कैंट विधानसभा : आप पार्टी ने बूथ स्तर पर की चर्चा
देहरादून | कैंट विधानसभा में वार्ड 36 में बूथ स्तर पर चर्चा की गई जिसमें सर्किल इंचार्ज सुधा पेटवाल संगठन मंत्री शरद जैन, उपमा अग्रवाल , प्रियांशु , हरि सिमरन आदि उपस्थित रहे | चर्चा में सभी ने अपने विचार रखे वही दिल्ली मॉडल के प्रति लोगो को जानकारी भी दी गई | कार्यक्रम में प्रश्न के उत्तर में उपस्थित लोगों ने पूछा अगर आम आदमी पार्टी यहां आती है तो यहां भी उसी तरह की सुविधाएं हमें मिलेंगी जैसी दिल्ली में मिल रही है इस पर आप पार्टी के सदस्यों ने इस पर खुलकर अपने विचार रखे |
दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा हरिद्वार कुंभ : सीएम त्रिवेंद्र
कुंभ क्षेत्र के कुल 86 कार्यों में से अधिकांश हुए पूर्ण अधिकारियों को दिए समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुम्भ पूरी तरह से ‘बेदाग’ होगा। देश और दुनिया से जो श्रद्धालु यहां आएंगे हमारी सरकार उनकी हर अपेक्षा और आशंका पर पूर्ण रूप से खरी उतरेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लालतप्पड़ फ्लाई ओवर के साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किये जा रहे हैं और अपूर्ण कार्यों को समय पर…
सल्यूट : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रियंका गर्ग हुई सम्मानित
देहरादून | आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन द्वारा समाज में अपने आप को स्थापित करने और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर कुमारी प्रियंका गर्ग को सम्मानित किया गया। अभी हाल ही में प्रियंका को देहरादून जिलाधिकारी द्वारा सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है । इस अवसर पर भारतीय जनता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहां कि आज हम राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने जा रहे हैं इसका उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है…
5 निकायों में कूड़ा निस्तारण के लिए 10 करोड़ की मंजूरी, जानिए खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के पांच नगर पालिका और नगर पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन योजना के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए करीब 10 करोड़ के बजट जारी करने पर सहमति दी है। नगरपालिका परिषद डीडीहाट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना और विकेंद्रीकृत सेग्रीगेशन हाल की कुल लागत 235.55 लाख है। मुख्यमंत्री ने इसकी वित्तीय स्वीकृति के साथ ही केंद्रांश की पहली किश्त 41,22 लाख अवमुक्त करने पर सहमति दी है। नगर पालिका परिषद चंपावत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना व विकेंद्रीकृत सेग्रीगेशन हाल की कुल लागत 491.50 लाख की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के साथ केंद्रांश 86.01…
90 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने बाद आखिर पकड़े गए शातिर चोर
नैनीताल | मुखानी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है | इसके लिए पुलिस को 90 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को हैड़ाखान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जहां दोनों अभियुक्त ठगी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे | अभियुक्तों का नाम विनोद कुमार शर्मा निवासी बरेली और कालीचरण निवासी अलीगढ़ है | अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चोरी की गई सोने की चेन और अंगूठी भी बरामद की | और घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल संख्या UP25…
उत्तराखंड 24 जनवरी : आज प्रदेश में 54 कोरोना मरीज ही मिले, आज दो मौत, जानिए खबर
अब तक 90967 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1631 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 24 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 95640, आज कुल 54 नए मामले मिले , वही 90967 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1631 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में कोई मौत नही | आज अधिक संख्या में देहरादून में 15, नैनीताल में 23 हरिद्वार में 10 कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्तराखंड की बेटी हिमानी ने किया डीआईटी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन
हिमानी सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होंगी सम्मानित उत्तराखंड से एकमात्र कैडेट जिसने टॉप 3 में बनाई जगह देहरादून। उत्तराखंड की बेटी हिमानी सिंह ने डी आई टी यूनिवर्सिटी का नाम रौशन किया है। 26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली पीएम परेड में माननीय प्रधानमंत्री करेंगे मैडल से सम्मानित। डी आई टी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर के के रैना एवं एन सी सी ट्रेनर लेफ्टीनेंट बृजलता ने हर्ष जताते हुए कहा की यह यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि हिमानी सिंह मेकैनिकल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर की छात्रा है और हमेशा से बहुत…
पुरूकुल में सीएम त्रिवेंद्र ने किया सैन्यधाम का शिलान्यास
शहीद सैनिकों के आश्रितों को एकमुश्त 10 लाख रूपये के अनुदान को बढ़ाकर 15 लाख रूपये किया जायेगा : सीएम देेेहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को पुरकुल गांव में भारतीय सेना के जज्बे, शौर्य और बलिदान के प्रतीक राज्य स्तरीय सैन्य धाम का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि विभिन्न युद्धों व सीमान्त झडपों तथा आन्तरिक सुरक्षा में शहीद हुये सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों की विधवाओं/आश्रितों को एकमुश्त 10 लाख रूपये के अनुदान को बढ़ाकर 15 लाख रूपये किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने उपनल के मुख्यालय का शिलान्यास भी किया। नेताजी श्री…
उत्तराखंड की पहली लाइफस्टाइल पत्रिका “डिस्कवर उत्तराखंड” लांच
देहरादून। एक शानदार कार्यक्रम जिसमें जुबिन नौटियाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोगों ने लिया। उत्तराखंड की पहली लाइफस्टाइल मैगजीन ” डिस्कवर उत्तराखंड” लांच की गई। पहला अंक साहिल खान- युवा फिटनेस आइकन’ को कवर पेज स्टार लिया गया । पत्रिका ने मनोरंजन उद्योग के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी कई जाने माने नाम रखे। ‘बम भोल फेम वायरस उत्तराखंड के सिंगिंग सेंसेशन कुशाग्र ठाकुर, निलय हाइट्स, नासिर बेस्पोक कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें पहले अंक में प्रदर्षित किया गया है। यही नहीं, डिस्कवर उत्तराखंड में राज्य की समृद्ध और ज्वलंत संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले उत्तराखंड के बहुमुखी…
उत्तराखंड 23 जनवरी : आज प्रदेश के तीन जिलों में एक भी कोरोना मरीज नही मिले, आज एक भी मौत नही
अब तक 90942 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 1629 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 23 जनवरी को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 95586, आज कुल 122 नए मामले मिले , वही 90942 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1629 लोगो की मौत भी हुई है आज प्रदेश में कोई मौत नही | आज अधिक संख्या में देहरादून में 66, नैनीताल में 21 हरिद्वार में 10 कोरोना के नए मामले मिले है |






























