बिटक्वाइन: हत्याकांड में फरार चल रहे तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
देहरादून | अगस्त माह के दौरान प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बिटक्वाइन एकाउंट पासवर्ड जानने हेतू प्रताड़ित कर की गयी हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के सात आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अगस्त की रात्रि में मैक्स हॉस्पिटल से थाना राजपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में कुछ लोग एक गाड़ी से हॉस्पिटल में लेकर आये थे। जिसका चैक अप करते समय वह लड़के हॉस्पिटल से भाग गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस…
देहरादून : ग्रेट इंडियन कलिनरी चैलेंज का शुभारंभ
देहरादून | आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में आज ग्रेट इंडियन कलिनरी चैलेंज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक उत्साही शेफ्स की भागीदारी देखी गई। प्रतियोगिता को पेशेवर शेफ्स के साथ-साथ आतिथ्य प्रबंधन कॉलेज के छात्रों के लिए खुला घोषित किया गया था, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय व्यंजनों की श्रेणियों में लाइव कुकिंग की। प्रतियोगिता में देहरादून, मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश के संस्थानों और होटलों की भागीदारी देखी गई।इस अवसर पर कुछ प्रतिभागियों में होटल सॉफ्टेल प्लाजा से शेफ आशीष कुमार और उमेश, होटल हाईडेन हरिद्वार से शेफ विपिन कुमार, द सोलिटेयर से शेफ वेनी राम, गैराज डाइन इन…
क्रिकेटर कपिलदेव पहुंचे रुद्रपुर, जानिए खबर
रुद्रपुर । 1983 के विश्व कप चैंपियन के नायक और अपनी बायोग्राफी पर बन रही फिल्म को लेकर इन दिनों चर्चा में बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कपिल देव मंगलवार को रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हो या कोई और प्रदेश, खिलाड़ी इंडिया के लिए खेलें। ये बात उनके दिमाग में हर वक्त होनी चाहिए। कपिलेव रुद्रपुर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच थे। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि जब कभी भी मैदान में उतरो तो पढ़ाई के बारे में बिल्कुल मत सोचो और जब पढ़ाई करो तो मैदान के बारे में नहीं…
संविधान दिवस : ‘भारत के संविधान’ के संकल्प को दोहराया
देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय सभागार में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश की उपस्थिति में सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा ‘‘भारत के संविधान’’ के संकल्प को दोहराया गया। अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि भारत के संविधान में समस्त नागरिकों की गरिमा व देश की एकता बनाये रखने का वृहद एवं शाश्वत संदेश है। उन्होंने भारतीय संविधान की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी देते हुए समस्त कार्मिकों से संविधान की भावना के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करते हुए मजबूत राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।इस अवसर पर मीडिया को दिये गये साक्षात्कार में अपर मुख्य…
शहर के सूरतेहाल को बिगाड़ रहे पोस्टर, बैनर, स्मार्ट सिटी के लिए बड़ा रोड़ा
देहरादून । एक तरफ शासन, प्रशासन द्वारा राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिशें की जा रही है वहीं दूसरी ओर शहर की दीवारों को निजी संस्थानों द्वारा अपने विज्ञापनों के इश्तहारों से पाटा जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह राज्य की सांस्कृतिक छवि को उभारने और पर्यटकों को आकृर्षित करने के लिए कला और संस्कृति का दर्शन लोगों को इस तरह की पेटिंग और कलाकृतियों से करना चाहते है वहीं दूसरी ओर यह निजी संस्थान शहर की सूरत को गंदा कर रहे है लेकिन इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है। राजधानी दून की मुख्य सड़कों से गुजरते…
एक दिसंबर को होगी देहरादून हाॅफ मैराथन, जानिए खबर
देहरादून । हाफ मैराथन के 8 वें संस्करण के बारे में बताते हुए, आयोजक पीसी कुशवाहा ने कहा, “देहरादून हॉफ मैराथन के 8 वें संस्करण की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हमें हमेशा देहरादून में भारी प्रतिक्रिया मिली है। हम एक समावेशी फिटनेस आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन की श्रृंखला की मेजबानी कर रहे हैं। हम प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव और देहरादून हाफ मैराथन 2019 के बाद भी निरंतर फिटनेस दिनचर्या के लिए एक सुखद शुरुआत चाहते हैं। थ्रिल जोन एक ऐसा संगठन है जो मैराथन और व्यापक प्रशिक्षण के माध्यम से…
मछलियों को पकड़ने में अवैधानिक तरीकों के प्रयोग को रोका जाएगा
देहरादून | कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रायोगिक तौर पर गैण्डे का रिइन्ट्रोडक्शन किया जाए। मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित गांवों में वॉलण्टरी विलेज प्रोटेक्शन फोर्स की स्थापना जल्द से जल्द की जाए। कॉर्बेट व राजाजी पार्क में टाइगर व हाथी की अधिकतम धारण क्षमता का अध्ययन कराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बंदरों को पीड़क घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में गरतांग गली ट्रेल में मार्ग निर्माण, उसके प्राचीन स्वरूप को बनाए रखते हुए किया जाए। प्रदेश में संरक्षित क्षेत्रों के निकट स्थित टोंगिया व अन्य ग्रामों में सोलर लाईट,…
दुःखद : डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
देहरादून । बल्लूपुर फ्लाईओवर पर डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार कैंटरिंग संचालक की मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया है।एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े चार बजे रघुवीर शर्मा (25)पुत्र रोलू राम शर्मा निवासी अटाल तहसील त्यूणी हाल निवासी इंदिरा कालोनी चक्खुवाला और रितिक तोमर (24)पुत्र कुंवर सिंह निवासी चकराता कैंटरिंग के कार्य के चलते बाइक से प्रेमनगर झाझरा की ओर जा रहे थे। वहां…
उत्तराखण्ड : महाकुम्भ खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
देहरादून । तृतीय खेल महाकुंभ के न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में भूपेंद्र बिष्ट और संजीवनी सबसे तेज धावक बने। दोनों ने 60 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। युवा कल्याण एवं पीआरडी निदेशालय तपोवन रोड में सोमवार को रायपुर ब्लॉक के न्याय पंचायतों की खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। न्याय पंचायत स्तर पर अंडर-12 आयु वर्ग के खेल महाकुंभ का उद्घाटन युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत ने किया। बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में भूपेंद्र बिष्ट प्रथम, इशांत बिष्ट दूसरे, आदित्य पुरोहित तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में चित्रांश पहले, तरूण सिंह दूसरे,…
1200 नलकूप का निर्माण कार्य पूर्ण , जानिए खबर
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणाओं पर हुआ अमल देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणाओं पर अमल करते हुए जलनिगम द्वारा छावनी परिषद गढ़ी कैंट क्षेत्र की जनता को 1200 एलपीएम पानी देने वाला नलकूप निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणानुसार अब ओवरहैड टैंक के निर्माण की कवायद प्रारम्भ होने जा रही है। सोमवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने छावनी परिषद कार्यालय में पेयजल निगम एवं छावनी परिषद के अधिकारियों संग बैठक कर शासन द्वारा पेयजल योजना के लिए जारी एक करोड़ की धनराशि से निर्मित नलकूप की जानकारी ली और ओवरहैड टैंक के निर्माण…






























