युवक ने किया 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप
रुड़की । रुड़की में सगाई में आए एक युवक ने घर में बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी अपनी बेटी को दी। बेटी ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बुजुर्ग महिला का मेडिकल कराया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में एक युवक की 25 दिसंबर को सगाई थी। सगाई में उसका रिश्तेदार ज्वालापुर निवासी एक युवक भी आया था। आरोप है कि युवक रात में पड़ोस में…
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए : रेखा नेगी
देहरादून । आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेवा/मिनी कर्मचारी संगठन ने सरकार से मांग की है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और उनको राज्य के अधीन सेवायोजन के तहत हितलाभ प्रदान किए जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महंगाई दर बढ़ने पर उसकी प्रतिपूर्ति वर्गीकरण के आधार पर किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को आंगनबाड़ी साहयिकाओं से भरा जाए। कार्यकत्री का पद रिक्त होने पर वरियता संबंधित केंद्र की सहायिका को दिया जाए। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिला एंव बाल विकास मंत्रालय के…
उत्तराखंड : सचिवालय में आग लगी, जले जरूरी दस्तावेज
देहरादून । सचिवालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन न्याय विभाग के जरूरी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आग न्याय विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह के कमरे में लगी। कमरे में जिस समय आग लगी उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण ऐसी में शाट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी उस समय कमरे में…
उत्तराखंड : 2019 वर्ष पुलिस के लिए रहा चुनौती पूर्ण
देहरादून । उत्तराखण्ड पुलिस के लिए वर्ष 2019 चुनौतियों भरा रहा है। इस साल जहंा अपराधों में खासी बढोत्तरी दर्ज की गयी वहीं इस वर्ष चुनावी अथवा अन्य कारणों से हुए वीआईपी मूवमेंट में भी तेजी देखी गयी। जिनकी सुरक्षा के साथ ही शांतिपूर्ण लोकसभा व पंचायत चुनाव करवाना भी पुलिस के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य रहा है। जबकि नशा कारोबार पर लगाम कसना पुलिस के लिए सिरदर्द ही बना रहा।यू तो उत्तराखण्ड प्रदेश अपराधों के मामलों में अन्य प्रदेशों से काफी शांत माना जाता रहा है। लेकिन यह वर्ष बढ़ते अपराधों की दृष्टि से भी पुलिस के लिए…
घर से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, जानिए खबर
देहरादून | थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत झोलचैकी के बाहर जंगल में पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की पहचान अकाश पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम-झोलचैकी, थाना प्रेमनगर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। 28 दिसंबर को किसी बात को लेकर आकाश का अपने परिजनों से विवाद हो गया था। परिजनों द्वारा डांटने पर वह घर से चला गया था, जिसके संबंध में परिजनों द्वारा थाना प्रेमनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
नववर्ष : सीएम त्रिवेंद्र का प्रदेशवासियों के नाम सन्देश
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामना देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2020 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा मन, वचन एवं कर्म से प्रदेश की सेवा का धर्म निभाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2019 में हमने प्रदेश के समग्र विकास व आम आदमी तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विकास…
समाज सेवा के लिए सभी को आगे आने की जरूरत : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल, के निकट स्थानीय फार्म हाउस में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व. श्री उमेश अग्रवाल की 60 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सेवा दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उमेश अग्रवाल फाउण्डेशन की वेबसाइट लाँच कर फाउण्डेशन के पोस्टर का भी विमोचन किया, मुख्यमंत्री ने फाउण्डेशन की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं ड्रेस भी वितरित किये। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. उमेश अग्रवाल जनता से जुड़े जन नेता थे, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनका योगदान रहा। अब उनके…
नाबार्ड द्वारा क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | आज नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। किसी भी व्यवसाय के लिए बाजार की उपलब्धता और कच्चे माल की सुचारु व्यब था अनिवार्य है, इसी कड़ी को जोड़ने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय ने एक क्रेता- विक्रेता मीटिंग का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील चावला ने कहा जैसाकि विदित है कि पहाड़ के जैविक उत्पाद व हस्तशिल्प उत्पादों को बहुत पसंद किया जाता है। परंतु इन उत्पादों को उचित मूल्य तथा थर बाजार की आवश्यकता है। अतः यह बैठक न केवल भारत सरकार के मिशन 2022 तक…
देवभूमि ने उत्तराखंड फ़ूड फ़ेस्टिवल मे जीता प्रथम पुरस्कार, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित विंटर लाइन कार्निवल मे देव भूमि ग्रूप ओफ़ इंस्टीटूइशनस को उत्तराखंड फ़ूड फ़ेस्टिवल प्रतियोगिता में जीते प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के आठ बच्चों ने प्रतिभाग किया। ‘नंदा की थाली’ आकर्षण का केंद्र बनी कार्निवल का संयोजन उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा परोसे गए व्यंजनों को सभी ने सराहा और गढ़वाल के स्थानीय व्यंजनों से भरपूर ‘नंदा की थाली’ आकर्षण का केंद्र बनी रही। मास्टर शेफ़ इंडिया फ़ेम, शेफ़ पंकज भदौरिया ने प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभायी। उन्होंने छात्रों द्वारा परोसी गयी…
कर्नल पर लगाया महिला ने दुष्कर्म का आरोप, जानिए खबर
देहरादून । दिल्ली में तैनात कर्नल पर देहरादून मेें रहनेे वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बीते 24 दिसंबर को दिल्ली में जीरो एफआइआर पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें घटनास्थल राजपुर रोड का एक होटल होने के कारण विवेचना के लिए देहरादून स्थानांतरित किया गया है। डीआइजी अरुण मोहन जोशी के आदेश के बाद राजपुर पुलिस ने मामले को क्राइम नंबर पर लेते हुए विवेचना आरंभ कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का पति भी सेना में तैनात है। तीन-चार साल पहले उसकी तैनाती भी दिल्ली में थी। इस दौरान दिल्ली में तैनात…






























