दून पुलिस ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर, जानिए खबर
देहरादून । कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इसके मद्देनजर देहरादून पुलिस में सूचनाओं के संकलन और सभी थाना क्षेत्र में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए एसपी (अपराध मुख्यालय) लोक सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लोक सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन में कोविड-19 कंट्रोल रूम बनाया गया। कंट्रोल रूम में आम जनता द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना दे सकती है। इसके साथ ही वर्तमान में आ रही समस्या के संबंध में भी जानकारी दे सकते हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा।…
उत्तराखंड : छात्रों से स्कूल खुलने के बाद ही लिया जाए शुल्क, सभी स्कूलों को निर्देश
देहरादून । उत्तराखंड शासन ने प्रदेश में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों द्वारा सभी प्रकार के शुल्क जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई स्थिति के सामान्य होने और विद्यालयों के खुलने के बाद ही शुल्क जमा करवाने की कार्यवाही की जाए। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव/रोकथाम के दृष्टिगत प्रदेश में संचालित सभी शिक्षण संस्थाएं अग्रिम आदेशों तक बंद की जा चुकी हैं। शासन के संज्ञान…
घर पर रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे
सीएम त्रिवेन्द्र ने समस्त जिलाधिकारियों से स्थिति पर की चर्चा देहरादून | प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लाॅकडाऊन की स्थिति पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर जिलाधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए लाॅकडाऊन को सख्ती से लागू करने के साथ ही आमजन को जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिलाया जाए कि किसी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। आम जन को घर पर रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए।…
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाए : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा कि कोरोना वायरस आज जब सम्पूर्ण मानव जाति के समक्ष एक अति गम्भीर चुनौती है। कोरोना वायरस ने शक्तिशाली एवं सम्पन्न राष्ट्रों को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना को भारत एवं उत्तराखण्ड परास्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोना वायरस महामारी को रोकने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन एवं चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह लेते हुए हमारी सरकार ने अनेकों प्रभावी कदम उठाए हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिती पर निगाह रखी जा रही है। इस महामारी से लड़ने के प्रयास में…
नवरात्रि पर लोगों ने घरों में की पूजा-अर्चना
देहरादून, । प्रदेशभर में लॉक डाउन के बीच चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। पुजारियों ने जहां मंदिरों में पूर्जा-अर्चना की वहीं दूसरी ओर महिलाओं ने घर में कलश की स्थापना की। सुबह लोगों ने नवरात्र के पहले दिन पूजा का सामान और व्रत की सामग्री और फल आदि खरीदे। ज्योतिषाचार्यो की माने तो कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भले ही मंदिरों के कपाट बंद हो गए हों लेकिन माँ दुर्गा अपने भक्तो पर वैसे ही कृपा बरसाने वाली हैं जैसे वो प्रत्येक नवरात्रों में बरसाती हैं। इसके लिए…
उत्तराखंड में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया, 5 मरीज में एक मरीज हुआ ठीक
देहरादून। उत्तराखंड में जहाँ आज कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक हुआ वही कोटद्वार से खबर आई कि एक मरीज और कोरोना पॉजिटिव पाया गया | जानकारी हो कि यह युवक स्पेन से लौटकर दुगड्डा पहुंचा था और वह कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती है युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इससे पहले तीन आईएफएस अफसरों में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये तीनों भी स्पेन से लौटे थे। वहीं, एक अमेरिकी नागरिक भी कारोना पॉजिटिव था, जिसका इलाज दून अस्पताल में चल रहा है।
उत्तराखंड विधानसभा में बजट पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कोरोना के खिलाफ जंग में खड़े कर्मियों का होगा बीमा कवरः सीएम देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 का 53 हजार करोड़ रुपये का बजट बुधवार को बिना चर्चा के ही पास हो गया। सदन 57 मिनट तक चला, जिसके बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस की गंभीरता और राज्य की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि अब तक 50016 की स्क्रीनिंग में कोई कोरोना संक्रमण नही मिला है। पूरे राज्य को सील किया गया। 2082 की एयर पोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई है। कहा…
तपोवन क्षेत्र के हर गली मोहल्ले को सैनिटाइज किया गया, जानिए खबर
जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल का रहा सराहनीय मदद ऋषिकेश | जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सैनिटाइज के कॉन्ट्रैक्टर अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान तपोवन चयन सिंह बिष्ट और चौकी तपोवन पुलिस के संयुक्त प्रयास से तपोवन क्षेत्र के हर गली मोहल्ले को पूरे दिन भर सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल से सेनीटाइज किया गया साथ ही चौक पड़ी नालियों की सही ढंग से सफाई की गई | इस सफाई अभियान के दौरान जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के 6 कर्मचारी ग्राम प्रधान चैन सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी तपोवन उप निरीक्षक विनोद कुमार कांस्टेबल मोहित कॉन्स्टेबल अजय कुमार कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार आदि…
पूरे देश मे 21 दिनों का सम्पूर्ण लाॅकडाउन, मतलब जनता कर्फ्यू से ऊपर कर्फ्यू
उत्तराखंड के सभी निवासी करे इसका पालन : सीएम त्रिवेन्द्र देेेहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की जनता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अगले 21 दिनों के सम्पूर्ण लाॅकडाऊन के आह्वान में पूरा सहयोग देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से इस लङाई में हम सभी भारतवासी अपने प्रधानमंत्री के साथ हैं। जब जब भी देश पर और मानवता पर संकट आया है, हम सभी की एकजुटता से संकट को दूर करने में कामयाब हुए हैं। आईये हम संकल्प लें कि अगले तीन सप्ताह अर्थात 21 दिनों तक हम अपने घर में…
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आहत किशोरी ने की आत्महत्या
रुद्रपुर । ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में शौच के लिए खेत में गई बिटिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदगी से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सितारगंज से सटे एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 मार्च को उसकी पुत्री शौच के लिए बाहर गई थी इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने…






























