दून पुलिस चुनेगी स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर, जानिए खबर
देहरादून । छोटी उम्र में ही छात्रों में दोपहिया वाहन चलाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है, लेकिन उम्र कम होने की वजह से छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुये देहरादून पुलिस ने युवाओं के लिये स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के नाम से एक जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का मकसद ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देना है। दून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दून पुलिस…
मरीना टिहरी झील में करोड़ों की प्लोटिंग डूबी
टिहरी । लापरवाही और बदइंतजामी की वजह से झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ढाई करोड़ की लागत से बनाई गई मरीना रेस्तरां बोट टिहरी झील में डूब गई है। इसी बोट में पिछले साल राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी और इसी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ’13 जिले, 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ के लिए 13 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ऐलान किया था। खुद टिहरी झील उनमें से एक है। टिहरी बांध और टिहरी झील उत्तराखंड के लोगों के साथ किए जा रहे आधे-अधूरे प्रयोगों की प्रयोगशाला बन गए हैं। टिहरी झील में…
ब्लड प्रेशर को कम करने में अखरोट है मददगार
देहरादून | नये पेन स्टेट अध्ययन के अनुसार, यदि निम्न सैचुरेटेड वसा वाले भोजन के साथ वॉलनट या अखरोट लिया जाये तो इससे उन लोगों के ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है, जिन्हें कार्डिवेस्कुलर डिजीज का खतरा रहता है। असिलसिलेवार रूप से नियंत्रित अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने प्रतियोगियों के भोजन में कुछ सैचुरेटेड वसा हटाकर उसकी जगह अखरोट को शामिल करने के प्रभाव का परीक्षण किया। उन्घ्होंने पाया कि जब प्रतियोगियों ने रोजाना कम मात्रा वाले सैचुरेटेड वसा के साथ अखरोट खाया तो उनका सेंट्रल ब्घ्लड प्रेशर निम्घ्न था। शोधकर्ताओं के अनुसार, सेंट्रल प्रेशर वह प्रेशर होता…
सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम: उत्तराखंड के 11 छात्रों ने टॉप 3 में बाजी मारी
देहरादून । सीबीएसई ने 10वीं के परिणाम जारी कर दिए। इसमें उत्तराखंड के 11 छात्र-छात्राओं ने टॉप 3 में बाजी मारी। साथ ही फस्र्ट टॉपर में भी देहरादून रीजन के सात छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। 10वीं की परीक्षा में देहरादून की शगुन मित्तल देश में तीसरे स्थान पर रहीं, इसके साथ ही वें उत्तराखंड की टॉपर भी हैं। इसमें फस्र्ट टॉपर 3, सेकंड टॉपर 4 व थर्ड टॉपर भी 4 छात्र-छात्राएं रहे। देहरादून के दिल्ली पब्लिक स्कूल कालागांव की छात्रा शगुन मित्तल, रुद्रपुर के अमेनिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा जगनूर कौर और…
गर्माया दबंगों की पिटाई से दलित की मौत का मामला
तहसील में शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन देहरादून/मसूरी । विकासखंड जौनपुर के बसाड़ गांव में शादी समारोह में पहुंचे एक दलित युवक को कुछ दबंगों ने बुरी तरह पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण गुस्से में है। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने थत्यूड तहसील पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर 3 की गिरफ्तारी कर ली है। पीड़ित परिवार का रो-रो…
बाबा केदार की डोली ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हुई
नौ मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट ऊखीमठ/देहरादून । बाबा केदार की उत्सव डोली शीतकालीन पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हो गई। सोमवार सुबह भगवान के दर्शनों के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ आया। आगामी नौ मई को केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। रविवार को देर शाम को पौराणिक परंपरा के अनुसार शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना पूरी विधि विधान एवं पौराणिक परंपराओं के आधार पर की गई। लगभग ढाई घंटे तक चली…
मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने सपने को साकार कर रही मीना
देहरादून। जीवन में हौसला और जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है बल्कि वह संभव में परिवर्तित हो जाता है इस लाइन को सच कर दिखाया है मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली देहरादून की मॉडल मीना गुप्ता ने | जो अपनी जिंदगी में एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं और उसे हासिल करने के लिए दिन रात एक करते हैं एक दिन मेहनत जरूर रंग लाती है और सफलता उनके कदम चूमती है। ऐसी ही एक प्रसिद्ध मॉडल से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में जन्मी मीना गुप्ता की परवरिश उनके…
पाॅलीथीन का उपयोग न करें व्यापारीः डीएम मंगेश
रुद्रप्रयाग | केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है। आये दिन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग से लेकर गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल पड़ाव का जायजा लिया जा रहा है और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये जा रहे हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए पैदल पडावों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पड़ावों पर दुकानदारों को पॉलीथीन का उपयोग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी ने यदि पॉलीथीन का प्रयोग किया तो उसके खिलाफ…
सीएस ने लिया केदार यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
रुद्रप्रयाग। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारधाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि जल्द से जल्द धाम में व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाय, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जांय। रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारपुरी का स्थलीय जायजा लिया। सुबह साढ़े आठ बजे केदारधाम पहुंचे मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ मंदिर के बांयी ओर ध्यान गुफा और राजकीय अस्पताल केदारनाथ का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गढ़वाल मण्डल विकास निगम को निर्देश दिए…
युवक को बेरहमी से पीटा, मौत
देहरादून। शादी समारोह में एक अनुसूचित जाति के युवक को ऊंची जाति के लोगों के सामने बैठ कर खाना खाना भारी पड़ा। लोगों द्वारा उस जाति विशेष के युवक को बेरहमी से पीटा। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को उपचार के दौरान युवक की देहरादून के एक अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में बीते 26 अप्रैल को नैनबाग तहसील…






























