Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



कार और बोलेरो गहरी खाई में गिरने से मामा-भांजे समेत दो की मौत

ऋषिकेश। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर में कार 150 फीट गहरी खाई में गिरने से हादसे में कार सवार मामा-भांजे की मौत हो गई है। हादसा नरेंद्र नगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर हुआ। हादसा तीन दिन पहले ही हो गया था, लेकिन सुनसान रास्ता होने की वजह से बुधवार को हादसे का पता चला।  सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर हुई इस वाहन दुर्घटना की जानकारी बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस को मिली। दुर्घटना में रमेश गुसाईं (35) पुत्र बलवंत सिंह निवासी कंडारी गांव, वीरेंद्र मेहर (34) पुत्र स्व. बचन सिंह निवासी ग्राम जरमोला दोगी पट्टी टिहरी निवासी की मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र रमेश के मामा हैं। रमेश का देहरादून अजबपुरकलां में कंप्यूटर सेंटर है और वीरेंद्र पंजाब होटल में नौकरी करते थे। मृतक के रिश्तेदार मंगल सिंह गुसाईं ने बताया कि मामा और भांजा 09 दिसंबर शाम 06 बजे के लगभग नरेंद्रनगर से देहरादून के लिए चले थे। परिजन दो दिन से उनका फोन मिला रहे थे। मोबाइल पर घंटी जा रही थी, लेकिन मोबाइल उठ नहीं रहा था। कार सड़क से 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। कार संख्या यूके 07 ए जे 3158 रमेश गुसाई चला रहा था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पिथौरागढ़ जनपद के वड्डा से कटियानी जा रही एक बोलेरो जीप असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मंगलवार रात हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 6 लोग घायल है। घायलों का पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।  बताया जा रहा है कि बोलेरो जीप वड्डा से सवारी भरकर कटियानी को जा रही थी। तभी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सन्न के पास गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि जगजीवन राम की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं हादसे में सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave A Comment