Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



पूर्व सीएम हरीश रावत स्टिंग प्रकरण : 1 मई को होगी सुनवाई

harish_rawat

नैनीताल। हाईकोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायकों की खरीद फरोख्त संबंधी स्टिंग आपरेशन की सीबीआई जांच के मामले में दायर याचिका पर  न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई के अधिवक्ता कोर्ट में पेश नहीं हो सके। इसके चलते अब सुनवाई एक मई तक के लिए टल गई है। मामले के अनुसार मार्च 2016 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। इसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई और 31 मार्च 2016 को राज्यपाल की संस्तुति पर हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई…

Read More

चारधाम, औली, भराड़ीसैंण में जमकर हुई बर्फवारी

देहरादून । राज्य में सुबह फिर मौसम बदल गया। चारों धामों समेत औली और भराड़ीसैंण में वादियां बर्फ से लकदक हो गईं। साथ ही निचले इलाकों में दोपहर से रुक-रुककर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। जिस कारण लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए हैं। भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान जमकर बर्फबारी हुई। मौसम का बदलता रुख यह भी जता गया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी की विधानसभा भराड़ीसैंण के लिए ही सरकार को मौसम की चुनौती से निपटने के खास इंतजाम करने पड़ेंगे।  सरकार समेत सत्र के लिए वहां गए लोग फंस रास्ते में…

Read More

हाईकोर्ट पहुंचा जनरल ओबीसी एम्प्लॉइज एसोसिएशन की हड़ताल का मामला

highcot

नैनीताल। जनरल ओबीसी एम्प्लॉइज एसोसिएशन की प्रदेशव्यापी हड़ताल का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई अगले सप्ताह नियत की है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति रवि विजय कुमार मलिमथ की खण्डपीठ ने मामले को सुनने के लिए दूसरी खण्डपीठ में रेफर कर दिया। देहरादून निवासी ललित कुमार ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ दो मार्च से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सभी राजकीय कार्य बाधित हो…

Read More

गायक कैलाश खेर ने बिखेरा अपनी जादुई आवाज, जानिए खबर

ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन, अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 73 देशों से आये योग जिज्ञासुओं ने विश्व विख्यात सूफी गायक कैलाश खेर और कैलासा बैंड के सूफी संगीत का आनन्द लिया। कैलाश खेर की आवाज के जादू पर जमकर नाचे योगी। परमार्थ निकेतन में प्रख्यात सूफी और बालीवुड गायक कैलाश खेर अपने बैंड कैलासा के साथ पधारे। परमार्थ निकेतन के ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ उनका दिव्य स्वागत किया। परमार्थ निकेतन में आज की शाम सूफी संगीत के नाम रही। कैलाश खेर की मखमली आवाज पर जमकर योगियों ने नृत्य किया। उनके मधुर भजन और सूफी गायकी…

Read More

टिहरी : देवीधार के पास मैक्स गिरी खाई में, 6 लोगों की मौत

टिहरी/देहरादून । टिहरी में थौलधार ब्लाॅक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला। ये लोग मैक्स संख्या यूए-07-2256 से चंबा-टिहरी मार्ग से होते हुए भमोरिखाल में चूड़ाकर्म संस्कार के बाद अपने गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। यह हादसा शुक्रवार को अपरान्ह सवा तीन…

Read More

ब्राइटलैंड स्कूल के अफिफा क्लासमेट स्पेल बी सीजन 12 के सिटी चैंपियन बने

देहरादून । भारत की सबसे बड़ी स्पेलिंग प्रतियोगिता क्लासमेट स्पेल बी सीजन 12 का ऑनलाइन सेमीफाइनल मुंबई में आयोजित किया गया। क्लासमेट और रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम ने क्लासमेट स्पेल बी के सीजन 12 को कुछ महीने पहले लॉन्च किया था। अंतिम विजेता 2,00,000, रुपये का नकद पुरस्कार व व्हाइट हाउस की यात्रा, और वाशिंगटन डीसी, यू.एस.ए. में अपने अभिवावकों में से एक के साथ मुफ्त में स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2020 को देखने का मौका मिलेगा। आईटीसी द्वारा लॉन्च किये जाने वाले भारत के नंबर 1 नोटबुक ब्रांड क्लास्मेट का मानना है कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है।  भारत की…

Read More

कविता जोशी महिला दिवस पर जेल में “महिला बंदियो” को सिखाएंगी योग

  देहरादून | देहरादून निवासी कविता जोशी नोयडा जेल में महिला बंदियों को योग से चुस्त दुरुस्त करने जा रही है, ज्ञात हो कि हाल ही में उन्हें नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हुआ है, तथा वह सर्टिफाइड योगा प्रशिक्षक फ्रॉम अमेरिका है, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-8मार्च के लिये कविता जोशी को नोयडा जेल प्रशासन ने आमंत्रित किया है, समाज की मुख्य धारा से दूर “महिला बंदियो” के साथ वह योग करेगी,  कविता जोशी कहती है कि विगत कई वर्षो से महिलाओ के सशक्तिकरन, आत्मविश्वास, सम्मान,लिन्ग्भेद, समान अधिकार आदि की जागरुकता को लेकर सयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर दुनिया भर में 8…

Read More

सीएम त्रिवेंद्र ने गैरसैंण में चौरड़ा झील का किया स्थलीय निरीक्षण, जानिए खबर

गैरसैंण | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को गैरसैंण में बनने वाली चौरड़ा झील का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गैरसैंण में पेयजल की व्यवस्थाओं के लिए सुनियोजित प्लानिंग की जाय। ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद गैरसैंण एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सम्भावित आबादी वृद्धि के अनुरूप पेयजल की व्यवस्था की जानी है। रामगंगा पर जो चौरड़ा झील बनायी जा रही है, 2070 तक 31 हजार की आबादी को पेयजल उपलब्ध करायेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि रामगंगा पर बनने वाले बांध का डिजायन इस तरह तैयार किया जाये कि भविष्य…

Read More

ऋषिकेश: साधु को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

ऋषिकेश |  स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भूतनाथ मंदिर के समीप एक साधु को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। बीती रात को साधु जंगल से सटे रिहायशी क्षेत्र में सो रहा था। आसपास उपस्थित लोगों ने बताया कि तड़के हाथी ने सो रहे साधु पर हमला किया। इससे पूर्व हाथी ने पास में एक कच्ची दुकान को तोड़ दिया। थानाध्यक्ष राकेंद्र कठैत ने बताया कि साधु की पहचान रामकृष्ण (55) पुत्र जीवनराम, निवासी स्वर्गाश्रम, पौड़ी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बीते 30 सालों से वह स्वर्गाश्रम में रह रहे थे।  बीती रात करीब दो बजे स्वर्गाश्रम क्षेत्र के भूतनाथ…

Read More

गम्भीर : जर्जर भवन में चल रहा कंडारगांव प्राथमिक विद्यालय

टिहरी । विकासखण्ड थौलधार के कंडारगांव गांव का प्राथमिक विद्यालय जर्जर भवन में चल रहा है। भवन इस कदर जीर्ण-शीर्ण हो चुका है, कि कभी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। गांव के अभिभावक कई बार भवन की मरम्मत की लेकर शिक्षा अधिकारियों से कह चुके हैं, लेकिन भवन की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जर्जर विद्यालय भवन में पढ़ रहे बच्चों की जान सांसत में है। विद्यालय का भवन इस कदर बदहाल है कि छत और दीवारें जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है। भवन के दरवाजों मे दीमक लगने के…

Read More