हरिद्वार में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 42
देहरादून । उत्तराखंड में शनिवार को दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से नौ मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को हरिद्वार जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी और प्रभारी सचिव पंकज कुमार पंाडेय ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार…
उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से लगभग 28 लाख की धनराशि सीएम राहत कोष में जमा
देहरादून । कोविड-19 के दृष्टिगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के माध्यम से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर एवं अन्य संस्थाओं तथा व्यक्तियों द्वारा 27 लाख 99 हजार 723 रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दी गई है, जिसमें से उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर ने 25 लाख रुपए की धनराशि दी है। बदरीनाथ-केदारनाथ समिति के सदस्य, कोटद्वार निवासी अनिल कंसल ने भी 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। इसके इलावा अंबर एंटरप्राइज यूनिवर्सल टुडे टावर्स गुड़गांव के चेयरमैन जसवीर सिंह ने 25 लाख रुपए,…
सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
देहरादून । राजधानी देहरादून में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हुई है और एक घायल है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों देर रात्रि तक घर पर ही थे और लूडो खेल रहे थे। उसके बाद जब परिजन सो गए तो यह दोनों चुपके से बिना बताए निकल गए, उनके निकलने का कोई भी कारण नहीं पता है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब एक बजकर…
गेहूं की कटाई शुरू, अच्छी पैदावार न होने से किसान नाखुश
ऋषिकेश । इस साल प्रदेश के किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर जहां कोरोना की वजह से पूरा देश परेशान है, वहीं गेंहू की फसल अच्छी न होने के कारण किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बरसात ने गेंहू की फसल को बर्बाद कर दिया है। अब किसानों को सरकार से मदद की आस है। प्रदेश में बैसाखी के दिन से गेंहू की फसल की कटाई शुरू हो जाती है। किसान खेतों में अपना खून-पसीना बहाकर फसल की पैदावार करता है। ऐसे किसानों को उम्मीद रहती है कि फसल अच्छी होगी और…
उत्तराखंड : सीएम और शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट पर बदली प्रोफाइल फोटो, मुंह ढकने के लिये किया प्रेरित
देहरादून । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को मास्क पहनने या मुंह ढकने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गमछे से मुंह ढककर देश की जनता से बात की। इसके बाद उन्होंने अपनी वही फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स प्रोफाइल पर भी लगाई है। पीएम की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने फेसबुक पेज की प्रोफाइल फोटो को बदलकर, गमछे से मुंह ढके हुये नया फोटो लगाया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एक महत्वपूर्ण उपाय मुंह-नाक को ढककर रखना भी है। लोगों…
कोरोना संकट : सीएस उत्तराखंड ने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर पीपीई किट का क्रय ना किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी आवश्यकता के अनुसार पीपीई किट्स की मांग चिकित्सा महानिदेशालय से की जाए। चिकित्सा महानिदेशालय भारत सरकार को अपनी रिक्वायरमेंट भेजेगा। भारत सरकार द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले पीपीई किट उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि आईसीएमआर के दिशा – निर्देशों को पालन करते…
कोरोना संकट : इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर को पत्रकारों पर हुआ गर्व
देहरादून । आज देश की परिस्थिति को देखते हुए हर इंसान दिल से दुआ कर रहा है की कोविड 19 जड़ से ख़त्म हो जाये ताकि पूरी दुनिया को शांति व् सुकून मिले और मै दिल से दुआ करता हु की भारत पूरी तरह इस से मुक्त हो जाये क्योंकि जिस तरह से यह फैल रहा है वो देश के लिए सही नहीं है, ये कहना है इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर के अध्यक्ष संदीप मारवाह का जिन्होंने इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर द्वारा भारत को कई ऐसे पत्रकार दिए जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे है। उन्होंने मीडिया…
आपदा तक गंगोत्री धाम का पूरा खर्चा उठाएगा मनसा देवी मंदिर ट्रस्टः श्रीमहंत रवींद्र पुरी
हरिद्वार । कोरोना से जंग में शासन-प्रशासन के साथ डटकर मुकाबला कर रहे मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए गंगोत्री धाम में लॉकडाउन तक प्रसाद व भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है। धाम के रावल शिव प्रकाश ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंच कर मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी से भेंट की। श्रीमहंत ने गंगोत्री धाम को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। हरिद्वार पहुंचे गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश ने श्रीमहंत रविन्द्र पुरी से मुलाकात करते हुए उन्हें बताया कि 26 अप्रैल को विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम…
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
कोटद्वार । कोतवाली क्षेत्र के प्रजापति नगर में 23 वर्षीय महिला ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है महिला ने पति के साथ हुई कहासुनी के बाद यह कदम उठाया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि यह मामला कोटद्वार कोतवाली के प्रजापति नगर का है, जहां पर पति के साथ मामूली कहासुनी के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की 2…
लॉकडाउन : तीन मई तक प्रभावित क्षेत्रों को कोई ढील नहीं
देहरादून । उत्तराखण्ड के कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में तीन मई तक किसी भी तरह की ढील नहीं दी जायेगी। 20 अप्रैल जोन वाले आठ जिलों में थोड़ी छूट दी जा सकती है। स्वास्थ्य सचिव रितेश झा द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजधानी दून व उधमसिंहनगर जहाँ सबसे अधिक कोरोना के पीड़ित मिले हैं उन्हें रेड जोन घोषित किया गया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संवेदनशील और अति संवेदनशील जिलों की सूची जारी कर दी गयी है। इस सूची में देहरादून और उधमसिंहनगर को हाट स्पाट सिटी की सूची में रखा गया है। इसलिए 3 मई तक…




























