अधिकारी दीपक रावत ने होली मिलन में गाना गा कर बांधा समा
हरिद्वार । शिवलोक कॉलोनी की होली मिलन समिति हरिद्वार द्वारा अपना आठवां होली मिलन समारोह पूरे धूमधाम एवं उल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया। होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि मेला अधिकारी दीपक रावत के साथ अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह ,डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा भी उपस्थित रहे। शिवलोक कॉलोनी की महिलाओं एवं बच्चों के विशेष अनुरोध पर कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत द्वारा बच्चों के साथ स्वयं भी ष्तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान परष् गाना गाया गया। शिवलोक होली मिलन समिति के अनुरोध पर मेला अधिकारी दीपक रावत द्वारा शिवलोक कॉलोनी के सभी पार्को के सौंदर्यीकरण…
राज्य हित मे आन्दोलन और हङताल वापिस लेने की अपील, जानिए खबर
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने राज्य कर्मचारियों से राज्य हित मे आन्दोलन और हङताल वापिस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस का विश्व भर में आपदा के रूप में प्रकोप फैल रहा है एवं भारत वर्ष में भी नये मरीज चिन्हित हो रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना का कोई ऐसा प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है तथापि राज्य सरकार द्वारा सभी स्तरों पर इससे बचाव, रोकथाम हेतु युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसकी सवेंदनशीलता के दृष्टिगत केन्द्रीय गृह सचिव एवं मंत्रिमण्डल सचिव द्वारा लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…
झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा , पुलिस बने मसीहा
देहरादून | समाज इस कदर भटक गया है जहाँ पर दया तो दूर की बात ममता का भी सम्मान नही हो पा रहा है जी बात हो रही है देहरादून के सहसपुर में पुलिस को झाड़ियों में मिले एक नवजात शिशु की | पुलिस को यह बच्चा झाड़ियों में रोते हुए मिला, अभी बच्चा दून हस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार होली के दिन मंगलवार देर शाम चीता पुलिस को सहसपुर के हाजा थाना क्षेत्र के चोरखाला में झाड़ियों से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर चीता पुलिस के सिपाहियों ने झाड़ियों…
पारम्परिक वाध्ययंत्रों के साथ किया गया कुमाऊंनी होली का आयोजन
देहरादून । होली की एक संध्या पूर्व पर हमारी पहचान रंगमंच संस्था द्वारा मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊंनी होली का आयोजन पारम्परिक वाध्ययंत्रों के माध्यम से किया गया। उन्होंने विभिन्न गीतों के माध्यम से होली की शुभाशीष दी और राज्य के कल्याण की कामना की। विधायक गणेश जोशी ने रंगों के पर्व होली के अवसर पर रंगमंच के होलियारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कुमाऊंनी संस्कृति की विरासत को जीवंत रुप दिया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ चलना आवश्यक है किन्तु अपनी संस्कृति को संझौये रखना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। कुमांऊ की…
भारतीय संस्कृति यज्ञ की संस्कृति , जानिए खबर
हरिद्वार। मंगलमय परिवार हरिद्वार के द्वारा फाल्गुन पूर्णिमा (होली) के पावन पर्व पर परिवारों की सुख, समृद्धि एवं शान्ति हेतु सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध श्रीरामकथा वाचक पूज्य संत विजय कौशल महाराज एवं आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के पावन सांनिध्य में स्थानीय गौतम फार्म में किया। इस मौके पर संत विजय कौशल महाराज ने परिवार में मंगल कैसे रहे बताया कि पूर्णिमा और अमावस्या को एक छोटा सा हवन करना चाहिए। भारतीय संस्कृति यज्ञ की संस्कृति है, इस हवन का पूजा या कर्मकाण्ड से कोई सम्बन्ध नहीं है, इससे शायद आपको स्वर्ग भी नहीं मिलेगा लेकिन इसको…
उपनिरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंका, गिरफ्तार
कपकोट । कपकोट में एक सिरफिरे ने थाने में न केवल हंगामा काटा, बल्कि मना करने पर एक उप निरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। इससे पहले इस सिरफिरे ने कपकोट बाजार में एक व्यक्ति पर गोली चलाई। हमले में दोनों लोग बाल-बाल बच गए। कपकोट के थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक ने हमलावर को थाने में ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में जानलेवा हमले के साथ ही तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कपकोट में अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब हाथ में पिस्टल लहराते…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। होली पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से उमंग एवं आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द्ध व सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की है, साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए होली के पर्व को सतर्कता के साथ मनाने की भी अपील की है।
एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपी गिरफ्तार
रूद्रपुर | सहायक अध्यापक एलटी की लिखित परीक्षा में धांधली के नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें बिलासपुर में तैनात फायरमैन और हल्द्वानी जेल में तैनात बंदी आरक्षी भी शामिल हैं। खुलासे के बाद में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वर्ष 2017 में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से सहायक अध्यापक एलटी की प्रतियोगी परीक्षा की भर्ती निकली थी। वर्ष 2018 में इसके फॉर्म भरे गए। वर्ष 2019 में लिखित परीक्षा हुई। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अनुसचिव राजन मैठाणी के संज्ञान में आया कि इस परीक्षा…
मलिन बस्ती के बच्चों के साथ खेली होली
देहरादून । मलिन बस्तियों के गरीब बच्चों के साथ होली का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की महानगर संयोजिका मधु जैन ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली ही एकमात्र ऐसा त्योहार है जो आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय देता है जिसमें सभी लोग घर-घर जाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। सभी बच्चे यह रंग भरा त्यौहार सबके जीवन में खुशियां और रंग बिखेरे यही कामना करते हैं। सभी होली अच्छे से मनाएं। इस अवसर पर वैश्य समाज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता उपस्थित…
एक मन, नेक मन से खेलें होली …..
ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने अधिकारियों, एम्स और अपोलो के चिकित्सक दल, पुलिस, प्रशासन और पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया। इसी परिपेक्ष्य में परमार्थ निकेतन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि प्रभु की कृपा और सभी के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें विश्व के 76 देशों के साथ भारत के 20 राज्यों के 1551 योग जिज्ञासुओं ने सहभाग किया। हमारा प्रयास है कि अक्टूबर और नवम्बर माह में चार धाम…






























