Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



दून की बेटी ज्योति नागपाल कोरोना योद्धा बनकर कर रही काम, जानिये खबर

देहरादून । कोरोना वायरस के संक्रमण से भारत को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व नर्स भगवान बनकर मरीजों के उपचार और देखभाल में लगे हैं। देश भर के अस्पतालों में डॉक्टर्स और नर्से दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे ही उत्तराखंड की बेटी ज्योति नागपाल भी दिल्ली के जग प्रवेश अस्पताल में लोगों की सेवा में जुटी है। उधर दून में रह रहे ज्योति के परिजन दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देख कर चिंतित हैं। वह जब भी बेटी से फोन पर बात कर रहे हैं बस इतना कह रहे हैं कि ज्योति जल्दी घर आ जाओ। मूल रूप से चकराता निवासी 29 वर्षीय ज्योति पिछले चार साल से स्वास्थ्य सेवाओं में हैं। ज्योति ने बताया कि वह जग प्रवेश अस्पताल के जच्चा बच्चा विभाग में कार्यरत है। रोजाना वह 10 से 15 डिलीवरी कराती हैं। जबकि कई बार कोरोना से संक्रमित मरीज का भी उपचार या देखभाल करनी पड़ रही है। 14 से 15 घंटे की ड्यूटी करने के बाद घरवालों से फोन पर बात करने का समय ही नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वह अकेले ही रहती हैं। ऐसे में भोजन बनाने के लिए उन्हें समय नहीं मिलता। जिसके चलते अस्पातल की कैंटीन में ही भोजन करना पड़ता है और कई बार फल खा कर ही गुजारा करना पड़ रहा है। बावजूद इसके खुद को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए ज्योति हर संभव कार्य कर रही है। दिन में दो बार नहाना, समय-समय पर हाथ धोना और डॉक्टरों व नर्सों से उचित दूर बनाकर काम करना। इन सबके बीच जच्चा बच्चा को स्वस्थ्य रखना बहुत चुनौतीपूर्ण हो रहा है। उधर रेसकोर्स निवासी ज्योति के पिता चरणजीत सिंह नागपाल ने बताया कि बेटी से रोजाना फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ बेटी की भी चिंता बढ़ रही है। ज्योति के साथ की एक महिला डॉक्टर को भी कोरोना के लक्षण दिखे हैं। इससे चिंता दोगुनी हो गई। इसके लिए हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द देश से कोरोना वायरस खत्म हो जाए। हम जब भी बेटी को फोन कर रहे हैं तो बस यही कह रहे हैं कि जल्दी घर आ जाओ।

Leave A Comment