Breaking News:

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026



सीएम ने किया नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का शुभारम्भ

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का उद्घाटन किया। इस एक्सपो का आयोजन 12 जनवरी 2020 तक किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों से देहरादून में लगातार नेशनल हैण्डलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों को अपनी पसंद के उत्पाद एवं अनेक राज्यों के पहनावे मिल जाते हैं। देशभर से आये शिल्पकारों को इससे अच्छी आमदनी भी प्राप्त होती है। अपने परम्परागत हस्तशिल्पों एवं लोक कलाओं, के संरक्षण व प्रोत्साहन हेतु सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेशनल हैण्डलूम एक्सपो एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के महिला स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां, शिल्पकार, बुनकर अपने उत्पादों को बड़े मार्केट से जोड़ पाते है। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभागी बुनकरों व शिल्पियों  को आपस में अनुभव बांटने का भी अवसर मिलता है। निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने बताया कि इस वर्ष के नेशनल हैण्डलूम एक्सपों में 14 राज्यों के 200 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। उत्तराखण्ड से 60 हथकरघा बुनकरों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। एक्सपो में विभिन्न राज्यों के शॉल, जयपूरी रजाई, कांजीवरम सिल्क, बनारसी साड़ियां, बेडशीट, बेडकवर, ऊनी पश्मीना शॉल, टोपी, कालीन, शॉल आदि बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में हथकरघा मण्डप के अन्तर्गत विभिन्न प्रांतों एवं क्षेत्रों के विशिष्ट हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शन हेतु रखा गया है। उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा राज्य के विशिष्ट उत्पादों को हिमाद्रि ब्राण्ड नेम के अन्तर्गत प्रोत्साहित किया जा रहा है। हिमाद्रि मण्डप में हथकरघा उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्प उत्पादों को भी बेचा जा रहा है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, गोपाल सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment