Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



ऋषियों का मूल मंत्र ’तमसो मा ज्योतिर्गमय’ एक अद्भुत आइडियाः स्वामी चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश, । परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती के पावन सान्निध्य और मार्गदर्शन में सोशल डिसटेंसिग का पालन करते हुये रामनवमी की शाम को वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ दीये जलाकर कोरोना रूपी अन्धकार को आत्मबल और आत्मविश्वास रूपी प्रकाश से दूर करने का मंत्र दिया। परमार्थ परिवार के सदस्यों ने भारत की प्रकाश और प्रेम की अद्भुत संस्कृति का संदेश देते हुये विश्व शान्ति की प्रार्थना की। स्वामी जी ने कहा कि कोरोना की लड़ाई पर विजय प्राप्त करने के लिये पूरे देश को एक साथ आना होगा। सारे वाद और विवादों से उपर…

Read More

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

देहरादून । प्रदेश के ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी की विभिन्न माध्यमों से मिल रही जानकारी से संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आईएमए चकराता रोड स्थित ब्लड बैंक रक्तदान किया गया।  आम आदमी पार्टी की प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष रहे नवीन पिरशाली, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, पूर्व देहरादून महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल व अमरीश गौड़ द्रारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर नवीन पिरशाली ने कहा कि देशव्यापी संकट की इस घड़ी में हम सब प्रदेशवासियों को एकजुट होकर कोरोना वायरस को हराने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिये और…

Read More

कोरोना वॉरियर्स का सभी करे सहयोग : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फेसबुक लाईव के माध्यम से प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सब जान रहे हैं कि कोरोना से लङने में हमारे अनेक ऐसे लोग बिल्कुल फ्रंटलाइन में लड़ रहे हैं। सब जानते हैं कि यह एक वैश्विक महामारी है ऐसे में जो भी हमारे वॉरियर्स है हम उनका सहयोग करें| 24-24 घंटे हमारे डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं, हमारे पुलिस के जवान और तमाम जो उनके सहयोगी हैं वो रात दिन चौराहों पर खड़े होकर के मोहल्ले में घूम घूम कर सेवा अपनी…

Read More

किन्नरों ने लोगों को भोजन, राशन वितरित किया

रुड़की । कोरोना वायरस के खौफ के बीच रुड़की में किन्नर लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। मुसीबत में फंसे और भूखे-प्यासे लोगों को खाना देकर, जरूरतमंदों को राशन और पैसे देखकर किन्नरों ने नजीर पेश की है। इसके साथ ही वे गाड़ी से शहर में घूमकर अन्य लोगों को भी लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने पेशकश की है कि अगर किसी भी जरूरतमंद को को राशन की जरूरत है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Read More

3 अप्रैल से बैंक सुबह 8 से अपरान्ह 1 बजे तक खुले रहेंगे

bank

देहरादून । जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में स्थित बैंकों को 03 अपै्रल से प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक ग्राहकों से लेनदेन हेतु खुले रहेंगे तथा अपरान्ह 01 से 05 बजे तक बैंक अपने आन्तरिक मिलान एवं अन्य कार्य सम्पन्न करेंगे। सभी एटीएम प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक खुले रहेंगे।  इण्डियन पोस्ट पैमेंट बैंक के माध्यम से भुगतान करने में सक्षम हैं जो आवश्यक सेवाओं में सम्मिलित रहेंगे, इसलिए सभी बैंक उक्त अवधि में अपने पोस्टमैन पोस्ट आॅफिस के माध्यम से बैंक के…

Read More

पहल : तीन बेटियों ने डेढ़ सौ परिवारों के पास घर-घर पहुंचाया खाने का सामान

देहरादून । कोरोना वायरस संक्रमण के चलते घरों से बाहर नहीं निकल पाने की वजह से लक्खी बाग दरभंगा बस्ती के कई परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। ये परिवार रोज कमाने और खाने पर निर्भर हैं। इसी बस्ती में रहने वाली करीब 20 साल की मीना पासवान, उसकी बहन मनीषा और गुंजा पासवान और उनके साथियों ने किसी पर निर्भर हुए बिना खुद ही खाद्य सामग्री घर घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया, वो भी सरकार के सभी निर्देशों को ध्यान में रखते हुएनियो विजन सं था के माध्यम से मिल रहे राशन को…

Read More

हम सब उत्तराखंड पुलिस को सहयोग करे: दीपक सक्सेना

देहरादून। शहर में दिन रात अपने घर परिवार से दूर रहकर अपने देश के लिए सेवाएं दे रहे पुलिस जवानों को आज आरडी इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस ने चाय और जलपान उपलब्ध करवाया हैं। बातचीत के दौरान आरडी इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस के एम.डी. दीपक सक्सेना ने कहा कि हम सब उत्तराखंड पुलिस को सहयोग करे और आपके आस पास कोई पुलिस का जवान देखे तो उनको धन्यवाद करे और उनके जलपान की व्यवस्था करें। आरडी इंटरनेशनल प्रोडक्शन हाउस ने गरीब परिवारों को राशन किट ( आटा, नमक, दाल, चीनी, चाय पत्ती, आलू, मसाले, साबुन) जिसमें सभी रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले…

Read More

लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए : सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिग के बाद मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। कोरोना से जुड़े सभी कार्मिकों की ट्रेनिंग सुनिश्चित हो। इम्यूनिटी बढाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के बारे में आमजन को बताया जाए। अधिकारी ये भी सुनिश्चित कर लें…

Read More

डीडी उत्तराखंड का प्रसारण 24 घंटे का हुआ

देहरादून । डीडी उत्तराखंड का प्रसारण आज से 24 घंटे हो गया है। साल 2001 में देहरादून में दूरदर्शन केंद्र, विकास खंड कार्यालय रायपुर, देहरादून में अंतरिम सेट अप के रूप में शुरू किया गया था और जून 2006 से एक घंटे का प्रसारण शुरू किया गया, 2007 से केंद्र ने दो घंटे का कार्यक्रम शुरू किया। 2016 में केंद्र का अपना भवन तैयार होने पर हरिद्वार बायपास मार्ग, रिस्पना पुल के पास शिफ्ट हो गया था लेकिन प्रसारण नहीं बढ़ सका। पिछले साल 09 मार्च से इस केंद्र के कार्यक्रमों को डीडी फ्री डिश पर लाया गया और दोपहर…

Read More

फेक न्यूज या गलत जानकारी देने पर प्रशासन द्वारा होगी कानूनी कार्रवाई

fake

देहरादून | कोरोना वायरस पर फेक न्यूज या गलत जानकारियां प्रसारित करने पर प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जारी आदेश में जिलाअधिकारियो और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए इनकी प्रभावी मानिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के संबंध में गलत जानकारियां देने या फेक न्यूज देने पर आईटी एक्ट व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कोरोना वायरस के संबंध में ऐसी गलत सूचनाएं …

Read More