Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



देहरादून : ‘एथनिक नाइट डांडिया विद गरबा रास‘ का आयोजन 24 अक्टूबर को

 

देहरादून । द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा 24 अक्टूबर को हरिद्वार रोड स्थित होटल साॅलिटेअर में ‘एथनिक नाइट डांडिया विद गरबा रास 2020 का आयोजन किया जाएगा। पिछले नौ वर्षों से द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा लगातार सफलता के साथ ‘डांडिया विद गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी आयोजक व द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मीतू बंसल ने दी। मीतू ने कहा कि, अनलाॅक 5 में सरकार ने कुछ नए दिशा-निर्देशों के साथ अक्टूबर से दिसंबर तक फेस्टिव सीजन के आयोजनों को मंजूरी दे दी है। कार्यक्रम में मास्क लगाने के साथ दस्ताने, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के मोबाइल में सरकार द्वारा जारी आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य है। इस साल 10 साल से कम उम्र के बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा नही ले सकेंगे। मीतू बंसल ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, प्रतिभागियों को आनलाइन डांडिया व गरबा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, 24 अक्टूबर शाम 7 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत दुर्गा पूजा के साथ होगी। उसके बाद पारिवारिक कार्यक्रम, नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां आदि कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। इसके अलावा डांडिया रास, गरबा, डीजे व स्वादिष्ट व्ंयजनों के साथ खूब धमाल और मस्ती होगी। उन्होंने यह भी बताया कि, औरा आर्गेनिक से पलक रावत द्वारा तैयार हैंडमेड प्रोडक्ट्स प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप वितरित किए जाएंगे। 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘डांडिया विद गरबा रास 2020 के लिए आकर्षक व पारंपरिक परिधानों का ड्रेस कोड रखा गया है। मीतू ने आगे कहा कि, द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित डांडिया एंड गरबा रास में पारिवारिक वातावरण के साथ सुरक्षा व सभ्यता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य भारतीय परंपराओं के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को बचाये रखना व लोगों को सभ्याता व संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। नेहरू कलोनी स्थित द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा पिछले नौ वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रेसवार्ता में द क्रिएटिव हब टीम कोआर्डिनेटर सपना बटोला, जाॅन, कोरियाग्राफर मीनाक्षी सती, आशा नौटियाल व अन्य मेंबर्स उपस्थित रहे।

Leave A Comment