महानिदेशक सूचना द्वारा समीक्षा बैठक , जानिए ख़बर
देहरादून। नवनियुक्त सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सोमवार को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, रिंग रोड़ देहरादून में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ महानिदेशक सूचना द्वारा समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय। डॉ. बिष्ट ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक संचार तकनीकि का उपयोग कर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। सूचना विभाग को भी अपने कार्यों में इसके अनुसार बदलाव लाने के प्रयास…
आयुुष्मान योजना से दो अस्पताल बाहर, 10 निलंबित
देहरादून/काशीपुर । उत्तराखंड में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना से निः शुल्क इलाज के लिये सम्बद्ध दो प्राइवेट अस्पतालोें को बाहर कर दिया गया है तथा दस अस्पतालों की सम्बद्धता निलम्बित कर दी गयी हैै। सूचना अधिकार के अन्तर्गत अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के प्र्रदेश कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना सेे यह खुलासा हुआ है । काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन नेे अटल आयुुष्मान उत्तराखंड योजना कार्यालय, देहरादून से आयुष्मान योजना से सम्बन्धित विभिन्न सूूचनायें मांगी थी इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/प्रशानिक अधिकारी पूनम चन्देेेल नेे अपनेे पत्रांक 274 दिनांक 15 जून से सूचना उपलब्ध करायी है…
काॅमेडी में रोहित ने मारी बाजी, जानिए खबर
टाॅप छह प्रतिभागी होंगे पांचवे देहरादून इंटरनेशलन फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा देहरादून । उत्तराखण्ड में पहली बार उत्तराखण्ड काॅमेडी टैलेंट हंट का आयोजन देहरादून के क्रास रोड माॅल में किया गया। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं ने काॅमेडी में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम के दौरान टाॅप छह युवाओं का चयन किया गया जिनमें रोहित प्रथम स्थान पर रहे, द्वितीय पर अंश, तृृतीय पर विवेक, चैथे पर रजत, पांचवे स्थान पर दुर्गेश एवं छटे स्थान पर मोहित एवं मोहित की जोड़ी रही। कार्यक्रम के आयोजक एवं देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन…
सीएम त्रिवेंद्र ने राजभवन की पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का किया विमोचन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राजभवन की पत्रिका ‘देवभूमि संवाद’ का विमोचन किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और उनके पति प्रदीप कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘देवभूमि संवाद’ के प्रकाशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राजभवन की गतिविधियों के दस्तावेजीकरण का अच्छा प्रयास है। रावत ने कहा कि राजभवन की भूमिका सदैव संरक्षक और मार्गदर्शक की रहती है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मौर्य सदैव आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के सरोकारों के प्रति सजग रहती हैं। राज्यपाल मौर्य ने…
बच्चे के जन्म पंजीकरण के लिए हो सुदृढ़ व्यवस्था : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | पी.सी.पी.एन.डी.डी एक्ट का कड़ाई से पालन किया जाय। सीएमओ के माध्यम से सभी जनपदों में अल्ट्रासाउण्ड मशीनों की सूची मांगी जाय। जनपदवार यह सूची सरकार को भी उपलब्ध कराई जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक अल्ट्रासाउण्ड मशीन पर जीपीएस ट्रेकर लगा हो। अल्ट्रासाउण्ड मशीनों व अल्ट्रासाउण्ड करने वाले डॉक्टरों का पंजीकरण अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्ट्रासाउण्ड निर्माता व आपूर्तिकर्ता दोनों फर्मों का पंजीकरण भी अनिवार्य किया जाय। जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा समय-समय पर अल्ट्रासांउट केन्द्रों का निरीक्षण किया जाय। यदि कोई अवैध इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आई.वी.एफ) सेंटर चल रहे हैं, तो औचक निरीक्षण…
सराहनीय कार्य : लाल चुनरिया ओढ़े विदा हुई 31 बेटियां
बालाजी सेवा समिति की अनूठी पहल देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति की ओर रविवार को हिन्दू वैदिक रीति रिवाज से 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया और खुशियो के आंसू और लाल चुनरिया ओढ़े 31 बेटियों को विदा किया। रविवार सुबह दर्शनलाल चौक स्थित पंचायती मंदिर से जब 31 दूल्हों की एक साथ बारात निकली तो सब देखते रह गए। एक के बाद एक दूसरा दूल्हा कतार में देख लोग रास्ते में खड़े होकर बारात का लुप्त उठाने लगे और जब तक बारात उनके आंखों से दूर न हुई तब तक दूल्हों को देखते रहे। घोसी गली…
मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड में महिलाओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा
हिमाचल फिल्म सिटी ने आयोजित किए ऑडिशन देहरादून । मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड के ऑडिशन रविवार को देहरादून के होटल सिद्धार्थ में संपन्न हुए। आयोजक हिमाचल फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पदम वर्मा ने बताया कि इसमें कुल 17 महिलाओं ने भाग लिया। जिनमें से 11 महिलाओं को राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया है, जिसका आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ आगामी 27 व 28 जुलाई को किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल फिल्म सिटी पिछले दो वर्षों से लगातार मिसेज इंडिया उत्तराखण्ड का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिसेज इण्डिया की…
मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त
शहर के कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति हुई बाधित देहरादून । रविवार को दोपहर के समय मूसलाधार बारिश के साथ आए तेज अंधड से शहर के कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो वहीं अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस व प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ों को काटकर मार्गो से हटाया जिससे यातायात सुचारू हो सका। पेड़ गिरने से शहर में आधा दर्जन से अधिक वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई। दोपहर के समय आए तेज अंधड व बारिश…
साहसिक गतिविधियों के लिए बनेगा अलग से निदेशालय
पौड़ी | गढ़वाल कमिश्नरी के 50 वर्ष पूरे होने पर पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने आए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए पौड़ी गढ़वाल सहित राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न निर्णयों की जानकारी दी। इस अवसर पर सहकारिता व उच्च शिक्षा मंत्री डा.धनसिंह रावत, विधायक दिलीप सिंह रावत, पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरूषोत्तम भी उपस्थित थे। पौड़ी में सीता माता सर्किट विकसित किया जाएगा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि पौड़ी में ‘‘सीता माता सर्किट’’ विकसित किया जाएगा।…
13 विषयों पर हुई चर्चा, 11 पर लगी मुहर
पौड़ी/देहरादून । पौड़ी कमिश्नरी के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह के तहत मुख्यालय में पहली बार प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल की बैठक में 13 विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें 11 पर मुहर लगायी गई। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में रोजगार औए स्किल डेवलपमेन्ट, मंडी समिति में रिवॉल्विंग फंड को स्वीकृति, पर्यटन विकास परिषद के साहसिक पर्यटन अधिकारी के वेतनमान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने, चैखुटिया को नगर पंचायत का दर्जा देने, देहरादून के पुरकुल तक मसूरी रोपवे…






























