राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : उत्तराखंड फिल्म अनुकूल राज्य हेतु प्रथम पुरस्कार के लिए नामित
त्रिवेंद्र सरकार द्वारा लाया गया फ़िल्म नीति रहा हिट देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत अधिकांश फिल्म और अनुकूल राज्य का प्रथम पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह उत्तराखण्ड के पर्यटन के लिये शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं की सुविधाओं के दृष्टिगत आकर्षक फिल्म नीति लागू की गई है। गत वर्ष राज्य में आयोजित निवेश सम्मेलन में भी देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं द्वारा सुझाव दिये गये थे, जिसके बाद राज्य सरकार…
उत्तराखंड : बादल फटने से चार लोगों की मौत
देहरादून । उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बादलों ने कहर बरपा दिया। यहां दो जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। जिसमें 11 घर बह गए हैं। दोनों घटनाओं में दो महिला और दो बच्चों की मौत हो गई है। दो महिलाएं मलबे में दबी हैं। एक लापता है व कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोग इन घटना को बादल फटना बता रहे हैं। जबकि प्रशासन का कहना है कि दोनों अतिवृष्टि की घटनाएं हैं। बादल फटने की दूसरी घटना चमोली जिले के देवाल क्षेत्र के फल्दिया गांव में घटी। यहां बरसाती मलबे में दबने से मां-बेटी की…
हमारा उद्देश्य राज्य में सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देना : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि राज्य में शीघ्र ही वेलनेस योगा, आयुर्वेद व पर्यटन पर आधारित संयुक्त रूप से एक समिट का आयोजन किया जायेगा। इससे राज्य को इस क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी तथा अधिक से अधिक निवेशक राज्य के प्रति आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य में सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देना है इसी दिशा में हमारे प्रयास भी जारी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के समग्र विकास व ग्रामीण आर्थिकी की मजबूती के लिये भी हमारे प्रयास जारी…
दस किमी की परिधि में मिलेें स्वास्थ्य सुविधाएं : सीएम त्रिवेंद्र
जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि उत्तराखण्ड में दस किमी की परिधि में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर समयबद्धता से काम किया जाए। संस्थागत प्रसव के प्रतिशत को बढ़ाया जाए। प्रसव के तुरंत बाद नवजात को मां का दूध पिलाए जाने के महत्व को प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है। सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाईयो की उपलब्धता को सुनिश्चित कर लिया जाए। जिन जिलों मे बालिका लिंगानुपात अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री, सचिवालय में चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार…
हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून में बनेंगे 25 सीएनजी स्टेशन , जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय मंत्री से राज्य में पी.एन.जी एवं सी.एन.जी. के विस्तार व राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों, चारधाम यात्रा मार्गों के संबंध में वार्ता की गई। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के लिए हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होने कहा कि गंगोत्री, यमुनोत्री में नागरिक व अस्थापना सुविधाओं के कार्य गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) द्वारा किया जायेगा। केदारनाथ में…
नाबार्ड ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, जानिए खबर
देहरादून | नाबार्ड द्वारा भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, आई.टी. पार्क, देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सुनील चावला ने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवन दान देसकता है तथा किसी को हमारे सहयोग से जीवन मिल जाए तो इससे बढ़कर हमारे लिए कोई दूसरी खुशी नहीं हो सकती। भारतीय रेडक्रास सोसायटी, उत्तराखण्ड के सचिव डॉ अंसारी तथा उत्तराखण्ड नेशनल हेल्थ मिशन की प्रमुख डॉ. पार्वती पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा…
राज्यपाल ने 18 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से किया सम्मानित
देहरादून । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 18 महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किये। इनमें साहसिक कार्य, सामाजिक कार्य, खेल, कृषि, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाएं और किशोरियाँ शामिल हैं। अल्मोड़ा से गीता देवी व गंगा बिष्ट, बागेश्वर से विशाखा, चम्पावत से सीमा देवी, देहरादून से नीरजा गोयल, मीताली शाह व आशा कोठारी, पिथौरागढ़ से लक्ष्मी भट्ट व खीमा जेठी, हरिद्वार से बेबी नाज, नैनीताल से कनक चन्द, समृद्धि बहुगुणा व मुन्नी देवी, उत्तरकाशी से शान्ति ठाकुर, ऊधमसिंह नगर से डाॅ0 ज्योति गांधी, पूजा एवं डा0 रजनीश…
उत्तराखण्ड सरकार ने असम राज्य के बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु दिया 5 करोड़ का बैंक ड्राफ्ट
देहरादून / नई दिल्ली | नई दिल्ली स्थित असम भवन में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा असम राज्य में आयी विनाशकारी बाढ़ से पीड़ित/प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से रूपये 5 करोड़ का बैंक ड्राफ्ट मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखण्ड की अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी द्वारा असम के प्रमुख स्थानिक आयुक्त कैलाश चंद सामरिया को सौंपा। खबरे और भी …. लखनऊ | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुरूवार को सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर, निराला नगर, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. ओम प्रकाश की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री…
सुषमा स्वराज के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर सीएम त्रिवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को नई दिल्ली के पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खबरे और भी …. पेंशनरों का कल्याण शिविरों के माध्यम से किया जाएगा भौतिक सत्यापन देहरादून । जनपद स्तर पर समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सत्यापन से छूटे पूर्व पेंशनरों का शिविर के माध्यम से भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु रोस्टरवार 9 अगस्त से 03 सितम्बर 2019 तक कल्याण शिविरों का आयोजन करने के…
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी
देहरादून । एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने दून शहर में जाम और अव्यवस्था का कारण बनने वाले विक्रम, ऑटो और सिटी बसों पर सीधे सीज की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि बीच सड़क पर सवारी उतारने और बैठाने की कोशिश भी की जाए तो तुरंत कार्रवाई करें। इसके लिए उन्होंने सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस और थाना-चैकी पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी। राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए नव नियुक्त कप्तान ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। इसमें जाम और अव्यवस्था का कारण बनने वाले ऑटो, विक्रम और सिटी…





























