Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने सचिवालय में कार्यरत होमगार्डस के ड्यूटी भत्ते के भुगतान की दी स्वीकृति

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में कार्यरत 309 होमगार्डस को 25-04-2017 से 02-07-2018 तक के अवशेष ड्यूटी भत्ते के एरियर भुगतान हेतु प्रथम किस्त के रूप में रू0 1 करोड़ 24 लाख 38 हजार 6 सौ रूपये की धनराशि स्वीकृति की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आश्रम पद्धति विद्यालयों की भांति जनजाति कल्याण के संस्थानों व विद्यालयों में भी भोजन भत्ता 4500 रूपये किये जाने की दी स्वीकृति , मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति की अन्य संस्थाओं जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रावासों, एकलव्य आवासीय विद्यालयों, राजकीय वृद्ध अशक्त गृह, राजकीय मिक्षुक गृह में भी अब आश्रम पद्धति विद्यालयों की भांति भोजन भत्ते की दर 3000 के स्थान पर 4500 रूपये किये जाने की स्वीकृति प्रदान की हैं।

सौन्दर्यीकरण हेतु 49.72 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद ऊधमसिंहनगर के लालकोठी शारदा घाट मंदिर एवं भारामल मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रू0 49.72 लाख की धनराशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।

सांइस सिटी देहरादन की स्थापना के लिये समितियों के गठन की मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साइंस सिटी देहरादून की स्थापना से सम्बन्धित कार्यों में तेजी लाये जाने के लिये तीन समितियों के गठन को मंजूरी प्रदान की है। गठित की जाने वाली समितियों में प्रबंध निकाय समिति, कार्यकारिणी समिति तथा प्रकल्प अनुश्रवण समिति शामिल हैं।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर कॉलेज मिसराश पट्टी सहसपुर, देहरादून के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रमेश प्रसाद बडोनी को 01 अगस्त, 2021 से 31 दिसम्बर, 2021 तक यूनाइटेड स्टेट-इण्डिया एजुकेशन फाउण्डेशन के तहत  USIEF( FULBRIGHT DAI) प्रशिक्षण में प्रतिभाग हेतु निर्धारित आयुसीमा में एक वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान करते हुए प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने हेतु यूनाइटेड स्टेट, अमेरिका में जाने की अनुमति प्रदान की है।

सीएम त्रिवेंद्र ने ऊधमसिंहनगर में मरीज के उपचार में हुई लापरवाही पर चिकित्सक को दी कठोर चेतावनी

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जे0एल0एन0 जिला चिकित्सालय, रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर में मरीज के उपचार में हुई लापरवाही पर अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ0 मनोज कुमार तिवारी को कठोरतम चेतावनी निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave A Comment