“पीआरएसआई” देहरादून चैप्टर की कार्यकारिणी का हुआ गठन
अमित पोखरियाल अध्य्क्ष, डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव, सुरेश भट्ट कोषाध्यक्ष नामित देहरादून | होटल पैसेफिक देहरादून में आज पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादन चैप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ | जिसमें देहरादून चैप्टर के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से अमित पोखरियाल को देहरादून चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। नयी कार्यकारिणी में डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती को दोबारा सचिव के पद पर और सुरेश भट्ट को पुनः कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया |इसके अतिरिक्त राकेश डोभाल को संयुक्त सचिव, आकाश शर्मा, महेश खंकरियाल को विशेष सदस्य नियुक्त…
2022 तक प्रदेश में 150 से अधिक नये पुलों का होगा निर्माण: सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत घनसाली विधानसभा क्षेत्र के चामेश्वर महादेव मन्दिर में 12 वर्षो में आयोजित होने वाले महायज्ञ में शामिल हुए तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शिवपुरी महड़ के निकट नील एवं नैलचामी नदियों के संगम पर 93 लाख रूपये लागत से घाट निर्माण, थात से खैट तक सड़क निर्माण के साथ ही 4 किमी कोट चौंदार मोटरमार्ग एवं पोखार गेंवली मोटरमार्ग निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि घनसाली क्षेत्र में कृषि विकास की अपार सम्भावनाओं के दृष्टिगत सिंचाई एवं लघु सिंचाई योजनाओं के निर्माण…
रिवर्स पलायन में मददगार बनेंगे ग्रोथ सेंटर : मुख्यमंत्री
अभी तक 83 ग्रोथ सेंटरों को मिली है मंजूरी देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से स्थानीय किसानों और उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। जिन ग्रोथ सेंटर में सम्भव हो, वहां काॅमन सर्विस सेंटर भी खोले जाएं। ग्रोथ सेंटरों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेाथ सेंटरों के आसपास की आर्थिकी में सुधार दिखना चाहिए। सभी ग्रेाथ सेंटरों का एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाया जाए। इन्हें ई-नाम से भी जोड़ा जा सकता है। मुख्यमंत्री, सचिवालय में ग्रोथ सेंटर योजना की समीक्षा…
धरना प्रदर्शन : ई-रिक्शा चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास
देहरादून | महीनों से आंदोलन कर रहे ई रिक्शा चालक शासन-प्रशासन के रवैये से इस कदर आहत है कि अब वह आत्मदाह पर मजबूर हो चुके है। आज लैंसडाउन चैक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान एक ई रिक्शा चालक ने खुद पर भी तेल छिड़क कर आग लगा ली। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते हिम्मत का परिचय दिया और आग को बुझा लिया गया। जिससे ई रिक्शा चालक की जान बच गयी। आग से झुलसे ई रिक्शा चालक को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहंा उसकी हालत खतरे से बाहर…
“आप” की जीत पर उत्तराखण्ड में आप कार्यकर्ताओें में खुशी की लहर
देहरादून । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वहीं कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता नहीं खोल सकी है। दोबारा केजरीवाल को मिले जनाधार को उत्तराखण्ड के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता देश के लोकतंत्र की जीत बता रहे हैं। आठ फरवरी को हुए मतदान के बाद तमाम एक्जिट पोल के जो नतीजे दिखाये गये थे वही नतीजे कमोवेश मतगणना के समय भी देखने को मिले है। आप एक बार फिर 51 फीसदी मतों के साथ जबरदस्त जीत दर्ज करने में सफल रही है।…
अस्पताल जाकर लापता जवान राजेंद्र सिंह की पत्नी की कुशल क्षेम पूछी सीएम त्रिवेन्द्र ने
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून सैन्य अस्पताल में भर्ती 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी की कुशल क्षेम पूछी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार हवलदार राजेंद्र सिंह के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। रक्षामंत्री से मुलाकात में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था। लापता नेगी जी की खोज के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है
नेककार्य : दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए
देहरादून। समाज कल्याण कार्यालय में एडिप एवं राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अन्र्तगत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। यह कार्यक्रम एलिम्को नामक संस्था के सहयोग से किया गया था। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने 156 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, कान की मशीन, स्मार्टफोन, स्मार्ट कैन, ब्रेल किट, छड़ी, सीपी चेयर, रोलेटर, कृत्रिम अंग, कैलिपर्स वितरित किये। विधायक जोशी ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होनें विकलांग शब्द को परिवर्तित…
कुम्भ मेले को लेकर आवश्यक बैठक हुई
देहरादून | कुंभ मेले के कार्यों को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी विभागीय सचिवों की होगी। तकनीकि दक्षता वाले विभागों के स्तर पर किये जाने वाले कार्यों में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। कुंभ मेले के पश्चात् कुंभ के कार्यों एवं व्यवस्थाओं पर किसी भी प्रकार की शिकायत न मिले यह विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी होगी। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसकी व्यवस्था प्राथमिकता पर की जाए। जिन विभागों द्वारा अस्थायी निर्माण कार्य कुंभ मेले के दौरान किये जाने है वे अपना प्रस्ताव तीन दिन के अंदर मेलाधिकारी को उपलब्ध करायें। कुंभ कार्यों की समीक्षा प्रत्येक 15 दिन…
दिल्ली निवासी युवक का बर्फ में दबा मिला शव , जानिए खबर
गोपेश्वर/देहरादून| औली में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक मयंक गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता, निवासी सेक्टर-77, ग्रेटर नोएडा 26 जनवरी से लापता था। पुलिस के अनुसार, मयंक के परिजन उसे ढूंढते हुए जोशीमठ आए थे। परिजनों का कहना था कि मयंक ने उन्हें 26 जनवरी को फोन पर बताया था कि वह औली में 10 नंबर टावर के पास घूमने गया था। उसके बाद से ही परिजनों का मयंक के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके चलते वे जोशीमठ पहुंचे और होटलों व धर्मशालाओं में तलाश शुरू की। पुलिस ने…
किसान को पटक-पटक कर मार डाला जंगली हाथी ने, जानिए खबर
रुद्रपुर/देहरादून । ऊधमसिंहनगर में दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। रविवार रात को जंगली हाथी ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग की ओर से सुविधाएं न देने को लेकर आक्रोष बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम के बाद वहां सोने गए किसान पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंड में उठाकर बुरी तरह से पटक दिया। बताया जा रहा है कि किसान गुलरभोज क्षेत्र में ही खेत के पास…






























