Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



भाजपा उत्तराखंड में 5 अगस्त को दीपमाला प्रकाशित कर मनाएगी उत्सव

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा राज्य में श्री राम जन्म भूमि पूजन पर 5 अगस्त को प्रदेश में दीपमाला प्रकाशित कर उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के प्रदेश व जिला आदि कार्यालयों व अपने घरों पर दीपक जलाए जाएँगे। इस हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ जन सामान्य से भी दीपमाला प्रकाशित करने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशी धर भगत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत  में कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत के इतिहास का स्वर्णिम पृष्ठ होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।इस बारे में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जन सामान्य से आग्रह किया है कि वे प्रातः प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के दूरदर्शन पर होने वाले लाइव टेलिकास्ट को देखें। यह ऐतिहासिक क्षण होंगे जिनके हम सभी श्रद्धालु साक्षी बनना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से यह भी अनुरोध किया है कि वे साँय अपने आवास पर दीप माला प्रकाशित करें। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई है कि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए वे प्रदेश, जिला स्तर पर भाजपा कार्यालयों पर दीप माला का प्रकाश करें और अपने घरों में भी दीपक जला कर इस महा उत्सव के भागीदार बनें। भगत ने कहा कि इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून व संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भी दीपमाला प्रकाशित की जाएगी। भगत ने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि रावत को किसी न किसी प्रकार मीडिया में दिखने का मीनिया है और इसके लिए वे अक्सर कुछ न कुछ करते रहते हैं चाहे उसका कोई भी औचित्य न हो। उनकी गैर सैण यात्रा भी मीडिया कवरेज यात्रा है,इससे अधिक कुछ नहीं। बाकी वहाँ जो विकास कार्य होने हैं वे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और मुख्यमंत्री जी ने स्वयं कहा है कि कोरोना के नियंत्रण में आते ही यह कार्य कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी मंत्रीमंडल विस्तार पर निर्णय हो गया था पर कोरोना के कारण मामला लम्बित हो गया। कोरोना के लिए विधायकों की वेतन कटौती के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार मूल वेतन के 30 प्रतिशत की कटौती होनी थी। जो हमने शुरू कर दी। लेकिन यदि कटौती में अन्य मदें भी जोड़ी जानी हैं तो स्थिति स्पष्ट कर उसके हिसाब से कटौती करा लेंगे। सरकार का जो भी निर्णय है हम उसके साथ हैं। लेकिन वेतन कटौती पर तो पहले कांग्रेस तैयार ही नहीं थी। उन्होंने कांग्रेस के इस दावे को खारिज कर दिया कि कोरोना काल में कांग्रेस ने बहुत सेवा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई उदाहरण तो दे।

Leave A Comment