गंगा के मायके में ही उसकी पवित्रता से खिलवाड़ , जानिए खबर
उत्तरकाशी । गंगा भागीरथी अपने उद्गम स्थल के पहले ही उत्तरकाशी से ही दूषित हो रही है। एनजीटी, हाईकोर्ट, पर्यावरण मंत्रालय की रोक के बाद भी गंगा नदी में धड़ल्ले से बेरोक-टोक माफिया खनन कर रहे हैं और सड़क निर्माण में लगी निर्माण एजेंसियां ऑल वेदर सड़क निर्माण का हजारों टन मलबा सीधे भागीरथी नदी में उड़ेल रहे हैं। इससे गंगा नदी की स्वच्छता और अविरलता को खतरा पैदा हो गया है और ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन जान-बूझकर आंखे मूंदे हुए है। जीवनदायिनी और पूजनीय गंगा नदी इन दिनों अपनी दुर्दशा पर रो रही है। सड़क निर्माण…
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार: 21 अधिकारी हुए सम्मानित
सीएम त्रिवेंद्र ने किया सम्मानित देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य में सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु 21 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया। ‘‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार 2019‘‘ से सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नवोन्मेषी को अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, समाज एवं अन्य कार्मिकों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल को अपने उत्कृष्ट कार्य एवं अपने कार्यक्षेत्र में अभिनव…
जनहित में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारना जरूरीः डीआईजी
देहरादून । शहर के बीचो-बीच घंटाघर के एक किलोमीटर के दायरे में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए खुद डीआईजी अरुण मोहन जोशी अपने पूरे तंत्र के साथ सड़क पर उतर कर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। घंटाघर के आसपास मुख्य मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक लागू करने को लेकर शनिवार सुबह व्यापारियों ने विरोध में दुकानें बंद कर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि किसी भी व्यवस्था को सुधार करने में कई तरह के विरोध सामने आते हैं, लेकिन इसमें जनहित को देखते हुए विरोध के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था राहत भरा…
सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास …….
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश वासियों को दी बधाई व शुभकामनाएँ देहरादून | गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिये रखी गई विकास की ठोस नींव पर हम ‘‘सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास‘‘ के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ट्रेड, टैक्नोलॉजी और टूरिज्म के मूल मंत्र को आत्मसात कर ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ आदर्श उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में अग्रसर हैं।…
“समावेशी शिक्षा” के विभिन्न पहलुओं पर दो दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न
देहरादून | 24 तथा 25 जनवरी को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,देहरादून के प्रांगण में राष्ट्रीय संगोष्ठी में विचारों का मंथन हुआ | नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के समावेशी शिक्षा के बुद्धिजीवियों ने विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचारों को अपने अनुभवों और शोधों के आधार पर व्यक्त किया। दो दिनों के इस इस बौद्धिक मेले में अनुभव तथा नूतन विचारों का समावेश हुआ। लगभग 14 राज्यों से आये 200 स्पेशल एजुकेटर्स ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर सी आई,आई सी वी आई वेस्ट एशिया:इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ एडुकेशन ऑफ विजुअली इम्पेयर्ड,साइटसेवर्स इंटरनेशनल, नेशनल ट्रस्ट,शिक्षा विभाग उत्तराखंड, रविन्दर भारती यूनिवर्सिटी…
सीएम त्रिवेंद्र ने एसडीआरएफ द्वारा निर्मित एप्प ‘मेरी यात्रा’ का किया उद्घाटन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सौजन्य से एसडीआरएफ द्वारा निर्मित एप्प ‘मेरी यात्रा’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एसडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन एवं यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से उत्कृष्ट एप्प बनाया गया है। आज के आईटी युग में लोगों को ऑनलाइन सम्पूर्ण जानकारी की मांग होती है। उन्होंने कहा कि इस एप्प में उत्तराखण्ड के विशिष्ट स्थानों के बारे में भी जानकारी दी जाय। उन्होंने कहा कि यह एप उत्तराखण्ड में पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारियों का अपडेट मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने…
हादसा : सड़क दुर्घटना में जवान की दर्दनाक मौत
कालाढूंगी | सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई। मृतक जवान सुरेंद्र नेगी देवीपुरा का निवासी बताया जा रहा है। कालाढुंगी-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर मृतक की बाइक सामने से आ रही कैंटर से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सुरेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। हादसे से मृतक जवान का परिवार सदमे में है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र भगवत सिंह नेगी देवीपुरा चकलुआ का रहने वाला है। वह बीती रात बाइक से हल्द्वानी से अपने घर चकलुआ जा…
किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कृषकों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किया जाय। गन्ना कृषकों के हित में जो भी निर्णय लिये जाने हैं, उसके लिए कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। गन्ने का उपयोग विभिन्न उत्पादों के लिए होने से किसानों की आर्थिकी में कितना सुधार होगा। इसका पूरा अध्ययन किया जाय। चीनी मिलों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने समीक्षा के दौरान गन्ना उत्पादन,…
30 हजार प्रगणक एवं 06 हजार सुपरवाइजर लगेंगे जनगणना में, जानिए खबर
देहरादून । मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2021 के कार्य हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी द्वारा वीडियो क्रॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। बैठक में जनगणना निदेशक उत्तराखण्ड विम्मी सचदेवा रमन द्वारा जनगणना 2021 के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। निदेशक जनगणना ने बताया प्रदेश में जनगणना 2021 के प्रथम चरण के कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर के अद्यतन के कार्य हेतु 01 मई, 2020 से 15 जून, 2020 तक का समय निर्धारित…
मंथन : “समावेशी शिक्षा” के विभिन्न पहलुओं पर….
देहरादून | आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,देहरादून के प्रांगण में अतिविशिष्ट विचारों का मंथन की शुरुआत हुई । नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के विशिष्ट शिक्षा नामी-गिरामी बुध्दिजीवी समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने-अपने विचारों को रखे तथा दो दिनों के इस बौद्धिक मेले में मंथन के बाद कुछ विशेष निकलकर आने की संभावना भी जताई गयी है। लगभग 14 राज्यों से इसमें 200 के करीब लोगों ने भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय कांफ्रेंस में आर सी आई,आई सी वी आई वेस्ट एशिया:इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ एडुकेशन ऑफ विजुअली इम्पेयर्ड,साइटसेवर्स इंटरनेशनल, नेशनल ट्रस्ट,शिक्षा विभाग उत्तराखंड, रविन्दर भारती यूनिवर्सिटी तथा राष्ट्रीय दृष्टि…






























