Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



विदेश व अन्य प्रदेशों से आ रहे सभी यात्रियों, पर्यटको को चिन्हित किया जायेः सीएस

देहरादून । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण एवं जनपदों में संदिग्ध मरीजों की स्थिति के बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा सभी जनपदों के जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की गई। मुख्य सचिव द्वारा जनपदों में एन्ट्री प्वाईंट पर बाहर से आ रहे यात्रियों एवं पर्यटको की स्क्रीनिंग किये जाने एवं संदिग्ध यात्रियों के बारे मे जानकारी प्राप्त की गई। उन्होने निर्देश दिये की विदेश या अन्य प्रदेशों से आ रहे सभी यात्रियों, पर्यटको को चिन्हित किया जाये और सूचना अपडेट रखी जाये ताकि स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। मुख्य सचिव ने होम क्वारेंटाइन मे रह रहे लोगों का निरन्तर फॅालो अप किये जाने के निर्देश दिये और कहा कि सभी जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी आइसोलेषन एवं क्वारेंटाइन फेसिलिटी पर उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता आदि व्यवस्थाओं का भी पूर्ण रूप से ध्यान रखें ताकि चिन्हित लोगों को उन स्थानों पर 14 दिनों तक रहने मे किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। मुख्य सचिव ने जिला अधिकारियों से कहा कि वह रियल टाईम सिचुएशन के अनुसार तैयार रहें क्योंकि यदि स्थिति गम्भीर होती है तो उस स्थिति का मुकाबला करने में कठिनाईयां आ सकती है, इसलिए सभी जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को वास्तविक स्थिति के अनुसार चैकस रहने की आवश्यकता है।मुख्य सचिव ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को रोकने के लिए ऐसा करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करें ताकि जनता में भ्रान्ति फैलाने से रोके जा सके और ऐसा कार्य करने वाले लोगों पर पाबंदी लग सके।
        वीडियो कान्फ्रेंसिंग मे सचिव स्वास्थ्य ने कहा की कोरोना वायरस संक्रमण एक वैष्विक आपदा है इसलिए इससे निपटने के लिए दूरगामी परिणामों को ध्यान मे रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने बताया कि पिछले 14 दिनों की विदेश यात्रा वाले सभी यात्री एवं उनके नजदीकी सम्पर्क को सतर्कता की श्रेणी मे रखें और सब की स्क्रीनिंग की जाये। सचिव ने निर्देश दिये कि आने वाली स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेवानिवृत पैरा मेडिकल स्टाफ एवं सेना मे काम कर चुके सेवानिवृत मेडिकल कार्मिको की जानकारी ले कर सूची बना लें और आवश्यकता पडने पर  उनकी सेवाएं लिये जाने की कार्य योजना तैयार कर ली जाये। सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिये कि कल जनता कर्फ्यू के कारण चिकित्सालयों मे मरीजों की संख्या नगण्य रहेगी जिसे देखते हुए सभी चिकित्सालयों मे कोरोना वायरस संक्रमण की आंषका को देखते हुए एक माॅक ड्रिल कर ली जाये।

Leave A Comment