत ने कहा कि फिल्मों के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत एवं पुरातात्विक धरोहरों के महत्व को बढ़ावा देने के लिए राज्य की फिल्म नीति का होना जरूरी है। इस नीति को शीघ्र ही अंतिम रूप देकर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इसे सूक्ष्म लद्यु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की नीति के साथ जोड़ा जाय, ताकि इससे अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध…

Read More

धार्मिक स्थलों में निशुल्क शौचालयों के निर्माण में वित्तीय सहयोग करे केंद्र सरकार :रावत

cm-uk

धार्मिक स्थलों में निशुल्क शौचालयों के निर्माण व रखरखाव के लिए केंद्र स्तर से वित्तीय व्यवस्था की जाए। शहरी क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जाए। बेंगलुरू में स्वच्छ भारत मिशन के लिए नीति आयोग के तहत गठित मुख्यमंत्रियों के उपसमूह की तृतीय बैठक में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश को वर्ष 2019 तक ‘‘खुले में शौच की प्रथा से मुक्त’’ करने के चुनौतिपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चत की जाए। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि शौचालयों के अनुश्रवण व रखरखाव…

Read More

बालाजी सेवा समिति ने 10 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया

BALAJI-SEVA-SIMITI

  मुख्यमंत्री हरीश रावत बालाजी सेवा समिति द्वारा मनभावन वैडिंग पाॅइन्ट में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री रावत ने समारोह के आयोजन के लिए बालाजी सेवा समिति को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रबुद्धजनों को बढ़चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने वर वधुओं को आर्शीवाद देते हुए उनके सुखी व सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी वर वधुओं को भेंट भी प्रदान की। गौरतलब है कि बालाजी सेवा समिति द्वारा 10 निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था।

Read More

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण एंव कार्यशाला का आयोजन

FRI

श्सगंध तेलों, इत्रसाजी और सुगंध चिकित्साश् पर पाँच दिवसीय प्रषिक्षण एंव कार्यषाला आज दिनांक 22 जून,2015 को शुरू हुई, जिसका आयोजन वन अनुसंधान संस्थान देहरादून और सुगंध एंव सुवास विकास केन्द्र(एफएफडीसी) कन्नौज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस कार्यषाला में उधमियों, गैर सरकारी संगठनों और सुगंध एंव सुवास षोध एंव व्यवसाय से जुडे अन्य लोगों सहित भारत के अलग-अलग भागों से कुल मिलाकर 25 सहभागी भाग ले रहे है। बतौर मुख्य अतिथि डा0 अष्वनी कुमार, महानिदेषक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एंव षिक्षा परिशद ने प्रषिक्षण एंव कार्यषाला का उद्घाटन करते हुए खाद्य, औशध एंव औधौगिक विकास में सगंध तेलों के महत्व से…

Read More

हम देश में पहले राज्य है, जिसने योग के लिए रोडमैप बनाया है: रावत

kmi

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को बीजापुर अतिथि गृह में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि हम देश में पहले राज्य है, जिसने योग के लिए रोडमैप बनाया है। राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के 68 चिकित्सालयों में नियमित रूप से योग कार्यक्रम किया जायेगा, जोकि 15 दिन में लागू किया जायेगा। प्रदेश में 25 नगर पालिकाओं/नगर निगम/प्रमुख शहरों के पार्क में एक योग कार्नर विकसित किया जायेगा। जहां पर नागरिकों को निःशुल्क योग कराया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार योग प्रशिक्षक तैनात करेगी। इसके लिए एक माह की अवधि निर्धारित की गई है। दून…

Read More

राज्य सभा सांसद राजबब्बर ने किया शोक व्यक्त

rajbabbar

राज्य सभा सांसद राजबब्बर ने जनपद अल्मोड़ा के झाड़ी स्थान पर शनिवार को हुई उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त में मृत लोगो के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद घटना में दिवंगत हुए लोगो की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में मृतको के परिजनों को धैर्य प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि इस दुर्घटना में मृत लोगो के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Read More

योग दिवस के बहाने अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है भाजपा: शिल्पी

shilpi_arora

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती शिल्पी अरोरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जिस प्रकार से बार-बार सी.बी.आई. जांच की मांग की जा रही है, वह संदेह उत्पन्न करती है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी गई है, तो भाजपा नेताओं को जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जिस प्रकार से हर मामले में सी.बी.आई. जांच की मांग करते है, उससे लगता है कि उनका सी.बी.आई. से गहरा लगाव है। केन्द्र में भाजपा की सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री हरीश रावत की रमजान की बधाई

cm_r

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि ‘माह-ए-रमजान’ न सिर्फ स्वयं को खुदा ही राह में समर्पित कर देने का त्यौंहार है। मानव जाति कोे प्रेम, सदभाव और इंसानियत का संदेश भी देता है। वर्तमान दौर में रमजान का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। इस पवित्र महीने में हम पर खुदा की रहमतों की बारिश होती है। रमजान आत्मसंयम व इंसानियत के दुख-दर्द को समझने का महीना है।

Read More