Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



भारत मे कोरोना वायरस से दूसरी मौत , दिल्ली में महिला की मौत

नई दिल्ली | कर्नाटक के बाद अब भारत में कोरोना वायरस से दिल्ली में भी एक मौत हो गई है। कोरोना वायरस से दिल्ली में यह पहली मौत है। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद 69 वर्षीय महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में विदेश से लौटा था। इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। भारत…

Read More

कांग्रेस का 18 मार्च को देहरादून में ” पोल खोल” प्रदर्शन

congress

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते हुए आगामी अट्ठारह मार्च को राज्य की राजधानी में त्रिवेंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रचंड बहुमत की सरकार की चैतरफा नाकामियों के खिलाफ जहां प्रदर्शन करने का ऐलान किया है वहीं आगामी अप्रैल के महीने में श्रीनगर गढ़वाल में विशाल पोल खोल रैली करने की घोषणा भी की है जिसकी तिथि शीघ्र घोषित कर दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गढ़वाल मंडल के जिलाध्नगरध्ब्लॉक अध्यशों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने लांच किया लर्निंग प्लेटफार्म ‘बैठक’ और एडवांस इंग्लिश किट

देहरादून । उत्तराखंड सरकार और संपर्क फाउंडेशन ने अपने आपसी सहयोग को और मजबूत करने का निर्णय लिया है ताकि संपर्क स्मार्टशाला के गणित और अंग्रेजी कार्यक्रम को राज्य भर के 16,000 से भी अधिक प्राथमिक सरकारी स्कूलों में सुचारु रुप तथा प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। यह कार्यक्रम सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 6 लाख से भी ज्यादा बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने और सीखने के बेहतर परिणाम प्राप्त करने मे सहायक होगा। संपर्क फाउंडेशन ने शिक्षकों के लिए भारत के सबसे बड़े डिजीटल शिक्षण और विकास मंच “बैठक” को भी लांच किया।…

Read More

लगातार दूसरे दिन मौसम खराब, बर्फ से ढके चारों धाम

देहरादून । राज्य में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन मौसम खराब बना रहा। गुरूवार सुबह देहरादून में बादलों की तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई। गुरूवार तड़के चारों धामों में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में भी गुरूवार को मौसम खराब बना रहा। तीन धारा में सुबह छह बजे से पहाड़ी से मलबा आने की वजह से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। जिसे सुबह साढ़े दस बजे खोल दिया गया। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीति और माणा घाटियों के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश…

Read More

जैन मिलन : महिलाए हुई सम्मानित

देहरादून । भारतीय जैन मिलन महिला एकता द्वारा जैन धर्मशाला में जैन समाज के प्रचार-प्रसार और जैन समाज की धर्म की रीति नीति पर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ रश्मि त्यागी रावत एवम कुमकुम जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि आज महिलाएं अपने धर्म और समाज के लिए पुरुषों के साथ ओर पुरूषों से बढ़चढ़ कर एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर संयोजिका मधु जैन ने अपने विचार…

Read More

डीजीपी से मिले पुलिस एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप के पदक विजेता

देहरादून । पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी द्वारा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि 03 से 07 मार्च 2020 तक पंचकुला, हरियाणा में आयोजित हुई, 68वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2019 में उत्तराखण्ड पुलिस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 02 पदक प्राप्त किया।…

Read More

उत्तरांचल प्रेस क्लब : प्रथम त्रैमासिक अंक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन

देहरादून । उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका के प्रथम त्रैमासिक अंक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन आज श्रीगुरू रामराय दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने किया। प्रेस क्लब अब तक वार्षिक स्मारिका का प्रकाशन करता था, लेकिन इस वर्ष से कार्यकारिणी ने इसे त्रैमासिक आधार पर प्रकाशित करने का निर्णय किया है। चूंकि, स्मारिका का यह पहला त्रैमासिक अंक ऐसे अवसर पर आ रहा था, जब झंडेजी के आरोहण के साथ देहरादून का ऐतिहासिक झंडा आरंभ हो रहा है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली भी इसी दरम्यियान पड़ रही थी। ऐसे में इस अंक में श्री दरबार साहिब…

Read More

हरिद्वार : 22 मार्च से 2 अप्रैल तक एक बार फिर होगी गंगा बन्दी

Har-ki-Pauri_Haridwar

हरिद्वार । हरिद्वार में एकबार फिर से गंगाबंदी होने जा रही है।10 दिन के इस क्लोजर में कुंभ के गंगा से जुड़े विभिन्न काम कुंभ मेला अधिष्ठान कराएगा।इसके लिए 22 मार्च से 02 अप्रैल तक गंगनहर फिर से बंद रखी जाएगी।वही  एसडीओ, गंगनहर हैडवर्क्स उप्र ,की माने तो अभी तो प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। गंगा बन्दी होगी या नहीं यह तो उत्तर -प्रदेश सरकार की मनसा पर निर्भर करता है। हरिद्वार में प्रतिवर्ष दशहरे से दीपावली के बीच गंगनहर का वार्षिक क्लोजर होता है।इस दौरान उप्र सिंचाई विभाग द्वारा गंगा में समतलीकरण सहित नहरों,डैमों के रखरखाव के काम…

Read More

उत्तराखंड : सीएम ने मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का किया शुभारम्भ

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. रायपुर रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में माध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना का शुभारम्भ स्कूली बच्चों को दूध पिलाकर किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कुमाऊँनी एवं गढ़वाली भाषा की कक्षा 1 से 5 तक की पुस्तकों का लोकार्पण एवं कुमाऊँनी-गढ़वाली-जौनसारी शब्दकोष का विमोचन किया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 6 से कक्षा 08 तक के लिए एनसीईआरटी की ई बुक्स को…

Read More

खुलासा: उत्तराखंड में एक साल में 547 बलात्कार

हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 147 बलात्कार  देहरादून। उत्तराखंड जैैसे शान्त राज्य से भी गंभीर अपराध बड़ी संख्या में होने लगे है और इसमें वृद्धि भी हो रही हैै। वर्ष 2019 में उत्तराखंड में कुल 2294 गंभीर अपराध हुये हैै जिसमें 547 बलात्कार, 186 हत्या, 15 डकैैती तथा 137 लूट के अपराध शामिल हैं। जबकि 2018 में 505 बलात्कार, 189 हत्या तथा 8 डकैती तथा 125 लूटे के अपराध हुये थेे। उक्त खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन कोे उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय…

Read More