देहरादून : लिफाफे और मास्क निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच की महानगर महिला प्रकोष्ठ संयोजिका मधु जैन ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के जीएमएस मंडल के वार्ड नंबर 36 कौलागढ़ में राखी रावत के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रक्रिया में एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर बनाने हेतु और पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए लिफाफे और मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मधु जैन ने कहा कि हमें कोरोना महामारी से उभरने के लिए अपने परिवार को आर्थिक रूप से…
उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भवन का किया लोकार्पण
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखण्ड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का भवन बनने से आयोग में कार्यों में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि मार्च 2017 से अब तक लगभग तीन वर्षों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 59 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिसमें 6000 पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई है। इस चयन वर्ष में 2500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, 03 हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने…
दुःखद : गुलदार ने युवती को बनाया शिकार
देहरादून । राज्य के पहाड़ी जिलों में गुलदार का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात टिहरी जिले के कीर्तिनगर में गुलदार द्वारा कहर बरपाते हुए एक युवती को उसके घर से उठाकर हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार तो भाग निकला लेकिन युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलों में आज भी गुलदार का आतंक जारी है। अब तक गुलदार…
देहरादून : एसएसपी ने किए 6 उप निरीक्षकों के तबादले
देहरादून । देहरादून शहर के 6 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। डीआईजी/एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हें नए तैनाती स्थलों पर पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। तबादले के तहत चैकी प्रभारी खुड़बुड़ा पंकज तिवारी को चैकी प्रभारी के रूप में लक्खीबाग भेजा गया है। जबकि, लक्खीबाग चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक शोएब अली को थाना क्लेमेंटटाउन में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। चैकी प्रभारी मयूर विहार उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चैकी प्रभारी खुड़बुड़ा, कोतवाली नगर से उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को चैकी प्रभारी मयूर विहार और उप…
उत्तराखंड: आज इन जिलों में मिले अधिक कोरोना मरीज, जानिए खबर
5731 मरीज हुए है अब तक ठीक कोरोना संक्रमण से 112 लोगो की मौत भी हुई है अब तक देहरादून | उत्तराखंड में 7 अगस्त को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 8901, आज कुल 278 नए मामले मिले , वही 5731मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 112 लोगो की मौत भी हुई है | आज अधिक संख्या में उधमसिंहनगर में 85, हरिद्वार में 73 , पौड़ी में 25, नैनीताल में 34, देहरादून में 21, टिहरी में 16 कोरोना के नए मामले मिले है |
उत्तराखंड : हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को अमेजन के माध्यम से आनलाईन बिक्री का सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारंभ
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड की परिस्थितियों में उद्योगों की समस्याओं पर इंडस्ट्रीज एसोसियेशन आफ उत्तराखण्ड के साथ बैठक की , मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए उद्योगों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाए। सरकार का दायित्व है कि कोई भी औद्योगिक इकाई बंद न हो। आत्मनिर्भर भारत में उद्योग जगत प्रमुख सहयोगी है। उन्हें यथासम्भव सहायता दी जाएगी। सचिवालय में इंडस्ट्रीज एसोसियेशन आॅफ उत्तराखण्ड के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उद्योगों से संबंधित समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। आर्थिक गतिविधियों को…
स्कूटी व बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, जानिए खबर
रुड़की । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि तीन बाइक, दो एक्टिवा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन कोतवाली में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सीओ रुड़की चन्दन सिंह बिष्ट के निर्देशन में संदिग्ध लोगों एवं वाहनों के विरूद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 5 अगस्त को सोलानी पार्क से ए.टू जेड जाने वाले रास्ते पर दरोगा विनोद रावत पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। तभी 5.00 बजे…
एक बेहतर टीम का हाथ होता हैं किसी बड़े और पवित्र उद्देश्य की सफलता के पीछेः डीएम देहरादून
कोरोना वारियर्स हुए सम्मानित देहरादून । राजपुर रोड अवस्थित एक स्थानीय होटल में जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कोरोना वारियर्स बधाई सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया तथा कोविड-19 में विभिन्न पृष्ठभूमि के सरकारी-गैर सरकारी व्यक्तियों द्वारा किये गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी महामारी से लड़ाई में सक्रिय सहयोग देने की प्रेरणा दी गयी। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी बड़े और पवित्र उद्देश्य की सफलता के पीछे एक बेहतर टीम…
अंतराष्ट्रीय अचीवरस अवार्ड से सम्मानित हुए विरेन्द्र सिंह रावत
देहरादून | उत्तराखंड के नैशनल फुटबाल कोच और क्लास वन रेफरी, देहरादून फुटबाल अकैडमी के संस्थापक अध्यक्ष और हेड कोच, उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के सचिव, उत्तराखंड सुपर लीग के संस्थापक और टेक्निकल डायरेक्टर, खेलों मास्टर गेम्स फाउंडेशन इंडिया के महासचिव, सी बी यस सी सुब्रतो मुखर्जी अंतराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर विरेन्द्र सिंह रावत को मिला अंतराष्ट्रीय अचीवरस अवार्ड 2020 खेल के क्षेत्र मे ” बेस्ट नैशनल फुटबॉल कोच और खेल प्रमोटर” समस्त भारत से एक मात्र खेल के क्षेत्र के लिए चुना गया रावत को पत्र भारत की सामाजिक संस्था मैत्री पीस फाउंडेशन, इंडिया के अध्यक्ष डॉ…
उत्तराखंड : कोरोना से मरने वालो की संख्या पहुँची सौ के पार, हरिद्वार में 71 और मरीज मिले
देहरादून | आज रात्रि 9: 30 बजे पुनः राज्य हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार 71 और कोरोना मरीज मिले , आज कुल 369 नए कोरोना मरीज मिले , 71 और कोरोना मरीज हरिद्वार से मिले है , उत्तराखंड में कोरोना मरीजो की संख्या हुई 8623, उत्तराखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या सौ के पार पहुँच चुकी है






























