अपराध : सीसीटीवी से खुला विशाल ही हत्या का राज
काशीपुर। उधमसिंह नगर पुलिस ने विशाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। विशाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों संदीप और सचिन उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पाटल और मोबाइल भी बरामद किया है। इसी पाटल से विशाल की हत्या की गई थी। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि बीती 18 नवंबर को काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में धीमरखेड़ा निवासी विशाल कुमार (21) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। विशाल के परिजनों ने आईटीआई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि…
पत्नी को गोली मार पूर्व फौजी ने फिर खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत
डोईवाला। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोगपुर के रखवाल गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व फौजी ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को गोली मारकर अपना जीवन भी समाप्त कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौका का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी दुनाली बंदूक मिली है। मृतक की पहचान बृजेश कृषाली (58) और पत्नी का नाम कुसुम कृषाली (55) के रूप में हुई है। पूछताछ में पड़ोसियों से पुलिस को बताया कि सुबह 9 बजे के करीब उन्हें पटाखे…
सीएम धामी ने किया लोक योजना अभियान ‘‘सबकी योजना सबका विकास‘‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग
रूद्रपुर | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को गांधी पार्क, रूद्रपुर में आयोजित लोक योजना अभियान ’’सबकी योजना सबका विकास’’ के अंतर्गत कुमाऊं मंडल के पंचायत प्रतिनिधियों की राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम प्रधानों द्वारा कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में सराहनीय कार्य करने पर 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि देने, कोविड-19 के दौरान कोविड में दर्ज मुकदमे वापस लेने, बाटा चौक का नाम डॉ.भीमराव अम्बेडकर के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष जिला पंचायत का मानदेय 5000 हजार से बढ़ाकर 7000 करने, उप…
जरा हटके : आत्मनिर्भर भारत अभियान की ओर अग्रसर “हिमालय ट्री”
देहरादून में दो युवाओं द्वारा शुरू की गई स्टार्ट-अप कंपनी हिमालय ट्री देहरादून / नई दिल्ली | साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते कई लोगो को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा और युवाओं का ध्यान स्टार्ट-अप की ओर केंद्रित होने लगा। कोरोना काल में प्रदेश की राजधानी देहरादून में दो युवाओं द्वारा शुरू की गई ऐसी ही एक स्टार्ट-अप कंपनी, हिमालय ट्री स्थानीय जैविक उत्पादों को बढावा देने, उन्हें बाजार उपल्ब्ध कराने एवं स्वरोजगार को बढावा देने के अपने लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर है। उद्योग निदेशालय, उत्तराखंड ने हिमालय ट्री द्वारा पंजीकृत कराई गई सहकारिता विश्वनाथ घाटी मधुमक्खी…
उत्तराखंड : प्रधानों को मिलेंगे 10 हजार की प्रोत्साहन राशि, जिप अध्यक्ष को मिलेगा राज्यमंत्री दर्जा
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना समय में ग्राम प्रधानों के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए आज उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। पुष्कर सिंह धामी ने कहा की “लगातार हमारे ग्राम प्रधान संगठनों की ओर से यह बात आती थी कि उनके द्वारा कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों मैं काम किया गया है। मैं आज आपको कोरोना काल में किए गए आपके इस सराहनीय कार्य के लिए ₹10000 प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा करता हूं।” वही जिला पंचायत अध्यक्ष को अब मिलेगा राज्यमंत्री का दर्जा |
देहरादून के इस क्षेत्र में लगा लॉकडाउन, जानिए खबर
देहरादून | FRI और तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र लॉकडाउन घोषित किया गया है | कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के बाद डीएम देहरादून ने किए आदेश जारी किये है लॉकडाउन जोन के भीतर सभी गतिविधियां की गई प्रतिबंधित |
देहरादून : एफआरआई के 12 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले, मचा हड़कंप
देहरादून | उत्तराखंड में कोरोना के शुरुआती समय में एफआरआई के 2 IFS अधिकारियों में संक्रमण के साथ कोरोना लहर की शुरू हुई थी उसके बाद उत्तराखंड में संक्रमण फैलता चला गया और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी बुरी तरह से चरमरा गई। अब एक बार फिर दून में 12 वन अधिकारियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे से लेकर सरकारी अमले में हड़कंप मच गया है। यह सभी अधिकारी भारतीय वन अनुसंधान में प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं और इन में संक्रमण की पुष्टि के बाद पूरे FRI परिसर को आइसोलेट किया जा रहा है।…
मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को जज ने दी मृत्युदंड की सजा
नैनीताल । प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीतू शर्मा की कोर्ट ने मां की हत्या करने के आरोपी बेटे को आईपीसी की धारा 302 में दोषी पाते हुए मृत्युदंड और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जबकि जानलेवा हमले की धारा 307 के आरोप में आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष के अनुसार, उदयपुर, गौलापार चोरगलिया (हल्द्वानी) निवासी डिगर सिंह कोरंगा पर अपनी ही मां जोमती…
भालुओं का आतंक जारी : एक महिला पर भालू ने फिर किया हमला
उत्तरकाशी। घास काटने जंगल गई भंकोली गांव की एक महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। शोर मचाने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में महिला के हाथ-पैर, सिर और पीठ पर गहरी चोट आई है। घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। भालू की मौजूदगी से गाँव में भय का माहौल है। भंकोली गांव की झूलो देवी पत्नी रणवीर सिंह राणा (43 वर्ष) सुबह आठ बजे गांव से दो किमी. दूर घाण्डा तोक…
जरा हटके : शीतकाल में बदरीनाथ धाम में 11 साधुओं को तपस्या करने की अनुमति मिली
गोपेश्वर। उत्तराखंड में चमोली जिला प्रशासन की ओर से शीतकाल में बदरीनाथ धाम में 11 साधुओं को तपस्या करने की अनुमति दे दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद किसी को भी धाम में रहने की अनुमति नहीं दी जाती है। धाम में केवल सेना और पुलिस के जवानों की तैनाती रहती है। इसके साथ ही साधु-संतों को धाम में अपनी-अपनी कुटिया में तपस्या करने के लिए प्रशासन की ओर से प्रतिवर्ष अनुमति दी जाती है। इस वर्ष अभी तक 11 साधु-संतों को धाम में रहने की अनुमति दी गई है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी के अनुसार शीतकाल में…






























