राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार देहरादून के अनिल सती को,जानिए खबर
देहरादून । राष्ट्रीय स्तर पर जनसम्पर्क के क्षेत्र में दिये जाने वाला उत्कृष्ट पुरस्कार अनिल सती, सचिव, पी0आर0एस0आई0 देहरादून चैप्टर को दिये जाने की घोषणा पी0आर0एस0आई0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजित पाठक ने दिल्ली में की गयी। यह पुरस्कार उन्हे यह पुरस्कार उन्हे आगामी 13 से 15 दिसम्बर, 2019 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले 41वे राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जायेगा। इस सम्मेलन में देश विदेश के लगभग 500 से अधिक जनसम्पर्क तथा मीडिया के क्षेत्र कार्य करने वाले लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। पी0आर0एस0आई0 का 40वां, राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में किया गया था। उक्त सम्मेलन में…
सीएम त्रिवेंद्र ने संविधान दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत को विश्व की प्रमुख शक्ति बनाने में भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही मूल कर्त्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और…
नशे की गिरफ्त युवक ने लगाई फांसी, जानिए खबर
देहरादून । थाना बंसत विहार क्षेत्र के अंतर्गत सुमन विहार में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में यह कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै। बताया जा रहा है कि युवक ने बीती रात भी फांसी लगाने की कोशिश की थी। लेकिन परिजनों के समझाने पर युवक शांत हो गया था। युवक…
किट्टी के नाम एक और ठगी, जानिए खबर
देहरादून । राजधानी देहरादून में किट्टी के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग अवैध तरीके से किट्टी चलाने वाले जालसाजों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। बीते दो महीने में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें हजारों लोगों को करोड़ों रुपए से ज्यादा का चूना लग चुका है। ताजा मामला डोइवाला कोतवाली का है। जहां महिलाओं को लालच देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। बताया जा रहा है कि डोइवाला कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी में भी किट्टी के नाम पर महिलाओं को लालच देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की…
अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर को भाया ऋषिकेश
ऋषिकेश | बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ऋषिकेश में हैं। उन्होंने बताया कि वे अभिनय के साथ-साथ योग और ध्यान पर भी काम कर रही हैं। अदिति ने ऋषिकेश की खूबसूरती को देखते हुए यहां पर फिल्म की शूटिंग की इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पर वे शूटिंग के लिए भी आएंगी। अदिति ने बताया कि उनके प्रोफेशन में मानसिक तनाव अधिक होता है जिसकी वजह से कलाकारों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ती है, लेकिन तनाव से निजाद पाने के लिए योग और ध्यान एक बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी…
जाट भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने दी 25 लाख रूपए की धनराशि, जानिए ख़बर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में कारगी चौक के समीप उत्तराखण्ड जाट महासभा द्वारा निर्मित किये जाने वाले जाट भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने भवन के निर्माण हेतु 25 लाख रूपए की धनराशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाट समाज का समाज में अपना विशिष्ट स्थान है। कर्मठता व सामाजिक समरसता इस समाज की विशेषता है। जाट भवन के निर्माण के लिये विधायक विनोद चमोली ने आगामी तीन वर्षो तक प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद श्री चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने भी 10 लाख रूपए…
हेमवती नन्दन बहुगुणा अपने नैतिक मूल्यों, सिद्वान्तों एवं आदर्शों पर रहे अडिग : सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को ओ.एन.जी.सी. ऑडिटोरियम देहरादून में हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं ऑल इण्डिया सोसाईटी ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में सम्मिलित हुए।आयोजकों एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व्. हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव आए हों, उन्होंने कभी परिस्थितियों के साथ कभी समझौता नहीं किया। वे अपने नैतिक मूल्यों, सिद्वान्तों एवं आदर्शों पर अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को…
जरा हटके : 30 घंटे लगातार पढ़ाने का रिकार्ड बनाएंगे, जानिए खबर
देहरादून । देहरादून में करनपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान के संचालक हरीशचंद्र तिवारी उर्फ हैरी ने राज्य में 30 घंटे लगातार पढ़ाने का रिकार्ड बनाने की ठानी है। इसके लिए उन्होंने शनिवार सुबह सात बजे से पढ़ाना शुरु किया है। उनका लक्ष्य रिकार्ड बनाने के लिए रविवार दोपहर एक बजे तक लगातार पढ़ाने का है। शनिवार को करनपुर क्षेत्र में स्पोकन इंग्लिस के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को अंग्रेजी भाषा की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान में छात्र-छात्राएं हर रोज की तरह अपनी क्लास पढ़ने पहुंचे थे। लेकिन उनके लिए यह क्लास आम दिनों से कुछ अलग थी। इस क्लास…
देहरादून : आयुष विद्यार्थियों का आंदोलन खत्म
देहरादून । उत्तराखंड में आयुर्वेद विद्यार्थियों का आंदोलन सफल हुआ। 53 दिन के आंदोलन और अनशन के बाद आयुष विभाग की तरफ से वो आदेश जारी हुआ, जिसको लेकर लगातार आंदोलन चला। सीएम के दखल के बाद आयुष सचिव की तरफ से जारी हुए आदेश से स्टूडेंट्स खुश हैं। स्टूडेंट्स को उम्मीद है कि इस बार कॉलेजों को फीस वापस करनी होगी, क्योंकि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद मामले को लेकर गंभीर हैं। आयुष सचिव के आदेश में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को कहा गया है कि एक महीने (22 दिसंबर) में सभी 13 प्राइवेट कॉलेजों पर एक्शन लें और हाईकोर्ट…
विद्यालय की मनमानी को लेकर सीईओ को सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर
देहरादून । नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने एक ज्ञापन सीईओ आशा पैन्यूली को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सोमनाथ नगर डण्डा लखोण्ड स्थिति सोमनाथ सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल में लगभग 150 बच्चे पढ़ते है इस प्रकार की शिकायत एनएपीएसआर को प्राप्त हुई है और शिकायतकर्ता अभिभावकों ने बताया है कि इस सम्बंध मे वो पूर्व मे भी शिक्षा विभाग को ििलखत शिकायत दर्ज करवा चुके हैं किंतु आज तक उनके शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग ने नियम विरुद्ध चल रहे स्कूल के िखलाफ कोई उचित कार्यवाही नही करी है इसलिए कारण…






























