Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की हुई बैठक

prsi

देहरादून | मंगलवार को देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में सबसे पहले पीआरएसआइ देहरादून चैप्टर के दिवंगत सदस्य स्व.दीपक उनियाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चैप्टर के सदस्यों की तरफ से रुपये 50 हजार की राशि एकत्रित कर उनके परिजनों को दिया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अगस्त माह में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर देहरादून चैप्टर द्वारा बॉलीवुड के उभरते हुए फ़िल्म म्यूजिक डायरेक्टर बी.के.सामंत को स्मृति चिन्ह प्रदान…

Read More

पहाड़ी संस्कृति पर काम कर रहे क्वीला गांव के मैठाणी

तीन हजार से अधिक मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं मैठाणी रुद्रप्रयाग। जानेमान नाराज ह्वैगी और गुड्डू का बाबा गाने से प्रसिद्ध हुए गढ़वाली गायक सौरभ मैठाणी युवा दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल हुए हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी गायिका का जादू बिखेरा है। उनका प्रयास है कि गढ़वाली लोक गीतों से उत्तराखण्ड को पहचान मिले और देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन हो सके। मूलतः जिले के भरदार पट्टी अन्तर्गत क्वीला गांव निवासी सौरभ मैठाणी की जिज्ञासा बचपन से ही संगीत के प्रति रही। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ ही संगीत की शिक्षा भी…

Read More

महिलाओं को भीमल ने दी नई पहचानः नेहा शर्मा

जल्द ही लगाई जाएगी समस्त उत्पादों की प्रदर्शनी देहरादून। ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देशय से कार्य कर रही त्रिकोण सोसायटी जल्द ही हस्तनिर्मित वस्तुओं की ऐसी प्रदर्शनी लगाने जा रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एक अलग पहचान मिलेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए त्रिकोण सोसायटी की चेयरपर्सन नेहा शर्मा ने बताया कि स्किल डवलपमेंट ऑफ इंडिया के अंतर्गत चलाए जा रहे एक प्रोजेक्ट के तहत भीमल की छाल से उत्पाद बनाए जा रहे है। त्रिकोण संस्था द्वारा लगभग 2000 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों जैसे टेलरिंग, फूड प्रोसेसिंग, अर्टिफिशियल ज्वैलरी, ब्यूटीशियन आदि की…

Read More

केदारनाथ में सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में केदारनाथ में अवस्थापना सुविधाओं के सबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। केदारनाथ में अवस्थापना सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु केदारनाथ व बद्रीनाथ के साथ-साथ पंच बद्री व पंच केदार के दर्शन भी कर सकें, इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाईट व अन्य माध्यमों से इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ में अवस्थापना विकास संबधी जो कार्य होने हैं,…

Read More

मुख्य न्यायाधीश की बिगड़ी तबीयत

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की सोमवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। आनन फानन उन्हें हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर किया गया। बीडी पांडेय अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में दोपहर बाद वह एसटीएच पहुंचे। सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचने पर वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया। बताया गया कि डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है, उनका ईसीजी किया गया। साथ ही ब्लड प्रेशर व हार्ट बीट पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह के मुताबिक एसटीएच से…

Read More

राज्य के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन सतर्क

देहरादून। उत्तराखंड के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद से ही जिला प्रशासन सतर्क है। हालांकि, इस बीच कुछेक इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिसने उमस को और भी बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। करीब 12 घंटे बाद शाम पांच बजे यातायात सुचारु किया जा सका। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार रात से बुधवार तक देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी से भारी…

Read More

अटल आयुष्मान योजना पर अस्पतालों का पलीता

देहरादून। राज्य हो या फिर केन्द्र सरकार की किसी भी योजना के आम आदमी तक पहुंचने से पहले ही सरकारी पलीता उस पर लग जाता है। अटल आयुष्मान योजना पर पलीता लगाने में भी डाक्टरों ने कोई कोर कसर नही छोड़ी। मरीजों के इलाज के नाम पर प्रदेश भर के अस्पताल में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा है। जिसे रोक पाना अब सरकार के सामने नई चुनौती बनकर आ रहा है। 25 दिसंबर 2018 को उत्तराखंड सरकार ने सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना यानी अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत की। योजना का मकसद 23 लाख परिवारों को फायदा पहुंचाना था, जिसके…

Read More

पत्रकारों को 15 हजार पेंशन देने की मांग, जानिये खबर

हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब की आमसभा की बैठक में प्रदेश सरकार से तेलंगाना की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पत्रकारों को 15000 पेंशन देने की मांग की गई। इसके अलावा लघु एवं मझोले समाचार पत्रों के संरक्षण के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री से मिलेगा। रविवार को अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता और महासचिव महेश पारीक के संचालन में संपन्न हुई आमसभा की बैठक में क्लब की विकास संबंधी योजनाओं तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों चर्चा की गई। इस दौरान…

Read More

सौंग बांध व जमरानी बांध पर जल्द ही मिल सकती है सौगात….

cm

देहरादून | इस महीने की 11 तारीख को प्रधानमंत्री कार्यालय में सौंग बांध व जमरानी बांध को लेकर बैठक बुलाई गई है। इसमें पीएमओ व उत्तराखंड शासन के अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। सौंग बांध व जमरानी बांध दोनों ही मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण इन योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व जलशक्ति मंत्रालय से कई बार अनुरोध किया है। नीति आयोग की गवर्निंग बाडी की बैठक में भी इस बाबत पुरजोर तरीके से उठाया गया था। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वयं इनके लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरे करने…

Read More

एनएसए डोभाल और सेना प्रमुख जनरल रावत ने किया ‘हिल वॉरियर्स’ का विमोचन

नई दिल्ली /देहरादून | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक मनजीत नेगी की नई पुस्तक ‘हिल वॉरियर्स’ का छह जुलाई को दिल्ली स्थित आकाश एयरफोर्स ऑफिसर मेस के सभागार में विमोचन किया। इस अवसर पर कोस्ट गार्ड के पूर्व महानिदेशक राजेंद्र सिंह (रिटायर्ड), रॉ के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना, एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी, नेशनल टेक्नीकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी और केदारनाथ के पुनर्निर्माण के हीरो कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल भी मौजूद रहे। रक्षा-सुरक्षा और प्रशासन में शीर्ष पदों पर महती भूमिका निभा रहे पहाड़ के…

Read More