Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



अभी तक 1171 उद्योगों को संचालन की अनुमति दी गईः सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सी.आई.आई. द्वारा आयोजित उत्तर भारत वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत ही नहीं बल्कि विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। देश में औद्योगिक गतिरोध उत्पन्न हुआ है, इस कान्फ्रेंस से नई आशा एवं विश्वास का संचार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 मार्च से प्रदेश में लॉक डाउन हो गया था। प्रदेशवासियों एवं उद्योग जगत ने संयम से लॉक डाउन का पालन किया है। उत्तराखंड में अभी तक कोरोना के 51 पाजिटिव मामले आए हैं, जिसमें से 33…

Read More

हरिद्वार : एचडीएफसी बैंक मोबाइल एटीएम की तैनाती की

 सुविधा सुबह 8 से दोपहर 1 बजे के बीच संचालित हरिद्वार । एचडीएफसी बैंक ने आज हरिद्वार सिटी में लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों की सहायता के लिए मोबाइल ऑटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) की तैनाती की। मोबाइल एटीएम नकदी निकालने के लिए इलाके से बाहर जाने की आवश्यकता को कम करेगा। हरिद्वार शहर से पहले, बैंक ने मुंबई, नई दिल्ली, इलाहाबाद, कोयम्बटूर, चंडीगढ़, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, जयपुर, रांची और इंदौर में ऐसे मोबाइल एटीएम तैनात किए हैं। हरिद्वार शहर में सभी स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों के परामर्श से तैनाती के स्थानों की पहचान की जा रही है। मोबाइल…

Read More

‘मै भी हरजीत’….अपने सीने पर बैच लगा पंजाब पुलिस एसआई को हरिद्वार पुलिस ने किया सलाम

हरिद्वार । बहादुरी और शांति का परिचय देकर देश में कोरोना वारियर्स पर हो रहे हमलो के खिलाफ एक प्रतीक बनकर उभरे पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह प्रति अपना सम्मान दिखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने आज एक छोटा सा प्रयास किया जो सराहनीय है।  एसएसपी हरिद्वार अबूदई कृष्णराज एस  ने बताया कि हरजीत सिंह के साथ हुए हादसे के मद्देनजर कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान दिखाने के लिए श्मैं भी हरजीतश् कैंपेन चलाया गया है। इस कैंपेन के समर्थन में सभी अधिकारी व् कर्मचारी हरजीत सिंह के नाम की नेम प्लेट पहने नजर आ रहे हैं। हरिद्वार के सभी…

Read More

दून के जंगल में मिला गुलदार का शव

देहरादून । वन विभाग को राजपुर क्षेत्र से एक मृत गुलदार का शव मिला है। मौके पर पहुँची टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुलदार की मौत किन कारणों से हुई इसकी छानबीन की जा रही है। शव मिलने के बाद से वन विभाग क्षेत्र में सतर्क हो गया है। राजपुर रोड पर स्थित गब्बर सिंह कॉलोनी के जंगल में गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारियों…

Read More

भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ एयरटेल पेमेंट्स बैंक की साझेदारी, जानिए खबर 

  कोविड-19 और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों को कवर करने वाले बीमा उत्पादों की पेशकश करेगी देहरादून। भारत के पहले पेमेंट्स बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस, जो भारत के प्रमुख व्यापारिक समूहों में से एक भारती एंटरप्राइजेज, और दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से एक एक्सा का संयुक्त उद्यम, के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय में कोविड -19 के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु सरल और केंद्रित बीमा योजना प्रदान करने के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत, उन्होंने दो अलग-अलग स्वास्थ्य बीमा योजनाएं शुरू की हैं – भारती एक्सा ग्रुप हेल्थ एश्योर…

Read More

नेक कार्य हेतु उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सदस्य हुए सम्मानित

देहरादून | अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल उत्तराखंड द्वारा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के कई सदस्यों को सम्मानित किया गया जो इस कोरोना महामारी विपदा के समय जनता सेवा में निस्वार्थ अपना श्रमदान कर रहे हैं पंजाबी महासभा ने जब से उत्तराखंड में लॉक डाउन हुआ है तब से विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है पंजाबी महासभा की तरफ से कई लोगों भोजन की व्यवस्था निरंतर दी गई है जिसमें से सबसे पहले शुरुआत गांधी शताब्दी हॉस्पिटल में भोजन देने से हुई थी उसके बाद पंजाबी महासभा ने पुलिस प्रशासन को पी पी ई किट, सैनिटाइजर , मास्क, हैंड ग्लव्स…

Read More

प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये मंत्र ‘जान भी जहान भी’ पर कर रहे काम: सीएम त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में किया प्रतिभाग  देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के समय पर लिए गए साहसिक निर्णय से देश आज खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। हर भारतवासी प्रधानमंत्री को अपने अभिभावक के तौर पर देख रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हम प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गये मंत्र ‘जान…

Read More

टिहरी के युवक कमलेश भट्ट का शव दोबारा पहुंचेगा भारत , जानिए खबर

देहरादून । दुबई वापस भेजे गये सेमवाल गांव के कमलेश भट्ट का शव रविवार देर रात तक अबुधाबी से भारत पहुंचने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार दुबई से एक विमान के जरिए कमलेश सहित दो अन्य शवों को दिल्ली लाया जाएगा। शव को लेने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कमलेश के परिजनों को सूचित कर दिल्ली बुलाया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि देर रात 2.30 बजे तक कमलेश का शव एयरपोर्ट से बाहर आ जाएगा। जानकारी में बताया गया कि कमलेश के शव के साथ पंजाब और केरल के भी दो शव भारत…

Read More

झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से हुआ ठंड का एहसास

rain

देहरादून। प्रदेश में रविवार सुबह और आज सोमवार को मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं, कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।  पहाड़ों की रानी मसूरी में  भी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, दूसरी ओर डीएसए मैदान में बारिश का पानी भरने से सब्जी व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन ने पानी न भरे…

Read More

जय हो : केदार धाम को रवाना हुई बाबा केदार की डोली, 29 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

देहरादून । केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को खुलने हैं। 43 साल बाद इस बार ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली को वाहन से गौरीकुंड ले लिए रवाना किया गया। इससे पहले साल 1977 में बाबा केदार की डोली को ऊखीमठ से गुप्तकाशी तक ले जाया गया था। वहीं, वाहन में डोली जाने के कारण भक्त भी बाबा की डोली के दर्शन नहीं कर पाए।  रविवार तड़के पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाबा केदार का श्रृंगार कर भोग लगाया गया। आरती के बाद बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को गर्भगृह से परिसर में…

Read More