Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



मैट्रो से नही दून-ऋषिकेश व हरिद्वार को मिनी मैट्रो से जोड़ा जायेगा

देहरादून । राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद में जुटी सरकार ने साफ कर दिया है कि दून में मेट्रो नहीं चलेगी हां देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार को मिनी मैट्रो से जरूर जोड़ा जायेगा। दून में रोपवे की व्यवस्था पर सरकार फैसला ले चुकी है।शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि राजधानी दून में मैट्रो चलाने का काम नहीं किया जायेगा। उनका कहना है कि मैट्रो की व्यवस्था महंगी तो है ही साथ ही इससे देहरादून की पुरानी पहचान और खूबसूरती भी जाती रहेगी। उनका कहना है कि इस शहर की प्राकृतिक खूबसूरती को बरकरार  रखने…

Read More

भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर एवं फिल्म निर्देशक सीएम से की भेंट

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर राज जायसवाल एवं फिल्म निर्देशक आदित्य चैबे ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने बताया कि 11 दिसंबर से उत्तराखण्ड की विभिन्न लोकेशन्स में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक सुन्दरता की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध प्रदेश है। यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत ही खूबसूरत लोकेशन्स हैं। फिल्म निर्माताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए हमारे यहां प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। जिसके माध्यम से औसतन 3-4 दिनों…

Read More

कांग्रेस बागी विधायकों के लिए फिर दरवाजे खोलने को तैयार !

देहरादून । उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल शुरु हो गई है। प्रदेश में अब अगला चुनाव 2022 में विधानसभा के लिए होना है और इसे लेकर कांग्रेस में खदबदाहट शुरु हो गई है। 2016 में सत्तासीन पार्टी को झटका देने वाले और तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार को गिराने वाले नेताओं के लिए भी पार्टी के दरवाजे खुल गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक सीबीआई केस में गिरफ्तारी की आशंका के बीच झूल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पुराने गिले-शिकवे मिटाने को तैयार हैं। उत्तराखंड में सबसे खराब स्थिति में पहुंच…

Read More

सीएम ने स्वच्छ कॉलोनी के पुरस्कार से किया सम्मानित, जानिए खबर

देहरादून । दून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने केवल विहार (संयुक्त) को कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में सबसे स्वच्छ कॉलोनी के पुरस्कार से सम्मानित किया जिसको केवल विहार वेलफेयर सोसायटी (ए से डी लेन) और केवल विहार वेलफेयर कमेटी (ई एवं एफ) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, उत्तराखंड से कई गणमान्यों और नागरिकों की उपस्थिति में ग्रहण किया।उल्लेखनीय है कि केवल विहार के करीब 20 परिवार में से अधिकांश कूड़ा प्रबंधन की मुहिम से जुड़े हुए हैं। यद्यपि दोनों सोसायटीज अलग अलग अपनी कार्यविधि संचालित करती हैं पर स्वच्छता से जुड़े महान कार्य के लिए दोनों सोसायटीज के अधिकांश सदस्यों ने कंधे…

Read More

पर्वतीय क्षेत्रों में 500 उपभोक्ता पर एक मीटर रीडर हो ,जानिए खबर

देहरादून | राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कक्ष में पौडी, श्रीनगर क्षेत्र में ऊर्जा विभाग से संबंधित समस्याओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में कहा गया कि सम्पूर्ण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में 500 उपभोक्ता पर एक मीटर रीडर होना चाहिए तथा अनुमान के आधार के स्थान पर वास्तविक विद्युत बिल दो माह में उपलब्ध कराया जाय। विद्युत कैम्प लगाने हेतु न्याय पंचायत अथवा ब्लाक कार्यालय का उपयोग किया जाय तथा कैम्प स्थल पर पेयजल का भी प्रबन्ध किया जाय। श्रीनगर, खिर्सू, पावौं, थलीसैंण एवं ढूंगीधार, चिपलधार मजरा महादेव, चाकीसैण, बीरोखाल, नैनीडांडा, रिकरीखाल…

