17 नवंबर को आयोजित होंगी प्रवेश परीक्षाए, जानिए खबर
श्रीनगर गढ़वाल । गढ़वाल विवि श्रीनगर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों तथा विवि परिसरों में पीएचडी और एमफिल में सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। पीएचडी की 40 और एमफिल के दो विषयों में 17 नवंबर को विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। गढ़वाल विवि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के कॉआर्डिनेटर प्रो. संपूर्ण सिंह रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।जबकि, विलंब शुल्क के साथ 16 से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन…
विभिन्न लोक संस्कृतियां मिलकर हमें दिलाती है पहचान: सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को देर सांय सुभाष रोड स्थित स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में अयोजित हिमालयन ट्राइब महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने रं-रौंगपा-जाड़-शौका जनजाति की ओर से आयोजित इस महोत्सव को जनजाति समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने का कारगर प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान को बनाये रखना होगा। बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा इस आयोजन में की गई पहल को भी उन्होंने सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है युवाओं को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, बोली, भाषा व सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की। मुख्यमंत्री ने कहा…
डांडिया एंड गरबा रास व अंदाज-ए-दून 5 अक्टूबर को , जानिए खबर
देहरादून । द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा 5 अक्टूबर को हरिद्वार रोड स्थित होटल साॅलिटेअर में ‘डांडिया एंड गरबा रास 2019 व अंदाज-ए-दून एग्जीबिशन‘ का आयोजन किया जाएगा। पिछले आठ वर्षों से द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट द्वारा लगातार सफलता के साथ ‘डांडिया एंड गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक डांडिया व गरबा प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसकी जानकारी आयोजक व द क्रिएटिव हब डांस इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मीतू बंसल ने दी।मीतू बंसल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि, इस साल यह कार्यक्रम सामाजिक सामुदायिक संस्था द यलो वरान्दा के साथ…
नशे का अड्डा बनता जा रहा उत्तराखंड, स्थिति गम्भीर: मुख्य न्यायाधीश
देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने कहा कि उत्तराखंड नशे का अड्डा बनता जा रहा है। 18 से 32 वर्ष के युवा किसी न किसी रूप में नशे की गिरफ्त में हैं। वहीं, 70 फीसद कमजोर तबके के लोग नशे का सेवन कर रहे हैं। ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति बेहद गंभीर होगी। तमाम लोग नशा छोडने चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए राज्य सरकार प्रत्येक जिले में पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के साथ नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए। जस्टिस रंगनाथन ने यह बात शनिवार…
पहाड़ो का भविष्य बनेगा सौर ऊर्जा से, जानिए खबर
देहरादून | सौर्य ऊर्जा द्वारा पीएचसी (PHC) एवं विद्यालयों में स्थापित करने के प्रोग्राम के दूसरे चरण केसमापन पर एक “ट्रेनिंग एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम” शिक्षकों, डॉक्टरों, पीएचसी के सदस्यों और ग्राम पंचायत के लिए आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत सौर्य ऊर्जा प्रणाली की देख रेख एवं संचालन की ट्रेनिंग दी गयी। यह सौर्य ऊर्जा प्रणालियाँ निम्न चयनित गाँवों में पूर्ण करी गयी – पीपलकोटी, पोखरखाल, गण्डाखल, माला खुंटी, देवली, भृगुखाल, नीलकंठ, लक्ष्मण झूलामें दी गयी।इसके अतिरिक्त 2 ग्रामों में सिरासू एवं गूलर के विद्यालयों में भी सौर्य ऊर्जा प्रणाली की स्थापना की गयीजोकि यमकेश्वर ब्लॉक, जिला पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड में हैं।…
सोच “मैं से हम” की ओर ….
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद सीएम आवास में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ता है। उनसे प्रेरित होकर लाखों लोगों की सोच बदली है, उनकी सोच “मैं से हम“ की ओर हुई है। प्रधानमंत्री जी की मन की बात में साम्यता होती है। प्रभाव उस बात का होता है जब मन, वचन और कर्म तीनों में साम्य होता है। हमारे प्रधानमंत्री जी की साम्यता बङी प्रभावशाली…
“तू ऐ जा औ पहाङ” गीत रीलिज, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में “तू ऐ जा औ पहाङ” गीत रीलिज किया। कुंवर एंटरटेनमेंट के बैनर में पहाङ में रिवर्स पलायन के लिए प्रेरित करने वाले इस गीत के रचनाकार, गायक और संगीत निर्देशक श्री बी के सामंत हैं। मुख्यमंत्री ने गायक बी के सामंत को सम्मानित करते हुए कहा कि पलायन बङी समस्या है। पिछले दो वर्षों में हमने पलायन को रोकने के लिए संजीदा प्रयास किए हैं। रूरल ग्रोथ सेंटर, होम स्टे, पर्यटन के नए क्षेत्र विकसित करना, पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन, कनेक्टीवीटी बढ़ाना इसी…
मुख्यमंत्री ने किया समिट का शुभारम्भ
मसूरी| मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मसूरी में आयोजित उत्तराखण्ड अर्बन ट्रांस्फोरमेशन समिट 2019 का शुभारम्भ किया। उन्होंने समिट में प्रतिभाग कर रहे केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर के साथ ही देश के 12 प्रमुख स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ एवं स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि इस समिट में होने वाला मंथन स्मार्ट सिटी मिशन को गति प्रदान करेगा। इससे आपसी अनुभवों एवं ज्ञान का भी आदान प्रदान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिट में होने वाले आपसी विचार…
देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया हवाई सेवा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से देहरादून जौलीग्रांट से सीधे बनारस के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो गई । एयर इंडिया की देहरादून से शुरू होने वाली यह तीसरी एयर बस है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस हवाई सेवा का शुभारम्भ किया । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और केक काटा मुम्बई-देहरादून-वाराणसी फ्लाईट के पायलट शिराज फारुकी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मीशाह, विधायक धन सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के…
स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त हुई डॉ. अमिता उप्रेती
देहरादून । शासन ने डॉ. अमिता उप्रेती को स्वास्थ्य महानिदेशक नियुक्त किया है। वह एक अक्टूबर को कार्यभार ग्रहण करेंगी। वर्तमान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरके पांडेय 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डॉ. अमिता उप्रेती मूलरूप से पिथौरागढ़ के बेरीनाग की रहने वाली हैं। पिता के सेना में होने के कारण उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुम्बई, दार्जिलिंग, पटियाला और बेरीनाग में हुई। हाईस्कूल और इंटर उन्होंने एमकेपी इंटर कॉलेज से किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से उन्होंने स्त्री और प्रसूति रोग में पीजी किया। डॉ. उप्रेती की साल 1986 में सरकारी चिकित्साधिकारी के पद पर जनपद नैनीताल में पहली तैनाती…






























