देहरादून , हरिद्वार डीएम समेत कई आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादले
देहरादून। राज्य सरकार ने कई आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया है। कुछ आईएएस अधिकारियों से कुछ विभाग कम कर उन्हें हल्का किया गया है तो कुछ की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। कुछ जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हटाया दिया गया है। प्रमुख सचिव मनीषा पंवार से जलागम और मुख्य परियोजना निदेशक जलागम का दायित्व हटा दिया गया है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, चंपावत के डीएम बदल दिए गए हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत को मेलाधिकारी हरिद्वार नियुक्त किया गया…
कल होगा कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का शिलान्यास
प्रधानमंत्री के सैन्यधाम के संकल्प की दिशा में बड़ी पहल देहरादून | देवभूमि व वीरभूमि के रूप में दुनियाभर में पहचान रखने वाले उत्तराखण्ड को सैन्यधाम बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। शुक्रवार को देहरादून के कुंआवाला (हर्रावाला) में कोस्टगार्ड के भर्ती केंद्र का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इसका शिलान्यास करेंगे। हाल ही में डीजी कोस्टगार्ड राजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इसका अनुमति पत्र सौंपा था। उत्तराखण्ड में देश के लिए बलिदान होने की लम्बी परम्परा रही है। यहां औसतन हर परिवार में एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर देश सेवा के…
सीएम त्रिवेंद्र ने अंकुर पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय के पुत्र अंकुर पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ऊधमसिंह नगर के गुलरभोज स्थित श्मशान घाट में स्व. अकुंर पाण्डेय के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए व शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी अंकुर पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रैपिडो बाइक यात्रियों को ट्रैफिक जाम से दिलाएगी निजात , जानिये खबर
देहरादून | रैपिडो बाइक ने अपना देहरादून में शुरू किया। बेंगलुरु स्थित यह कंपनी पारंपरिक चौपहिया टैक्सियों को बाइक से बदल कर परिवहन की सदियों पुरानी अवधारणा पर एक नया रिवाज प्रस्तुत कर रहा है।यह कंपनी ट्रैफिक जाम के दौरान यात्रियों को होने वाले परेशानियों, विशेषकर सुबह में भारी ट्रैफिक को, इन मुद्दों से निपटना चाहता है। यह यात्रियों को कार या सार्वजनिक परिवहन के बजाय एक बाइक का वैकल्पिक विकल्प प्रदान करता है ताकि वे ट्रैफिक जाम के दौरान जल्दी से नेविगेट कर सकें और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लॉन्च के मद्देनजर, रैपिडो वर्तमान में महज…
देशभर में 7 जुलाई को सीटीईटी परीक्षा
देहरादून । सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। देशभर में यह परीक्षा सात जुलाई को आयोजित की जाएगी। सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि देना होगा। यह परीक्षा 107 शहरों में आयोजित करवाई जाएगी। कक्षा 1 से 5 तक के लिए सीटीईटी पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 तक के लिए सीटीईटी पेपर 2 में शामिल होगा होगा। डाउनलोड करें एडमिट कार्ड -सबसे पहले सीटीईटी की वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।…
मांगों को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार, जानिए खबर
देहरादून । शिक्षकों ने महारैली निकाल विधानसभा कूच किया। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने स्कूल संघ की ज्वलंत समस्याओं को लेकर व मांगों के निराकरण न होने पर विधान सभा कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें विधान सभा से पहले ही रोक दिया। जिसके बाद वह सडक पर ही धरने पर बैठ गये। शिक्षक एकीकरण के आदेश को निरस्त करने, केंद्रीय विद्यालयों के समान शिक्षकों को त्रिस्तरीय कैडर लागू करने और शिक्षा निदेशालयों के एकीकरण की मांग कर रहे हैं। ं प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि राज्य गठन के 18 वर्ष…
लूट का विरोध: पेट्रोल पंपों में रही हड़ताल
देहरादून । प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पेट्रोल पंप मालिक गगन भाटिया से 12 लाख रूपये की लूट हुई। जिसके विरोध में आज दून और मसूरी में पेट्रोल पंप बंद रखे गए। मसूरी में भी पेट्रोल पंप की हड़ताल थी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़। हालांकि दोपहर एक बजे एसएसपी के अपराधियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हो गई। प्रेमनगर में बीती देर रात हुई लूट की इस घटना के बाद मंगलवार को दून के सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी के नेतृत्व में गांधी…
विधानसभा सत्र : कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में कांग्रेस ने किया हंगामा
देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस नियम 310 के तहत कानून-व्यवस्था पर चर्चा कराने मांग को लेकर अड़ गई। इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा और स्पीकर के नियम 58 में इस पर चर्चा की अनुमति दिए जाने के बाद ही प्रश्नकाल शुरु हो सका। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है। प्रदेश में बच्चियों का बलात्कार हो रहा है और…
स्मार्ट सिटी मिशन स्थापना दिवस: सीएम ने स्मार्ट कार्ड किये वितरित
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार सांय राजपुर रोड स्थित होटल में स्मार्ट सिटी मिशन स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न फर्मों को विभिन्न कार्यों के कार्यादेश एवं स्मार्ट कार्ड भी वितरित किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देहरादून शहर की बढ़ती आबादी के दवाब को कम करने के लिये नये देहरादून की परिकल्पना को साकार किया जायेगा। इसके लिये लगभग 4 हजार हेक्टियर क्षेत्र का लैण्ड बैंक बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट नागरिकों के बिना स्मार्ट शहर की कल्पना नही की जा सकती है। देहरादून को स्मार्ट शहर बनाने के…
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाए सम्मानित , जानिए खबर
देहरादून । जैन मिलन महिला एकता देहरादून के तत्वावधान में जैन धर्मशाला गांधी रोड में वीतराग विज्ञान पाठशाला की संचालिका वीना जैन के प्रशिक्षण में बालक बालिकाओं एवं महिलाओं ने समंत भद्राचार्य के जीवन परिचय पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महिला जैन एकता की महामंत्री वंदना जैन ने किया। कार्यक्रम की ’मुख्य अतिथि डॉ रश्मि त्यागी रावत रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के चेयरमैन सचिन जैन रहे। सचिन जैन ने संस्था में निरंतर सक्रिय रूप से भूमिका निभाने वाली और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम की…






























