Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



धर्मनगरी का बेटा अमन पांडे बना सैन्य अधिकारी

हरिद्वार । देहरादून में भारतीय सेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के बाद धर्मनगरी के अमन पांडे सैन्य अधिकारी बन गए। टिहरी विस्थापित निवासी अमन पांडे के माता पिता व परिजनों को जमकर बधाईयां भी मिल रही हैं। अमन पांडे के पिता मदन मोहन पांडे नायब सूबेदार पद से 2017 में सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। टिहरी विस्थापित कालोनी में उनके निवास पर क्षेत्र निवासियों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। दादा रामानंद पांडे अपने पोते के सैन्य अधिकारी बनने पर काफी खुश हैं। उनके आवास पर खुशी का माहौल बना हुआ है। दादा रामानंद पांडे ने कहा कि देश सेवा का जज्बा प्रत्येक भारतीय में होना चाहिए। देश सेवा सबसे बडी सेवा कहलाती है। युवाओं में राष्ट्रीय भावना को जागृत करने के लिए सभी को अपने प्रयास करने चाहिए। पोता अमन पांडे भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार हर्षित है। शुरू से ही देश सेवा के लिए समर्पित भावना से लगन अवश्य ही मुकाम प्राप्ति में सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर रक्षा सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। सैन्य अधिकारी बने अमन पांडे ने ज्वालापुर स्थित सेंटमेरी से 12वीं की परिक्षा उत्तीर्ण की जिसके बाद से वह सैन्य अधिकारी बनने के लिए अपनी तैयारियों में जुटा रहा। पिता मदन मोहन पांडे की प्रेरणा से ही उन्होंने यह मुकाम प्राप्त किया। अमन पांडे का भाई इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। अमन पांडे के पिता मदन मोहन पांडे व माता साधना पांडे अपने बेटे को अशीर्वाद व शुभकामना देने के लिए देहरादून पहुंचे। उनके द्वारा अपने पुत्र के कन्धों पर बैच भी लगाए गए। टिहरी विस्थापित कालोनी में खुशी का माहौल बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय नागरिक भी उनके आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमन पांडे के पिता मदन मोहन पांडे से दूरभाष पर बातचीत करने के दौरान कहा कि देश सेवा सबसे बडी सेवा होती है। देश की सुरक्षा के लिए सैनिक अपने प्राणों को भी न्यौछावर कर देता है। भारतीय सीमा की रक्षा में सेना की साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। अमन पांडे सदैव सैन्य अधिकारी बनने की इच्छा रखता था लगन व कडी मेहनत से वह आज सैन्य अधिकारी बना है। मां साधना पांडे ने अपने पुत्र के सैन्य अधिकारी बनने पर हर्ष जताया।

Leave A Comment