Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गम्भीर : जर्जर भवन में चल रहा कंडारगांव प्राथमिक विद्यालय

टिहरी । विकासखण्ड थौलधार के कंडारगांव गांव का प्राथमिक विद्यालय जर्जर भवन में चल रहा है। भवन इस कदर जीर्ण-शीर्ण हो चुका है, कि कभी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। गांव के अभिभावक कई बार भवन की मरम्मत की लेकर शिक्षा अधिकारियों से कह चुके हैं, लेकिन भवन की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ रहे बच्चों की जान सांसत में है। विद्यालय का भवन इस कदर बदहाल है कि छत और दीवारें जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है। भवन के दरवाजों मे दीमक लगने के कारण सड़ चुके हैं। विद्यालय भवन की पिछली खिड़कियां टूटी हुई हैं। विद्यालय भवन के जर्जर व जगह-जगह टुटने होने से जहां हादसा होने की संभावनायें लगातार बनी हुई हैं, वहीं भवन में सांपों, चुहों, बिच्छु सहित कई जानवरों का ढेरा भी बन गया है। इससे भी बच्चों के लिए निरंतर खतरा बना हुआ है। गांव के अभिभावकों में गिरीश नौटियाल, अतर सिंह, बलबीर सिंह व राय सिंह का कहना है कि वे कई बार स्कूल के अध्यापकों व क्षेत्र के शिक्षा अधिकारियों को भवनों की गंभीर स्थिति के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।अभिभावकों का यह भी कहना है कि किसी भी हादसे के लिए शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विद्यालय भवन के बदत्तर हालातों को देखते हुये कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में कतराने भी लगे हैं। अध्यापक भी स्कूल आने वाले बच्चों को सुरक्षित पठन-पाठन के लिए उन्हें बेहतर कमरों में सामुहिक बिठाने को मजबूर हैं।

Leave A Comment