कोरोना संक्रमण : जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लङाई में देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है। प्रधानमंत्री द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है। प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है और जनहित में जरूरी निर्णय लिये। प्रधानमंत्री का आज का सम्बोधन कोरोना से लङाई में जन आंदोलन को प्रेरित करेगा। कोरोना के दृष्टिगत लगाया गया लॉक डाउन भले ही चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस नहीं गया है। हम सभी के प्रयासों से देश आज…
उत्तराखंड: आज प्रदेश में 241 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 51862 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 946 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 20 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 58601 आज कुल 241 नए मामले मिले , वही 51862 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 946 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 90 , नैनिताल में 23, हरिद्वार 37, अल्मोड़ा में 20 कोरोना के नए मामले मिले है |
सन्देश : ‘दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, लक्षण आने पर जांच है जरूरी’’ …
देहरादून । जनपद में कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम हेतु जागरूकता लाए जाने के लिए जिलाधिकारीं डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए अपील की कि ‘‘दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी, लक्षण आने पर जांच है जरूरी’’ संदेश को अंगीकार करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 विरूद्ध सतर्कता में ही समझदारी हैं इसके लिए सामाजिक समारोह एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाने से बचें। उन्होंने कहा कि कोरोना की इस पहली लहर में हमारी सावधानी बिल्कुल कम नही होनी चाहिएं उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर फेशकवर मास्क का उपयोग करनें, हाथों को बार-बार…
उत्तराखण्ड के उत्पादों का अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाएगाः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्रोथ सेंटर, बिक्री और मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। जिलाधिकारी ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। इनके उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। स्थानीय बाजारों पर भी फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सचिवालय में ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा कर रहे थे। ग्रोथ सेंटरों से जुड़े लोगों का स्किल डेवलपमेंट हो। थानो व कोटाबाग के एलईडी ग्रोथ सेंटरों को क्वालिटी डिजायनर उपलब्ध कराए जाएं। हरिद्वार का प्रसाद…
साहस संस्था ने जरूरतमंद बच्चों के लिए दिखाई साहस, जानिए खबर
देहरादून | आज देहरादून के वार्ड नंबर 50 सीमा द्वार स्थित मलिन बस्ती में सस्टेनेबल एक्शन फ़ॉर हिमालयस सोसाइटी (साहस संस्था) द्वारा “ग्रोमिंग विद ग्रिट” रूपी अभियान गरीब बच्चों के व्यक्तिगत स्वच्छता अभियान के रूप में चलाया गया | साहस संस्था द्वारा इस अभियान के तहत मलिन बस्ती के जरूरतमंद बच्चों के बाल काटे गए, हाथ पैर धोये गए और नाखून काटे गए और क्रियात्मक तौर से जानकारियां साझा की गई। इस कोरोना काल के दौर में बस्ती के बच्चों में अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता को ले कर जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया। जरूरतमंद बच्चो में नेहा, शिवम, सोनी,…
कोरोना वारियर्स हुए सम्मानित, जानिए खबर
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा आज गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर जी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सचिन जैन जी ने की । कार्यक्रम का संचालन संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप विनायक ने किया। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर ने अपने विचार रखते हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी कि वे भविष्य में संगठन के प्रति निष्ठा और कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में संगठन…
उत्तराखंड: आज प्रदेश में 336 कोरोना मरीज मिले, जानिए खबर
अब तक 51486 मरीज हुए है ठीक कोरोना संक्रमण से 933 लोगो की मौत भी हुई है देहरादून | उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 58360 आज कुल 336 नए मामले मिले , वही 51486 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 933 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में देहरादून में 84 , नैनिताल में 25, चमोली में 62 , पौड़ी में 82 कोरोना के नए मामले मिले है |
हर गरीब की पहुंच प्रधानमंत्री कार्यालय तक : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बलवीर रोड, देहरादून में नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत रिस्पना एवं बिन्दाल नदी के इन्टरसेप्शन कार्य एवं एक नग एस.पी.एस. के निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों हेतु अनुमानित 63.75 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बलवीर रोड पर 1.48 करोड़ की लागत के रेन बसेरे का उद्घाटन किया। रिस्पना एवं बिन्दाल नदी पर होने वाले कार्यों में 177 नालों तथा रिस्पना नदी के तटवर्ती घरों के 2901 सीवर पाइपों को टैप कर शोधन करना, 32.40 किमी केरियर लाईन का कार्य, बिन्दाल नदी पर एक नग आई एण्ड डी…
कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, जानिये खबर
रुड़की । रुड़की शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में नवरात्र का व्रत रखने वाले 100 से अधिक लोग शनिवार रात कुट्टू का आटा खाकर बीमार हो गए। अचानक तेज चक्कर, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत लेकर लोग अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। रात में बीमार लोगों से जानकारी लेकर उस थोक दुकान को तलाशा गया, जहां से अधिकांश लोगों को आटा सप्लाई हुआ था। सुबह विभाग की टीम ने दुकान पहुंचकर साढ़े चार कुंतल आटे को जब्त कर गंगनहर में नष्ट करा दिया। साथ ही रुड़की, भगवानपुर,…
सराहनीय पहल : कुंभ मेला अधिकारी ने गंगा में उतरकर की सफाई
हरिद्वार । जनपद हरिद्वार में गंगा घाटों पर आज से शुरू हुए सफाई अभियान के दौरान जब कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत पहुंचे तो वे खुद ही गंगा में सफाई करने उतर गए। एक आईएएस को इस तरह से गंगा में सफाई करते देख लोग भी हैरान रह गए। हरिद्वार में गंगा बंदी के बाद अब कुंभ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए रविवार को बड़े स्तर पर गंगा में सफाई अभियान चलाया गया। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत भी इसमें शामिल हुए।कुंभ मेला प्रशासन ने शहर के सामाजिक संगठनों से गंगा को साफ करने की अपील…





























