Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नवनिर्मित दून हाट का सीएम त्रिवेंद्र कल करेंगे लोकार्पण, जानिए खबर

देहरादून । हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए नावार्ड योजना के अन्तर्गत नव निर्मित दून हाट का लोकार्पण सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 12 दिसंबर को किया जाएगा। दिल्ली हाट की तर्ज पर दून हाट को एक ऐसे स्थान के रूप में विकसित किया गया है जहां देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ संस्कृति कला एंव विशिष्टताओं से परिचित होने का अवसर मिल सकें।  उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, उद्योग निदेशालय द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने कहा कि दून हाट में स्थानीय उत्पादों के विपणन प्रोत्साहन हेतु 14 स्टॉल, दुकानों का निर्माण किया गया है, जिसमें समय-समय पर राज्य के विभिन्न जनपदों के लघु उद्यमियों, बुनकर एवं शिल्पियों को स्थानीय उत्पादों के विपणन प्रोत्साहन हेतु स्थान उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही हिमाद्रि एवं हिलांस के स्थायी इम्पोरियम स्थापित किये जा रहे है। प्रेसवार्ता के दौरान निदेशक सुधीर नौटियाल ने बताया कि आईटी पार्क देहरादून में नवनिर्मित दून हाट नावार्ड द्वारा वित्तपोषित है। जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 12 दिसंबर को सांय 5ः00 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर दून हाट में 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक प्रदर्शनी का भी आयोजिन भी किया जा रहा है, जिसमें बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंहनगर आदि जनपदों के विशिष्ट एवं स्थानीय उत्पाद विपणन हेतु उपलब्ध होगें। उन्होंने बताया कि इस तरह के हाट पिथौरागढ़, काशीपुर एवं चमोली में भी बनाये जा रहे हैं। श्री नौटियाल ने बताया कि दून हाट में समय-समय पर वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर थीम बेस पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन होते रहेंगे। जिसमें उत्तराखण्ड के अतिरिक्त अन्य प्रान्तों के उत्पादों हेतु विपणन के अवसर प्राप्त होगें। श्री नौटियाल ने कहा कि दून हाट को एक मोस्ट विजिटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जायेगा। लोकार्पण समारोह में सिद्ध हस्तशिल्पियों को मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार भी वितरित किये जायेगें। प्रेसवार्ता के दौरान शैली डबराल उपनिदेशक उद्योग निदेशालय, केसी चमोली मौजूद रहे।

Leave A Comment