Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती मिलेगीः सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एमएसएमई सेक्टर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोङ रूपए का पैकेज घोषित किया था। इसी के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों विशेषतौर पर कुटीर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए की गई व्यवस्थाओं से निश्चित रूप से हमारी घरेलू अर्थव्यवस्था में नई जान आएगी। छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलने से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र…

Read More

अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

रामनगर । लॉकडाउन के बीच खनन माफिया के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वो वनकर्मियों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में आज वन विभाग की टीम अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजे गेट पर छापेमारी करने गई। अज्ञात लोगों ने टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत रही कि पत्थर किसी कर्मी को नहीं लगे। हालांकि टीम ने अवैध खनन कर रहे 3 वाहनों को भी पकड़ा है। लॉकडाउन के चलते एक हफ्ते पहले ही खनन गेटों को खोला गया है। इसके बाद लगातार विभाग को कोसी…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने एप्प ‘‘कोरोना वारियर’’ का विमोचन किया

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्थित अंतर राज्यीय आवागमन हेतु बनाये गए राज्य स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ द्वारा बनाई गई ट्रेनिंग एप्प ‘‘कोरोना वारियर’’ का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी भी ली। अब तक राज्य में लाये गए प्रवासियों की संख्या तथा बाहर जाने वाले प्रवासियों के बारे में जानकारी। अभी तक सम्पादित बड़े अभियान एवं भविष्य के लिए कार्ययोजना, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां, समस्याएं तथा सुझाव, वेब लिंक के माध्यम से…

Read More

उत्तराखंड : देहरादून में एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिला , जानिए खबर

देहरादून। कोरोना वायरस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बहुत समय बाद देहरादून में आज एक कोरोना पॉजिटिव मामला मिला है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 70 हो गई है। वहीं कोरोना से राज्य में अब तक केवल एक मौत हुई है। अभी तक 46 मरीज ठीक होकर जा चुके है वही अभी राज्य में 23 केस एक्टिव हैं। जानकारी हो कि देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है | महिला हाल ही में दिल्ली से इलाज कर घर लौटी थी। कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल जांच के…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने पीएम के 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा का किया स्वागत

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे श्रमिकों, किसानों, कुटीर उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। लोकल इकोनोमी को बढ़ावा मिलेगा। लोकल के लिए हमें वोकल बनना है।  मुख्यमंत्री ने कहा  कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सही समय पर लिए गए साहसिक निर्णयों से भारत में आज कोरोना…

Read More

उत्तराखंड : एक कोरोना पाॅजीटिव मामला आया सामने, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हुई

देहरादून । उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। नैनीताल जिले की 23 वर्षीय युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई है। इनमें से 46 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार 10 मई को हल्द्वानी के कमलवा गांजा निवासी युवती गुरुग्राम से लौटी थी। उसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। हालांकि युवती में संक्रमण को लेकर किसी तरह के लक्षण नहीं थे, लेकिन युवती के पास गुरुग्राम के एक डॉक्टर की पर्ची थी। जिसमें युवती को गले…

Read More

उत्तराखंड : 11 मई तक विभिन्न राज्यों से 51,394 लोग उत्तराखण्ड आ चुके

देहरादून। अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आने के लिए 1,98,584 प्रवासियों ने पंजीकरण करा चुके हैं। दिनांक 11 मई तक विभिन्न राज्यों से 51,394 लोग उत्तराखण्ड आ चुके हैं। सचिव श्री शैलेश बगोली ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें हरियाणा से 13799, उत्तर प्रदेश से 11957, दिल्ली से 9452, चंडीगढ़ से 7163, राजस्थान से 2981, पंजाब से 2438, गुजरात से 1060 और अन्य राज्यों से 1032 प्रवासी शामिल हैं।   सचिव  शैलेश बगोली ने बताया कि अन्य राज्यों को जाने के लिए 29975 लोगों ने पंजीकरण कराया है, इनमें से 11 मई तक 9970 लोग जा चुके…

Read More

सम्मान : नर्स डे पर वेलमेड हॉस्पिटल ने किया कोरोना वॉर्यिरस को सम्मानित

देहरादून। टर्नर रोड़ स्थित वेलमेड हॉस्पिटल ने मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए  अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के सीईओ आभिषेक राठौर ने की। अस्पताल ने सभी नर्से्स का स्वागत जोरदार तालियों से किया। इसके बाद नर्सिंग सुपरडेंट श्रीमती नीलम राहमी ने श्फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद कर सभी नर्सेस को ओथ दिलाई। बता दें कि  आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। वेलमेड हॉस्पिटल ने कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम को बहुत ही सादगी से मनाया। इस मौके पर अस्पताल…

Read More

उत्तराखंड : 1207 प्रवासियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन पुणे से हरिद्वार पहुंची

हरिद्वार/देहरादून । 1207 प्रवासियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन पुणे से हरिद्वार पहुंची। आज दोपहर बाद ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंची। एक बार में एक बोगी में बैठे प्रवासी यात्रियों को निकाला गया। यहां जिला, रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्वास्थ्य विभाग के बीस काउंटर चलाए जा रहे है । प्रवासियों के स्वास्थ्य जांच के लिए 20 टीमें तैनात की गई हैं। अगले तीन दिनों में प्रदेश सरकार कर्नाटक, गुजरात और तेलंगाना में फंसे लोगों को भी रेल से लाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार तक उत्तराखंड आने…

Read More

किसान मजबूत होगा तो आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी : सीएम त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में सीएम त्रिवेंद्र ने किया प्रतिभाग देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के दृष्टिगत समय-समय पर प्रधानमंत्री के साथ ही अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, कैबिनेट सचिव एवं अन्य विभागीय सचिवों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन के लिये भी आभार व्यक्त किया। राज्य का कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री…

Read More