जौनसार के रूटों पर परिवहन निगम नियमित रूप से चलाए बसें
देहरादून । कालसी ब्लाॅक के साहिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया है। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि जौनसार बावर में यातायात व्यवस्था बदहाल है। इसे सुधारने के लिए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर परिवहन निगम की नियमित बसें लगाई जाएं। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जौनसार बावर की यातायात व्यवस्था काफी खराब है। क्षेत्र के लिए परिवहन विभाग ने कई वर्ष पहले 52 परमिट जारी किये थे। लेकिन एक भी बस क्षेत्र में नहीं चलती। जिसके कारण जौनसार बावर के प्रमुख मार्गों से लेकर…
कूर्माचल परिषद नव निर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण, जानिए खबर
देहरादून | रविवार को जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन देहरादून में कूर्माचल परिषद नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ | तद्परांत सुन्दर काण्ड की भव्य प्रस्तुति आयोजित की गई, कुलपति एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी देहरादून द्वारा पद की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव चंद्रशेखर जोशी, उपाध्यक्ष-एडवोकेट ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -पुष्पा बिष्ट, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कांडपाल, सह सचिव -आरएस बिरोरिया, डॉ0 एचसी शाह सांस्कृतिक सचिव (पुरुष), बबिता शाह लोहनी-सा0 सचिव (महिला), प्रचार-प्रसार सचिव – गगन गुजन वर्मा, लीला बिष्ट- प्रचार प्रसार सचिव (महिला) ने पद की शपथ ली | डॉ हेम चंद्र पांडेय कुलपति एचएनबी…
जनहित सेवा समिति ओगल भट्टा की कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन, जानिए खबर
सुनील पाल अध्यक्ष , मंजीत शर्मा सचिव, प्रदीप ममगाईं उपाध्यक्ष एवं अशोक वर्मा बने कोषाध्यक्ष देहरादून | आज रविवार को जनहित सेवा समिति ओगल भट्टा की एक बैठक हुई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमे एक बार फिर सर्वसम्मति से सुनील पाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया तत्पश्चात उनकी अध्यक्षता में मंजीत शर्मा को सचिव, प्रदीप ममगाईं को उपाध्यक्ष, अशोक वर्मा को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह थापा को संरक्षक, राजेंद्र पँवार को संगठन मंत्री,संतोष प्रसाद को महामंत्री,राजेश पाल को प्रबंधक, सुनील कन्नौजिया को ऑडिटर, राव मो०ताहिर को सूचना मंत्री, सविता मेहता…
उत्तराखंड : आजादी के दशकों बाद भी गड़ैता गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया
कालसी । सरकारी तंत्र की उदासीनता के चलते विकासखंड के गड़ैता गांव में आजादी के दशकों बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। ग्रामीणों को रोजाना करीब तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे जहां ग्रामीण निराश हैं, वहीं लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।जौनसार बावर क्षेत्र के कई गांव में न सड़क है, न ही अन्य सुविधाएं। इससे ग्रामीण दिक्कतें उठाने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ हाल क्षेत्र के गडैता गांव का भी है। यहां, आजादी के दशकों बाद भी ग्रामीणों को सड़क सुविधा नहीं मिल सकी है। स्थानीय…
हल्द्वानी: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना
हल्द्वानी। हल्द्वानी में शिवसेना नेता और उसके भाई ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। घटना सिंधी चैराहे की है। मौके पर खड़ी पुलिस भी वारदात के समय उन्हें हिरासत में लेने से बचती रही। प्रॉपर्टी डीलर को जख्मी हाल में सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है। वारदत की वजह आपसी लेनदेन बताई जा रही है। इसके पहले भी दोनों भाइयों ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के लिए सुपारी दी थी। वारदात के बाद से चैराहे पर दहशत का माहौल बना…
बर्फबारी: 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प
टिहरी। बर्फबारी से बंद राज्य मार्ग 19 रायपुर-कुमाल्डा-कद्दूखाल मोटर मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। चंबा-मंसूरी मोटर मार्ग को भारी मशक्कत के बाद खोला जा सका है। तीसरे दिन भी बर्फबारी के बाद से अब तक धनोल्टी व थत्यूड़ सहित क्षेत्र के लगभग 80 गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। विभाग देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने के दावे कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 94, जो हिंडोलाखाल के समीप बंद हुआ था। बीते दिवस ही खोल दिया गया। एनएच 707 चंबा-मंसूरी मोटर मार्ग को दोहपर में भारी मशक्कत के बाद खोला गया। रानीचैरी-नकोट मोटर मार्ग…
आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के बच्चो को यहाँ मिलेगी शिक्षा , जानिए खबर
पौड़ी/देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को राजकीय इण्टर काॅलेज जयहरीखाल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्यों का शिलान्यास तथा निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जयहरीखाल में बन रहा यह आवासीय विद्यालय एक अलग तरह का विद्यालय होगा। इस विद्यालय में बच्चों को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी। इस विद्यालय में परीक्षा के आधार पर चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को प्रवेश मिलेगा। आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के बच्चों को यहां पर शिक्षा के समान अवसर दिये जायेंगे। यह आवासीय विद्यालय प्रतिभाशाली बच्चों के लिए होगा।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस विद्यालय में स्थानीय बच्चों की जो…
2022 से लिखेंगे, उत्तराखण्ड के विकास की नई कहानी-संजय कुंडलिया
देहरादून । प्रदेश के विकास और राजनीति को नई दिशा देने के लिए उत्तराखण्ड प्रगतिशील पार्टी (यूपीपी) ने रविवार को राजपुर रोड़ के एक होटल में विभिन्न समसामायिक मुद्दों पर विचार करने के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता उत्तराखण्ड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष संजय कुंडलिया ने की। सम्मेलन में युवाओं को रोजगार, पलायन के साथ विभिन्न परियोजनाओं की बदहाली पर भी वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखें। बिखरे हुए दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास उत्तराखण्ड राज्य में तीसरे दल की आवश्यकता को लेकर सम्मेलन में प्रदेश भर के सभी क्षेत्रीय दलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और गैर…
गंगा की सहायक नदियों पर स्थित प्रमुख नगरों में भी सीवेज प्रबंधन की हो व्यवस्था : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कानपुर में आयोजित हुई राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक कानपुर | मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में प्रतिभाग करते हुए नमामि गंगे परियोजना में गंगा की सहायक नदियों पर स्थित प्रमुख नगरों में भी सीवेज प्रबंधन की योजनाओं की स्वीकृति देने व ठोस अपशिष्ठ निस्तारण की व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आगामी कुम्भ में स्थाई व अस्थाई प्रकृति के कार्यों के लिए सहायता का भी अनुरोध किया। शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की…
पीर पैगम्बरों की शिक्षाएं हमें मार्गदर्शन देती है : गुरप्रीत सिंह गुुग्गी
सिख फेडरेशन एवं डब्ल्यूआईसी की ओर से मनाया गया श्री गुरूनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व देहरादून। यूनाइटेड सिख फेडरेशन एवं डब्ल्यू आई सी की ओेर से श्री गुरूनानक देेव जी का 550 वा प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गुरूनानक देवा जी की शिक्षाओं पर एक चर्चा का आयोजन किया गया। चर्चा में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर काॅमेेडियन एवं एक्टर गुरप्रीत सिंह गुग्गी, पंजीबी यूनिवर्सिटी के वाइसचांसलर डा. जसपाल सिंह, डब्ल्यू आईसी की प्रेजिडेंट नाजिया इजुद्दीन सिद्दिकी एवं रिटायर्ड प्रो.डा. एस आर वर्मा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह गुग्गी ने कहा कि हमारे…






























