Breaking News:

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान -

Wednesday, September 23, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर CMTHS में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई, जानिए खबर -

Wednesday, September 23, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब और एनडीए डिफेन्स अकादमी ने निकाली साइकिल रैली -

Tuesday, September 22, 2026



नागेश ट्रॉफी : उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम पहुँची क्वार्टर फाइनल में

 

दीपक और गंभीर की जोड़ी ने दिखाया बेहतरीन खेल

खेल कोना | पाँच का पंच मारा इस बार नागेश ट्रॉफी के चौथे संस्करण उत्तराखंड की ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने अपने ग्रुप के पाँच के पाँच मैच जीतकर पहली बार क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई। अमनदीप आर्य की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस बार काफी बेहतर रहा और उसका नतीजा भी लाभप्रद।कोच नरेश सिंह नयाल ने टीम से उम्मीद भी रखी थी कि हमें कम से कम क्वार्टरफाइनल तो खेलना ही खेलना है। इस बार क्वालीफाई करते ही टीम 17 वे रैंकिंग से सीधे लंबी छलांग लगाकर 8 स्थान में जगह बना ली है। पहले मैच में उत्तराखंड ने पॉन्डिचेरी को हराया।जिसमें गंभीर सिंह चौहान B2 कैटेगरी के खिलाड़ी ने 106 नाबाद रन बनाए और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किए। दूसरे मैच में एक नजदीकी अंतर से हिमाचल को हराया और गंभीर सिंह चौहान ने 97 रनों की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच अपने ना किया।

तीसरे मैच में पंजाब की टीम सामने थी जिसे आसानी से पराजित किया और इसमें अपनी ऑल राउंड परफॉर्मेंस के लिए दीपक सिंह रावत B2 कैटेगरी के खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बने। चौथा मैच बिहार के संग था।इसमें उत्तराखंड की टीम मैदान में काफी धीमी खेलती नजर आई।इस मैच में भी दीपक सिंह रावत मैन ऑफ द मैच रहे। अब पांचवा मैच मध्य प्रदेश के साथ था।दोनों ही टीमें अपने लीग के चार चार लीग मैच जीतकर आज ग्रुप डी में आमने सामने थे। मध्य प्रदेश को भी हरा दिया और आशीष सिंह नेगी बी 2 कैटेगरी के खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच रहे।उन्होंने इस मैच में अपनी उम्दा और बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। इस तरह कप्तान अमनदीप आर्य B2 कैटेगरी के खिलाड़ी की कप्तानी में उत्तराखंड की टीम 23 तारीख को ताऊ देवीलाल स्टेडियम हरियाणा में आंध्र प्रदेश संग खेलेगी। टीम बहुत खुश है सभी के बधाई संदेश बराबर मिलते रहे। कोच नरेश सिंह नयाल का कहना है कि आने वाले समय में टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।इसी संस्करण में गंभीर ने अपने नागेश ट्रॉफी के 1000 रन भी पूरे कर लिए। दीपक और गंभीर की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन क्रिकेट दिखाई।

Leave A Comment