Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



चारधाम यात्रा : श्रद्धालु करेंगे ऑनलाइन दर्शन

CharDhamTour

देहरादून । गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन ने कहा कि चार धाम यात्रा तय समय पर ही शुरू होगी, लेकिन श्रद्धालुओं को अभी आने की इजाजत नहीं होगी। क्योंकि जब तक केंद्र सरकार से हमें कोई निर्देश नहीं आ जाता तब तक श्रद्धालुओं को आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। रविनाथ रमन ने कहा कि चार धाम यात्रा पर जो श्रद्धालुओं नहीं आ सकेंगे, उनके लिए उत्तराखंड सरकार तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चार धाम का ऑनलाइन दर्शन करवाएगी।  इसके साथ ही रावल को भी ऑनलाइन जोड़ने की तैयारी की जा रही है। वहीं श्रद्धालु सुबह-शाम की आरती के अलावा विशेष…

Read More

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 64 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 307 गिरफ्तार

देहरादून । महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 01 और व्यक्ति के विरुद्ध हत्या के प्रयास के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अब तक प्रदेश में कुल 08 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 07 अभियोग पंजीकृत किय गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर आज 14 अप्रैल को प्रदेश में कुल 64 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 307 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1534 अभियोगों 6109 अभियुक्तों को…

Read More

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र अपने मंत्रिपरिषद् के साथ लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों पर की चर्चा

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अपने मंत्रिपरिषद् के साथ देश में लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत एवं रेखा आर्या उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य हल्द्वानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसमें सम्मिलित हुए। राज्य की वर्तमान हालातों पर सभी मंत्रीगणों द्वारा अपने विचार एवं सुझाव रखे गए। बदलते हालात में अर्थव्यवस्था को किस प्रकार किया जाए मजबूती इसपर हुई चर्चा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि इस आपदा को अवसर…

Read More

उत्तराखंड : बिजली उपभोक्ताओं को मिली बङी राहत

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिए निर्देश देहरादून | किसानों, उद्योगों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की मांग और लाॅकडाऊन की कठिनाईयों को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर कई अहम निर्णय लिए गए हैं। निजी नलकूप श्रेणी में विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट, 20 हजार किसानों को लाभ 30 जून तक बिल का भुगतान करने वाले निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं को विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट दी जा रही है। इससे 20 हजार किसानों को लाभ होगा। इसमें आने वाले 3 करोङ 64 लाख रूपये के वित्तीय भार का वहन…

Read More

द्वितीय केदार मद्महेश्वर और भगवान तुंगनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित

रुद्रप्रयाग। पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मद्महेश्वर के कपाट 11 मई और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट 20 मई को आम लोगों के दर्शनार्थ खुलेंगे। सोमवार को बैसाखी के पर्व पर पंचांग गणना से कपाट खुलने और डोली प्रस्थान की तिथि तय कर घोषित की गई। दोपहर बाद भगवान बूढा मद्महेश्वर के पुष्पक विमान ने सादगी से ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की गई। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैसाखी पर्व पर घोषित तिथि के अनुसार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियां सात मई को शीतकालीन गद्दी स्थल के गर्भगृह से सभा मंडप लाई…

Read More

रवि कुमार, महेंद्र सिंह व प्रमोद कलानी चुने गए कोरोना वाॅरियर, जानिए खबर

  देहरादून। लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर चुगे गये हैं जिनमें आज 13 अपै्रल के सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर रवि कुमार गुप्ता, वेलनेस विंग्स प्रा0लि0 देहरादून तथा शासकीय विभाग से कोरोना वाॅरियर महेन्द्र सिंह भण्डारी जनसम्पर्क अधिकारी इंचार्ज रेडियोलाॅजी, दून मेडिकल कोलेज एवं हास्पिटल देहरादून को चुना गया है। जनपद देहरादून से मुख्यमंत्री राहत कोष में आज सहायता राशि प्रदान करने पर प्रमोद कलानी देहरादून को कोरोना वारियर चुना गया है।

Read More

पत्नी से विवाद के बाद पति ने कर ली आत्महत्या

  देहरादून । थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत नालापानी निवासी युवक ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विपिन चैहान का चार साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। देर रात उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद विपिन अपने कमरे में चला गया। जब देर…

Read More

यूपीसीएल, पिटकुल व यूजेवीएनएल ने सीएम राहत कोष में दिए 3 करोड़ 65 लाख 88 हजार का चेक

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन, उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन एवं उत्तराखंड जल विद्युत निगम राधिका झा द्वारा तीनों निगमों की ओर से कोविड-19 के दृष्टिगत 3 करोड़ 65 लाख 88 हजार एक सौ के चेक प्रदान किए। सचिव ऊर्जा द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपी गई धनराशि में वेतन मद से यूपीसीएल द्वारा 55 लाख, पिटकुल 18.881 लाख तथा यूजेवीएनएल द्वारा 41 लाख की धनराशि शामिल है। इसके अतिरिक्त इसमें पिटकुल द्वारा सीएसआर मद से 1 करोड़ तथा यूजेवीएनएल द्वारा दी गई 1 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि शामिल है। इस अवसर…

Read More

सभी लोग आरोग्य सेतु एप मोबाईल में डाउनलोड जरूर करे : सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से आरोग्य सेतु एप मोबाईल में डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 के संदर्भ में जन साधारण के उपयोग के लिए आरोग्य सेतु  मोबाईल एप बनाया गया है। यह एप्लीकेशन हिंदी व अंग्रेजी सहित 11 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। यह एप्लीकेशन उपयोगकर्ताओं को उच्च कोरोना वायरस संक्रमण क्षेत्र के समीप होने की चेतावनी देता है। यह कोविड-19 ट्रेकर एप जीपीएस और ब्लूटूथ तकनीक के आधार पर  किसी संक्रमित व्यक्ति के समीप आते ही उपयोगकर्ता को सतर्क करता है। इस एप से आवश्यक…

Read More

जरा हटके : 1391 निराश्रित पशुओं के लिए पशु आहार उपलब्ध कराया गया

देहरादून । जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1391 निराश्रित पशुओं जिसमें 911 श्वान, 480 गौवंश पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 36 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 5, भोजन हेतु 2, राशन हेतु 26 एवं मेडिकल सहायता हेतु 03 काॅल प्राप्त हुई।   जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा…

Read More