हरिद्वार महाकुम्भ : सीएम ने ली अधिकारियों व संतों की बैठक
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, अखाड़ा परिषदों के संतों, शासन व कुम्भ मेला के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2021 महाकुम्भ शांतिपूर्ण एवं दुर्घटना रहित हो इसके लिए सभी तैयारियां कर ली जाय। कुम्भ में भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती होगी। भीड़ प्रबंधन में संत समाज एवं अखाड़ा परिषद का सहयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके…
उत्तराखंड शासन : आयोजनऔर बैठकों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न हो
देहरादून | सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर उत्तराखण्ड शासन काफी गंभीर है। सचिवालय प्रशासन द्वारा कतिपय मौकों पर हिदायत दी जाती रहती है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस क्रम में आज सचिवालय सभागार में हुई रूसा की बैठक में पानी की बोतलों के प्रयोग में लाने पर अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी द्वारा आयोजक विभाग रूसा पर 5,000 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया। उन्होंने समस्त विभागों को पुनः हिदायत दी है, कि किसी भी आयोजन/बैठकों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
रणजी ट्रॉफीः जम्मू कश्मीर ने 253 रनों से जीता पहला मुकाबला
देहरादून। जम्मू-कश्मीर ने 253 रनों से पहला रणजी ट्रॉफी मुकाबला जीत लिया है। आज अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले की दूसरी पारी में उत्तराखंड की टीम 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इससे पहले पहली पारी में उत्तराखंड की टीम ने कुल 84 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उत्तराखंड के दीक्षांशु ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिकने का साहस नहीं दिखा सका। रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर (जेएंडके) के बीच सोमवार को टेस्ट मैच शुरू हुआ। पहला दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों के नाम…
कार और बोलेरो गहरी खाई में गिरने से मामा-भांजे समेत दो की मौत
ऋषिकेश। टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर में कार 150 फीट गहरी खाई में गिरने से हादसे में कार सवार मामा-भांजे की मौत हो गई है। हादसा नरेंद्र नगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर हुआ। हादसा तीन दिन पहले ही हो गया था, लेकिन सुनसान रास्ता होने की वजह से बुधवार को हादसे का पता चला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर हुई इस वाहन दुर्घटना की जानकारी बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस को मिली। दुर्घटना…
कैग रिपोर्ट : अनियमितता करने वाले नहीं बख्शे जाएगा
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का उनके द्वारा गहन अध्ययन किया जा रहा है, यदि इस रिपोर्ट में अनियमितताएँ सामने आई या जानबूझकर इसमें गड़बड़ी पाई गयी तो इसके लिए जिम्मेदार किसी भी बड़े से बड़े अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनियमितता करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार को सचिवालय में मीडिया प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता करते हुए लोकसभा द्वारा नागरिकता बिल को मंजूरी दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं…
नवनिर्मित दून हाट का सीएम त्रिवेंद्र कल करेंगे लोकार्पण, जानिए खबर
देहरादून । हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए नावार्ड योजना के अन्तर्गत नव निर्मित दून हाट का लोकार्पण सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 12 दिसंबर को किया जाएगा। दिल्ली हाट की तर्ज पर दून हाट को एक ऐसे स्थान के रूप में विकसित किया गया है जहां देश-विदेश के पर्यटकों को राज्य के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ संस्कृति कला एंव विशिष्टताओं से परिचित होने का अवसर मिल सकें। उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, उद्योग निदेशालय द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल ने कहा कि दून…
मंत्रियों को दिया जा रहा विधानसभा मे ई-कैबिनेट का प्रशिक्षण
देहरादून । ई-कैबिनेट की तैयारी हेतु विधान सभा में चरणबद्ध ढंग से मंत्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिसम्बर माह तक पूर्व ई-कैबिनेट से संबन्धित सभी तैयारी पूर्ण कर ली जायेगी। आगामी कैबिनेट की नोटिस सूचना इसके माध्यम से प्राप्त होने की संभावना है। आॅनलाइन ई-कैबिनेट से संबन्धित एजेंडे की जानकारी और कार्यवृत की जानकारी प्रदान की जायेगी। ई-कैबिनेट का उद्देश्य समयबद्ध ढंग से कार्रवाई करना, लेस पेपर व्यवस्था को प्रोत्साहित करना एवं संस्थागत मेमोरी को विकसित करना है। इसके प्रयोग से जहाँ पर्यावरण मित्र के माध्यम से कागज की बचत होगी वहीं संस्थागत मेमोरी द्वारा पूर्व की कैबिनेट…
नैनी झीलः जल स्तर छह फीट नीचे पहुंचा
नैनीताल | इस बार अब तक पर्याप्त वर्षा व बर्फवारी नहीं होने व लाखों लीटर पानी जलागम क्षेत्रों से दोहन करने के बाद जीवनदायिनी नैनी झील लगातार खतरे की ओर बढ़ रही है। एक ओर नैनी झील का जल स्तर लगातार गिर रहा है। दूसरी ओर झील के जलागम क्षेत्रों से भूमिगत जल 11 नलकूपों से आठ लाख लीटर पानी रोजाना लगातार दोहन किया जा रहा है। यह सिलसिला पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार चल रहा है लेकिन शासन प्रशासन महज चिन्ता ही प्रकट कर रहा है। जमीनी योजनाएं कहीं नहीं दिख रही है। तेजी से घट रहे जलस्तर नैनीताल…
राशन कार्ड बनवाने में नई गाइडलाइन जारी, जानिए खबर
देहरादून । राशन कार्ड बनवाने में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। नई व्यवस्था के तहत यदि कोई व्यक्ति परिवार से अलग राशन कार्ड बनवाना चाहता है तो उसे रसोई गैस व बिजली कनेक्शन की रसीद आवेदन के साथ अनिवार्य रूप से लगानी होगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट के तहत राशन कार्ड की एक सेंट्रल रिपॉजिटरी (केंद्रीय संग्रह केंद्र) बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से राशन कार्डों के डिजिटाईजेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपभोक्ताओं से…
सीएम त्रिवेंद्र ने 38 करोड़ 99 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का किया अनुरोध, जानिए खबर
नई दिल्ली / देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय से भेंट कर ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2.0’ में उत्तराखण्ड के लिए 38 करोड़ 99 लाख रूपए की राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भारत सरकार द्वारा राज्य में 48 हजार युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 74 करोड़ रूपए की राशि उपलब्ध कराई जानी प्रस्तावित थी। इसमें से 35 करोड़ 01 लाख रूपए की राशि भारत सरकार द्वारा…






