Read More

ईरान एवं भारत में है गहरा सांस्कृतिक सम्बन्धः डॉ पण्ड्या

हरिद्वार । ईरान के चिकित्सक, शिक्षाविदों का 21 सदस्यीय एक प्रतिनिधि मण्डल गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचा। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रो. फरसाद के नेतृत्व में यह दल भारतीय संस्कृति एवं योग को जानने के लिए आया है। उल्लेखनीय है कि ईरान के प्रो. फरसाद सन् 2009 में देसंविवि से ‘यौगिक साइंस एण्ड होलिस्टिक हेल्थ’ में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है।प्रतिनिधियों से भेंट परामर्श के दौरान देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि भारत एवं ईरान का बहुत ही गहरा सांस्कृतिक सम्बन्ध है। इस रूप में भारत सदैव ही ईरान के साथ है। इस अवसर पर डॉ….

Read More

गांधी पार्क में ओपन जिम का सीएम त्रिवेंद्र ने किया लोकार्पण

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित ओपन जिम को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो में इस तरह के ओपन जिम बनाएं जाएं। देहरादून में खुले मैदानों व पार्कों की कमी है। इस तरह के जिम बनने से देशवासियो को काफी सुविधा मिलेगी।फिट इंडिया फिट दूनमुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी पार्क में वॉक के लिए आने वाले युवाओं, बच्चों व बुजुर्गो के स्वास्थ्य के लिये ओपन जिम लाभकारी होगा। यहां ट्रेनर भी रहेंगे। दिव्यांगजनों के अनुकूल उपकरण भी लगाए जाएं। क्रिएटिवीटी और टेलेंट दिखाने का मौका मिले…

Read More

स्मार्ट सिटी हेतु 575 करोड़ रूपए के कामों का हुआ शिलान्यास, जानिए खबर

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत कुल 575 करोड़ 18 लाख रूपए के कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें दून लाईब्रेरी लागत 12 करोड़ 33 लाख, पलटन बाजार विकास लागत 13 करोड़ 10 लाख, वर्षा जल निकासी लागत 16 करोड़ 27 लाख, परेड़ ग्राउन्ड जीर्णोद्धार लागत 20 करोड़ 85 लाख, सीवरेज लागत 28 करोड़ 41 लाख, पेयजल संवर्धन व वाटर मीटरिंग लागत 32 करोड़ 59 लाख, स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट लागत 56 करोड़ 63 लाख, स्मार्ट रोड लागत 190 करोड़ 54 लाख, इंटीग्रेटेड ऑिॅफस काम्प्लैक्स ग्रीन बिल्डिंग लागत 204 करोड़ 46 लाख के काम शामिल हैं।…

Read More

मिसेज दून दिवा सेशन-2 के फिनाले में पहुंचे राहुल रॉय , जानिए खबर

देहरादून । मिसेज दून दिवा सेशन-2 प्रतियोगिता का ग्रांड फिनालेे राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी के ऑडिटोरिम में किया गया। इस दौरान  फिल्म अभिनेता राहुल रॉय मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनका पंसदीदा शहर रहा है। राहुल रॉय ने चिकित्सा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान  वेदिक इंटरनेशनल प्रमोटर सोसाइटी की डायरेक्ट नलिनी तनेजा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर और सरवाइकल कैंसर की जागरूकता को लेकर किया गया है। कार्यक्रम के दौरान  खादी को भी प्रमोट करने के लिए खादी फैशन वॉक किया गया। कार्यक्रम में बतौर…

Read More

शीघ्र ही नई शिक्षा नीति : निशंक

ऋषिकेश । केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश में 33 वर्ष के बाद शिक्षा नीति का मसौदा आया है। निश्चित रूप से यह दुनिया की सबसे सशक्त नीति होगी। सशक्त भारत की आधारशिला इस नई शिक्षा नीति में समाहित होगी। स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय के चतुर्थ दीक्षा समारोह में शामिल होने आए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि देश के सामने शीघ्र ही एक नई शिक्षा नीति आने वाली है। 33 साल बाद शिक्षा नीति का मसौदा देश के सामने आया है। उन्होंने कहा इस…

Read More