Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



“आप” की सरकार उत्तराखंड में आई तो गरीब लोगों का भला होगाः केजरीवाल

 

हरिद्वार/देहरादून । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां यह ऐलान करने आया हूं कि यदि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हम दिल्ली की तरह यहां भी तीर्थयात्रा योजना शुरू करेंगे। इसके तहत उत्तराखंड के लोगों को अयोध्या की यात्रा बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अजमेर शरीफ और सिख समुदाय के लोगों के लिए करतारपुर साहिब के दर्शन मुफ्त में कराए जाएंगे। हम लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी सुधारेंगे। हम शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों से लेकर सभी सुविधाओं को मजबूत करेंगे। आप हमें एक मौका दीजिए। केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप अजय कोठियाल को उत्तराखंड का सीएम बनाएं। उन्होंने केदारनाथ को फिर से विकसित किया था और अब हमें मिलकर उत्तराखंड का पुनर्विकास करना है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2020 के चुनावों में मैंने दिल्ली में कहा था कि अगर मैंने काम नहीं किया होता तो मुझे वोट न दें। चुनाव से पहले यह कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। आज मैं आपसे हमें एक मौका देने के लिए कहता हूं, जिसके बाद आप अन्य पार्टियों को वोट देना बंद कर देंगे। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पूरा घोषणा पत्र जारी होगा। भाजपा और कांग्रेस ने पिछले 20 सालों में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया है। दोनों पार्टियों के पास एक दूसरे का स्टिंग है। दोनों पार्टियां उत्तराखंड को लूटने में लगीं हैं। दोनों की नीयत नहीं है कि वह स्कूल और हॉस्पिटल बनाएंगे। आप की सरकार एक बार उत्तराखंड में आई तो सभी गरीब लोगों का भला होगा। कहा कि दिल्ली में हमारी जीत में ऑटो चालकों का 70 प्रतिशत योगदान है। दिल्ली के ऑटो वाले मुझे अपना भाई मानते हैं। वहां ऑटो वाले हमारे मुरीद हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण काल में हमने ऑटो चालकों के खाते में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए जमा किए। यहां मैं आप लोगों के रिश्ता बनाने आया हूं, आपको भाई बनाने आया हूं। आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी अब मेरी है। इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रचार का पोस्टर एक ऑटो पर लगाया और ऑटो में बैठकर हरिद्वार में निकले। उनके साथ आगामी चुनाव में आप पाटी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी शामिल रहे। रविवार की सुबह अरविंद केजरीवाल देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार पहुचंने पर केजरीवाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Leave A Comment