कोरोना के खिलाफ लङाई में हम सभी प्रधानमंत्री जी के साथ हैंः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से कोरोना वायरस पर संयम और धैर्य रखने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सहयोग करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लङाई में हम सभी अपने प्रधानमंत्री जी के साथ हैं। हमें खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए लाॅकडाऊन का पालन करना ही है। बीमारी को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है। पूरी मानव जाति को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। कुछ लोग शायद इसकी गम्भीरता को नहीं समझ रहे हैं, वे खुद की रक्षा के लिए ही सही, सरकार के प्रयासों…
पहल : कोरोना वारियर्स के लिए एक छोटी सी कोशिश
देहरादून | शहर में दिन रात अपने घर परिवार से दूर रहकर अपने देश के लिए सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों को आज हेल्प मी वेलफेयर सोसायटी ने चाय और जलपान उपलब्ध करवाया हैं। हम सब उत्तराखंड पुलिस को सहयोग करे और आपके आस पास कोई पुलिस का जवान देखे तो उनको धन्यवाद करे और उनके जलपान की व्यवस्था करें हेल्प मी वेलफेयर सोसायटी ने गरीब परिवारों को दस दिन का राशन किट ( आटा, नमक, दाल, चीनी, चाय पत्ती, आलू, मसाले, साबुन) जिसमें सभी रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले सामान हैं, एक परिवार को एक किट दी जाएगी।जिससे हर…
31 मार्च को उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले मे जाने की अनुमति वापस …
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि 31 मार्च, मंगलवार को लाॅकडाऊन के कारण फंसे लोगों को राज्य के भीतर अपने घर जाने की जो व्यवस्था की गई थी, उसे निरस्त कर दिया गया है। आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में एक जिले से दूसरे जिले में मूवमेंट को भी रोके जाने को कहा गया है। हमें देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए और सख्ती से लाॅकडाऊन को लागू करना है। इससे कुछ कष्ट हो सकता है परंतु यह हम सभी के हित में है। उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने जिलाधिकारियों को…
उत्तराखंड में एक जिले से दूसरे जिले में जाने की अनुमति, केवल मंगलवार 31 मार्च के लिए
31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक देहरादून | प्रदेश के भीतर जो लोग एक जिले से दूसरे जिले में जाना चाहते हैं, वे लोग 31 मार्च को सुबह 7 बजे से सांय 8 बजे तक जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केवल मंगलवार 31 मार्च के लिए ही यह अनुमति होगी। एक दिन का यह विंडो इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि जगह-जगह से ऐसी बातें आ रही थी कि बहुत से लोग अपने काम से आए हुए थे और लाॅकडाऊन के कारण अपने घर से बाहर…
हरिद्वार और पिथौरागढ़ के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति, सीएम ने केंद्र सरकार का जताया आभार
देहरादून । उत्तराखण्ड में हरिद्वार और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया है। हरिद्वार और पिथौरागढ़ में प्रत्येक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए स्वीकृत लागत 325-325 करोड़ रु है। सेंट्रल स्पोंसर्ड स्किम के अंतर्गत इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर आने वाले खर्च का 10 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा तथा 90 प्रतिशत खर्च केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का छठा मामला, जानिए खबर
देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का छठा मामला सामने आया है। देहरादून के एक युवक में कोरोना वायरस पाॅजीटिव पाया गया है। यह युवक 18 मार्च को दुबई से लौटा था। नए केस के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राज्य कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार यह युवक 18 मार्च को दुबई से लौटा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून के अंतर्गत आईडीएसपी यूनिट से प्राप्त सूचना के अनुसार युवक को उसके घर पर ही आईसोलेशन पर रखा गया है और परिवार के सभी चार सदस्यों को भी अलग कर दिया यगा है,…
दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के 109 लोगों को घर पहुँचाने का इंतजाम किया त्रिवेन्द्र सरकार ने
देहरादून । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने जानकारी दी कि सम्पूर्ण देश में लाक डाउन होने के कारण दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रदेश के 109 लोगों का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने तत्काल संज्ञान लिया और उन्हें तत्काल मदद करते हुए सर्वप्रथम उत्तराखंड सदन में रुकवाया गया तत्पश्चात उनकी मेडिकल जाँच कर रोडवेज की बसों से उन्हें घरों तक पहुँचाने की ब्यवस्था की गयी है।।चौहान ने कहा की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जहाँ आज पूरा विश्व लड़ रहा है वहीँ अपने प्रदेशवासियों के लिए प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार लगातार चिंतित है उन्होंने कहा…
पहले कोरोना मरीज तीन आईएफएस अधिकारियों का रिपोर्ट आई निगेटिव, सीएम ने डॉक्टरों दी बधाई
कल की अपेक्षा आज भीङभाङ रही कम देहरादून | आवश्यक वस्तुओं की दुकानें कल 28 मार्च को भी सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पहले की अपेक्षा भीङभाङ कम रही है। इसलिए आज की यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया था ताकि कोरोना से निबटने के लिए ज़रूरी सोशल डिस्टनेसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन कराने के लिए आम जनता को ख़रीदारी के उद्देश्य से पर्याप्त समय मिल जाय और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में एक साथ भीड़ न एकत्र…
आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के सीएम त्रिवेन्द्र ने दिए निर्देश
देहरादून । प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाऊन की स्थिति पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में जिलाधिकारी देहरादून…
उत्तराखंड : आवश्यक वस्तुओं के लिए न लगाएं भीड़, 27 मार्च को समय हुआ प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक
पंजीकृत के साथ साथ अन्य श्रमिकों को भी मिलेगी सरकारी सहायता कल फल सब्जी की ठेलिया चलेंगी देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देर सांय वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोरोना वायरस की अद्यतन स्थिति और इसके संक्रमण को कम करने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गेहूँ की आटा मिलें चलती रहें, ये सुनिश्चित कर लिया जाए। पंजीकृत और अन्य श्रमिकों व अन्य ज़रूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। आवश्यक सावधानियां बरतते हुए फार्मा इंडस्ट्री चलती रहें। जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उनको होम क्वारेंटाईन कराया…



























