Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



विभिन्न लोक संस्कृतियां मिलकर हमें दिलाती है पहचान: सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को देर सांय सुभाष रोड स्थित स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में अयोजित हिमालयन ट्राइब महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने रं-रौंगपा-जाड़-शौका जनजाति की ओर से आयोजित इस महोत्सव को जनजाति समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने का कारगर प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान को बनाये रखना होगा। बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा इस आयोजन में की गई पहल को भी उन्होंने सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है युवाओं को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, बोली, भाषा व सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार गंगा में अनेक धाराओं के मिलन से गंगा गंगा ही रहती उसी प्रकार हमारी विभिन्न लोक संस्कृतियां मिलकर हमें पहचान दिलाती है। हमारी संस्कृति हमारी विरासत है इस विरासत से भावी पीढी को परिचित कराने का कार्य हमें करना होगा। हमारी खूबसूरती का रहस्य भी हमारी लोक संस्कृति ही है। उन्होंने कहा कि आज जब हर घंटे में एक बोली समाप्त हो रही है, भाषा सिमट रही है ऐसे में अपनी बोली, भाषा, वेश-भूषा, लोक कला व लोक संस्कृति को संरक्षित करने के समेकित प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने इसके लिये राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में अपनी लोक भाषाओं को संरक्षित करने के लिये उन्हें पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा रहा है जिसकी शुरूआत पौड़ी से की गई है, अल्मोड़ा से भी शीघ्र यह पहल आरम्भ की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति घाटी, हर्षिल, रं घाटी, दारमा, व्यास, चौदास का प्राकृतिक सौन्दर्य एवं लोक संस्कृति बेजोड़ है। प्रसिद्ध फिल्मकार महेश भट्ट जैसे कई फिल्मकार यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का भी आह्वान किया। महोत्सव में जनजाति क्षेत्रों के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने श्री डी.एस. नेथवाल द्वारा तैयार की गई विडियो ‘‘अंग भी हुंटी‘‘ का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंगला माता, चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद ममगाई, सी.एस.नपलच्याल, डॉ आई.एस.पाल सहित बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग उपस्थित थे। 

Leave A Comment